बुधवार, 25 दिसंबर 2024

सुशासन दिवस के रूप में मना गिरिडीह में वाजपेई की 100वां जन्म जयंती

गिरिडीह (GIRIDIH)। भाजपा ज़िला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वें जन्म जयंती को जिले के भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद के लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 


कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रधेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने भाजपा नेताओं व कार्यकताओं को संगठन हित मे कई गुढ़ टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की नींव संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी ही सशक्त होगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान चला संगठन में सदस्य जोड़ने की अपील की।

मौके पर जमुआ की नवनिर्वाचित विधायक डॉ मंजू कुमारी, गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,  भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मराण्डी, संदीप डंगाइच, विनय शर्मा, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, प्रो विनीता, शालिनी बैसखियार, मनोज संघाई, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें