चाईबासा (CHAIBASA)। हजारीबाग के निर्मल एक्का और उनकी पत्नी रश्मि मोनिका सनमानी की निर्मम हत्याकांड पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी रामराई सुरीन, बुधन सिंह सवैयाँ एवं मंगता सुरीन शामिल हैं। एसपी चाईबासा ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामराई सुरीन एक पुराना अपराधी है। उसने वित्तीय विवाद के कारण दंपति की हत्या की योजना बनाई। और उसकी निर्मम हत्या कर दी। कहा कि निर्मल एक्का ने रामराई को साढ़े पाँच लाख रुपये दिए थे और अपनी CIAZ कार भी दी थी। जब रामराई ने पैसे वापस मांगे, तो उसने हत्या का षड्यंत्र रच दिया।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को हजारीबाग का वह दंपति चाईबासा आया था। जहां रामराई और उसके सहयोगी बुधन सिंह सवैयाँ और मंगता सुरीन ने उनकी दर्दनाक हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले निर्मल एक्का का सर कुल्हाड़ी से काटा गया और शव को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। वहीं दूसरे दिन उनकी पत्नी की भी निर्मम हत्या कर दी गई।
पश्चिम सिंहभूम जिले में घटित हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहयोग और वैज्ञानिक तरीकों से मामले का खुलासा किया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और CIAZ कार, दो कुल्हाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
यह घटना अपराध की गंभीरता, मानवीय संवेदनहीनता और पैसे के लालच में मनुष्य की पतन की एक दर्दनाक कहानी है। हालांकि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें