समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
रविवार, 19 अप्रैल 2020
घरों में कि गयी संघ की प्रार्थना

हार्डकोर नक्सली शमशेर मियां उर्फ मास्टर गिरफ्तार
हार्डकोर नक्सली शमशेर मियां उर्फ मास्टर गिरफ्तार
गिरिडीह (पीरटांड़)। भाकपा माओवादी के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस अभियान में छापेमारी के दौरान डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाड़ीह मोड़ के पास भागने के क्रम में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ नक्सली होने का खुलासा :
बताया गया कि मंझलाड़ीह मोड़ के पास पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा,जिसको सशस्त्र बलो के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिससे पूछ ताछ करने पर उसने अपने परिचय भाकपा मावोवादी के सदस्य नवी मियां उर्फ शमसेर मियां उर्फ मास्टर पिता नाजो मियां साकिन बरगंडा थाना डुमरी का बताया।जिसे पुलिस जे द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार भाकपा माओवादी पर गिरिडीह के कई थानों पर दर्जनों मामला दर्ज है।इस विशेष अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज सिंह,पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद,मधुबन थाना प्रभारी राऊतु होनहागा,कनीय पुलिस अवर निरीक्षक डुमरी जैना बालमुचु तथा सीआरपीएफ 154 बटालियन के अजय कुमार राजनिकर, असिस्टेंट कमांडेंट राज्यवर्धन सिंह,तथा जिला के सैट 16 एवं सैट 17 के पुलिस जवान शामिल थे।
दर्जनों कांड में शामिल है गिरफ्तार माओवादी:
पीरटांड़ थाना में कांड संख्या 32/10 ,धारा 147/148/149/120B/302/427भादवी,27आर्म्स एक्ट ,3/4विस्फोटक अधिनियम 17 सीएलए एक्ट एवं 13 यू ए पी एक्ट सहित कांड संख्या 19/13,कांड संख्या42/08,कांड संख्या 47/05 सहित पीरटांड़ थाना में चार मामले दर्ज है। वहीं डुमरी थाना में भी चार कांड दर्ज है। कांड संख्या 52/2001 ,कांड संख्या 37/16 ,कांड संख्या 13/09,कांड संख्या 32/10 ,निमियाघाट थाना में, कांड संख्या 75/2004, मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 277/05, कांड संख्या 405 दिनांक 08/01/07 ,सरिया थाना में कांड संख्या 216/99,कांड संख्या 325/08, बगोदर थाना में कांड संख्या 28/10 तथा बिरनी थाना में कांड संख्या 31/09 के तहत मामला दर्ज है।

मिट्टी का चाल धंसने से दो महिलाओं की हुई मौत, दो घायल
मिट्टी का चाल धंसने से दो महिलाओं की हुई मौत, दो घायल
गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में रविवार को मिट्टी की चाल धंस जाने से दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो घायल है। मृतकों में सुमित्रा देवी और शकुंतला देवी शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव की कुछ महिलाएं घर की पुताई करने हेतु मिट्टी लाने गयी थी। गड्ढे से सभी मिट्टी कोड़ ही रही थी इसी दौरान उपर का चाल धंस गया जिसमें सभी दब गई। हल्ला पर ग्रामीण जुटे और सभी को बाहर निकाला। जिसमें 2 की मौत हो गई है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना में घायल अन्य दो महिलाओं का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

जरूरतमन्दों के बीच तीसरे चरण में किया गया अनाजों का वितरण

मधुबन स्वच्छता समिति को किया गया सम्मानित

साहू नगर कमिटी ने जरुरतमंदो के बीच किया खाद्य सामग्री व मास्क का वितरण

विभिन्न संगठनों ने किया खाद्य सामग्री, मास्क व साबुन का वितरण

उड़िसा में फँसे जमुआ के मजदूरों ने लगायी मदद की गुहार

वन प्रमंडल विभाग के पदाधिकारीयों ने किया क्षेत्र का दौरा

शनिवार, 18 अप्रैल 2020
लॉक डाउन से टली आनंद-अंजना स्टारर फिल्म "कुंभ" की रिलीजिंग

जरूरतमन्दों के बीच किया गया खाद्य सामग्रियों का वितरण

सादगीपूर्ण मनाई जायेगी परशुराम जयंती 25 अप्रैल को
