गिरिडीह (GIRIDIH)। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक 55 वर्षीय व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ओवरब्रिज के समीप शव मिलने की खबर जंगल मे लगी आग तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुन आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान काजीमगहा गांव निवासी मो. वारिश के रूप में की। वहीं खबर सुन मृतक के परिवार के लोग एवं जमुआ जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार भी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
मृतक की पत्नी रबुवा खातुन ने बताया कि उसका पति एक टेलर है और कपड़े की सिलाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण चलता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात मो. वारिश अपने काम से घर वापस नहीं लौटा, परिवारवालों ने देर रात तक उसका इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आये तब सभी रात में सो गए। वहीं बुधवार सुबह उन्हें रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेल पटरी पर उसके पति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। रबुवा खातुन ने घटना के पीछे क्या कारण है उनकी मौत कैसे हुई इस पर अनभिज्ञता जाहिर किया। हालांकि उन्होंने दबी जुबान से हत्या का मामला बताया है।
बहरहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें