मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

मुख्यमंत्री ने किया 190 आवासों का ऑनलाइन शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया गिरिडीह में बनने वाले 190 आवासों का ऑनलाइन शिलान्यास

*गिरिडीह-  निगम क्षेत्र के करहरबारी में 190 भूमिहीनों के लिए बनने वाले आवास का चयनित स्थल पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को  ऑनलाइन शिलान्यास किया।

       विदित हो कि नगर निगम क्षेत्र के करहरबारी में प्रधानमन्त्री आवास योजना शहरी फेज 8 के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 190 भूमिहीनों के लिए आवास का निर्माण होना है। झारखण्ड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी (नुङको) लिमिटेड द्वारा इन आवासों का निर्माण का कार्य किया जाना है।

     
          मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को इस आवास निर्माण हेतु चयनित स्थल पर  ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।

      इस पर महापौर सुनील पासवान, उप महापौर प्रकाश राम, नगर आयुक्त अनिल राय समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, वार्ड पार्षद व अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री 23 को गिरिडीह स्टेडियम में करेंगे करोड़ों की परिसम्पत्तियों का वितरण

मुख्यमंत्री के गिरिडीह आगमन की तैयारी सम्बन्धी समीक्षा बैठक सम्पन्न



*गिरिडीह-*  सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के गिरिडीह आगमन विधिव्यवस्था एवं  तैयारी सम्बन्धी समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में  सम्पन्न हुई।

      उपविकास आयुक्त मुकुंद दास की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर गिरिडीह स्टेडियम में होने वाले उनके कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी। साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

     उपविकास आयुक्त मुकुंद दास ने बताया कि  23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का हवाई अड्डा गिरिडीह में हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन होगा। उसके बाद वह सड़क मार्ग से गिरिडीह स्टेडियम पहुंचेंगे।

*करेंगे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों का दूसरे क़िस्त का ऑनलाइन भुगतान*

गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री के द्वारा डीबीटी के माध्यम से पुरे राज्य के  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों को दूसरे क़िस्त की राशि प्रदान किया जायेगा। इसमें गिरिडीह के लाभुक कृषक भी शामिल रहेंगे।
   वंही मुख्यमंत्री के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत 200 लाभुकों को रसोई गैस, आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों को गोल्डेन कार्ड प्रदान किया जायेगा।

*परसम्पत्तियों का होगा वितरण*

 मुख्यमंत्री के द्वारा इस मौके पर परिसम्पत्तियों का भी वितरण किया जायेगा। जिसके तहत जिले के कृषकों को पम्पसेट,  800 सखी मण्डलों के बीच  बकरी वितरण किया जायेगा एवं 2100 सखी मण्डलों को बत्तख एवं 3100 सखी मण्डल समूहों के बीच 35 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज  किया जायेगा।

*बैठक में थे उपस्थित*

    इस समीक्षा बैठक में डायरेक्टर डीआरडीए आलोक कुमार, एसडीओ राजेश प्रजापति, नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम,   जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार मण्डल, जिला कल्याण पदाधिकारी बन्दना कुजुर, जिला कृषि पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कार्यपालक अभियन्ता पीडब्लूडी जयकांत राम, शिक्षक मुन्ना कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

खंडोली इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर लगा धारा144

खंडोली इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के बाहर लगा निषेधाज्ञा


*गिरिडीह-*  प्रभारी अनुमण्डल पदाधिकारी सह कार्यपालक दण्डाधिकारी ज्योति बन्दना कुजुर ने खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के बिल्डिंग परिसर के बाहर 200 मीटर की परिधि में विधि व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 144 लागू किया है।
      बेंगाबाद थाना प्रभारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में यह निषेधाज्ञा लागू की गयी है।
  जारी आदेश में प्रभारीअनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा है कि खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद में गोली चलने की बात प्रकाश में आई है तथा एक खोखा भी बरामद हुआ है। उक्त स्थिति को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया है। निषेधाज्ञा के दौरान खंडोली इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगाबाद के परिधि क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ बलवा या शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से एकत्रित होने, ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग करने, भड़काऊ या उकसाने वाले वक्तव्य करने एवं  अवैध शस्त्र का प्रयोग करने पर पूर्णरूपेण रोक लगाया गया है।

संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रधांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रधांजलि


*दो मिनट का मौन रख प्रकट की गयी शहीदों के प्रति शोक संवेदना*


*गिरिडीह-*  पुलिस लाइन गिरिडीह में पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा की अगुवाई में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया वंही उन सभी शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रधांजलि दी गयी।

   इस मौके शहीदों के सम्मान में विशेष परेड का आयोजन किया गया एवं शस्त्र झुका कर अमर शहीदों को श्रधांजलि दी गयी।  मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन सभी शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

   विदित हो कि इस वर्ष पुरे देश में 292 पुलिस के जवान शहीद हुये हैं। जिनमे पांच जवान झारखण्ड प्रदेश के भी शामिल हैं। एसपी श्री झा ने मौके पर शहीद पुलिस जवानों के बारे में जानकारी देते हुये पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के पालन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना के जवान देश की सीमा देश की रक्षा करते हुये शहीद होते हैं तो पुलिस के जवान देश की सीमा के भीतर ही अपने कर्तव्य पालन में शहीद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही सूरत में हुई शहादत अतुलनीय है।

   पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के पांच शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को शॉल, बुके एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी व जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।


रविवार, 20 अक्टूबर 2019

विपक्ष को आड़े हाथों ले सीएम ने गिनाया सरकार की उपलब्धि

सादा राशनकार्ड धारियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सुविधा : मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेम्बा मोड़ में किया जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा*



 *गिरिडीह :-*  सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार 20 अक्टूबर को जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के रेम्बा मोड़ में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जन सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि अब न केवल लाल और पीला राशन कार्ड धारियों को बल्कि सादा राशनकार्ड धारियों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कल से यानि 21 अक्टूबर से सभी प्रज्ञा केंद्रों पर सभी सादा कार्डधारियों का भी गोल्डेन कार्ड निःशुल्क बनेगा। कहा कि इस कार्ड के जरिये कोई भी गरीब किसी भी नामी अस्पतालों में गम्भीर बीमारियों का 5 लाख तक का इलाज निःशुल्क करा सकेंगे। मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनोपयोगी और महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र करते हुये उसकी उपलब्धि से जनता को अवगत कराया।

*किसान सम्मान निधि की दूसरी क़िस्त 23 को*

    भाजपा जिलाध्यक्ष  सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित इस जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राज्य की सरकार ने किसानो को सम्मान देने की योजना शुरू की है। जिसके तहत राज्य के 26 लाख किसानो को 6 हजार रुपये तीन किस्तो में दिया जाना है। 26 लाख किसानों को पहली क़िस्त की राशि दी जा चुकी है। दूसरी क़िस्त की राशि आगामी 23 अक्टूबर को गिरिडीह में होने वाले कार्यक्रम के दौरान दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों का ध्यान रख कर कार्य कर रही है। कहा कि शहर की सारी सुविधाएं गांव में मिले इसके लिये हर गांव में स्ट्रीट लाईट लगाने का काम किया जा रहा है। 2022 तक  प्राथमिकता के आधार पर हर घर में जल की व्यवस्था करने हेतु पाइप लाइन बिछाने का काम की जा रही है।

*नारी के सशक्त हुए बिना विकास सम्भव नहीं*

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अनादि काल से नारी शक्ति की पूजा करते आ रहे हैं। इसलिये कोई भी देश और राज्य तभी सशक्त और समृद्ध होगा जब वँहा की नारी सशक्त होगी। इसके लिये सखी मण्डल के माध्यम से नारी शक्ति को स्वरोजगार से जोड़ सरकार उन्हें समृद्ध कर रही है।

*कांग्रेस और बाप बेटे की सरकार ने प्रदेश लूटा*

  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जंहा 67 वर्षों तक प्रदेश को लूटा वंही बाप बेटे की सरकार ने भी प्रदेश  की प्राकृतिक संसाधनों को जमकर लूटा है। कहा कि प्रदेश में 40 प्रतिशत प्राकृतिक संसाधन है बाबजूद प्रदेश में गरीबी व्याप्त है। उन्होंने कहा की झामुमो ने प्रदेश को बेचने का काम किया लेकिन उनकी सरकार विकास को गति दे रही है। ताकि आने वाली पीढ़ी गरीबी में न जिये। उन्होंने कहा कि 2022 में नया भारत तभी बनेगा जब नया झारखण्ड बनेगा।

*जो बेटा बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा*

 मुख्यमंत्री ने प्रतिपक्ष के नेता हेमन्त सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका कितना होगा इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। कहा झामुमो के पार्टी सुप्रीमो हैं गुरूजी उनके बेटा ने उन्हें 364 दिन पिंजड़ा में कैद करके रखा और अब चुनाव आने वाला है तो पिंजड़ा से पंक्षी उडा रहा है। रघुवर दास ने कहा कि दुमका की जनता ने गुरूजी (शिबू सोरेन) को नकार दिया है। वँहा के आदिवासी, दलित और शोषितों का जमात सजग हो गया है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पुरे राज्य से झामुमो का सफाया हो जायेगा।

*मुख्यमंत्री को पगड़ी और गीता किया गया भेंट*

   मुख्यमंत्री के मंच पर पहंचने के बाद भाजपाइयों ने जंहा उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वंही विधायक जमुआ केदार हाजरा ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और गीता भेंट कर उनका स्वागत किया।

*जनसभा में मुख्य रूप से थे उपस्थित*

मुख्यमंत्री के इस जोहार जन आशीर्वाद यात्रा जन सभा में रांची के सांसद संजय सेठ, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक सुकर रविदास, प्रणव वर्मा, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, विभाकर पाण्डेय, दिनेश यादव, विनय शर्मा, विनय सिंह, दारा हाजरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 *कई ने थामा भाजपा का दामन*

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी परमेश्वर यादव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। इसी प्रकार हुलास यादव, धीरेन्द्र मण्डल, खागो मण्डल के अलावे झामुमो, भाकपा माले, राजद आदि दलों को छोड़ कई लोग अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।


*नहीं गये मुख्यमंत्री चतरो,देवरी और मण्डरो*

मुख्यमंत्री का आज रेम्बा मोड़ में जन सभा को सम्बोधित करने के उपरान्त रोड शो करते जमुआ चौक ,चतरो, देवरी और मण्डरो होते हुये कोदम्बरी जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन मुख्य मंत्री ने सिर्फ जमुआ चौक तक ही रोड शो किया और वंही से धनवार के रास्ते कोदम्बरी के लिये प्रस्थान कर गये। जंहा से पुनः हेलीकॉप्टर पर सवार हो मुख्यमंत्री कोडरमा के लिये कूच कर गये।

*मायूस दिखे लोग*

मुख्यमंत्री के चतरो,देवरी और मण्डरो नहीं पहुंचने से उन सभी क्षेत्र के लोग खासे मायूस दिखे। लोगो की आँखें मुख्यमंत्री का इंतज़ार करते करते पथरा गयी। लेकिन मुख्यमंत्री ने रास्ता बदल कर कोदम्बरी निकल गए।

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

घुस लेते गांवा थाना के दरोगा गिरफ्तार

घुस लेते गांवा थाना के एएसआई रंगेहाथ गिरफ्तार

गिरिडीह :-  जिले के गांवा थाना में एएसआई के पद पर पदस्थापित सत्येंद्र सिंह को धनबाद की एसीबी टीम ने बुधवार की दोपहर भरे बाजार से दो हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी।
        घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गांवा निवासी किरण देवी नामक एक महिला की उसके गोतिया के साथ 5 माह पूर्व मारपीट की घटना घटित हुई थी। इस बाबत गांवा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये गांवा पुलिस ने  दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 *रिम्स से इंजुरी रिपोर्ट मंगाने और केश डायरी कोर्ट भेजने के लिये मांगा था घुस*

          उस मामले में रांची रिम्स से इंजुरी रिपोर्ट मंगाने और केश डायरी कोर्ट भेजने के लिये एएसआई सत्येंद्र सिंह ने महिला किरण देवी से दो हजार रुपये की मांग काफी दिनों से कर रहा था।

*महिला ने की एसीबी से शिकायत*
 
       लम्बे समय से सत्येंद्र सिंह द्वारा घुस की मांग किये जाने पर महिला किरण देवी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) धनबाद में मामले की शिकायत की। जिसके आलोक में उक्त कार्रवाई हुई।

*एसीबी के एसआई  के एन सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई*

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो धनबाद के एसआई के एन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एसीबी की टीम गांवा पहुंची और महिला किरण देवी के माध्यम से गांवा हाट बाजार में घुस की राशि देने एएसआई सत्येन्द्र सिंह को बुलवाया और उसे घुस लेते रँगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई की सूचना गांवा थाना की पुलिस को तब हुई जब एसीबी की टीम उसे लेकर धनबाद के लिये निकल गयी।

बैठक में हुई एसबीएम कर्मियों के संविदा विस्तार पर चर्चा

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर हुआ चर्चा


            गिरिडीह-  जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
         बैठक में गिरिडीह नगर के कुटिया रोड में स्थित गोयनका सेवा सदन में होने वाले तीन दिवसीय सुजल एवं स्वच्छ गांव विषयक प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा किया गया। इस प्रशिक्षण में मुखिया, जल सहिया एवं स्वच्छाग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
    वंही 15 अक्टूबर से शुरू हुई स्वच्छता से पोषण सप्ताह कार्यक्रम जो आगामी 21 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमे मुख्यतः खुले में शौच मुक्त होने के बाद जिन पांच चीजों पर ध्यान देना जरूरी है उस अहम बिंदु "हाथ धुलाई कार्यक्रम" को लेकर जन जागरूकता पर गहन अभियान चलाने पर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम आँगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों के साथ साथ समुदायिक स्तर पर चलाना है।

*एसबीएम कर्मियों के संविदा विस्तार पर हुई चर्चा*

     बैठक में SBM-G अन्तर्गत कार्यरत प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबलाइजर एवं frontline सक्रिय कर्मियों के Rapid Action Learning Plan कर उनके प्रशिक्षण पर चर्चा किया गया।  वंही निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पत्रांक 1125 दिनांक 09/10/19 के आलोक में एसबीएम कर्मियों यथा DPMU/BPMU के संविदा विस्तार पर भी चर्चा किया गया।
   बैठक में अन्य कई बिन्दुओ पर भी चर्चा हुई जिसमें स्वच्छ विधालय पुरस्कार, स्वस्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता की स्थिति आदि शामिल है।

*बैठक में थे उपस्थित*
 इस बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता जल एवं स्वच्छता प्रमंडल एक एवं दो एवं एसबीएम के डीपीएम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

"सुजल एवं स्वच्छ गांव" विषयक तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला 17 से

सुजल एवं स्वच्छ गाँव विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण 17 अक्टूबर से*

गिरिडीह-   अगामी 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर   तक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत *सुजल एवं स्वच्छ गांव* विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गिरिडीह के आर आर सी गोयनका सेवा सदन में आयोजित है।
            इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में खुले में शौच से मुक्त होने के बाद कि स्थिति मसलन खुले में शौच से मुक्त को स्थायित्व प्रदान करना , ODF Plus गतिविधियों के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्ध से सम्बंधित कार्यों एवं ग्रामीण घरों को पाईप जलापूर्ति योजना से जोड़ने आदि बिंदुओं पर मुखिया, जलसहिया, प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबलाईजर को प्रशिक्षित किया जायेगा।

*आवास और भोजन की रहेगी व्यवस्था*

 इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण स्थल पर ही तीनो दिनो तक रह कर प्रशिक्षण प्राप्त करना है। जिसके लिये आवास और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

*जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 17 अक्टूबर को गांडेय, 20 को जमुआ और 23 को गिरिडीह पहुंचेंगे मुख्यमंत्री*

*गिरिडीह-* सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और जनसभा कर जनता को सरकार की विकास की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे।
     इसी के तहत मुख्यमंत्री अगामी 17 अक्टूबर को गांडेय पहुंचेंगे और गांडेय उच्च विधालय मैदान में 4:15 बजे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद पहुंचेंगे फिर सड़क मार्ग से गांडेय के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान गिरिडीह जिले की सीमा बराकर नदी पर जिले के भाजपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। फिर अहिल्यापुर मोड़ और अहिल्यापुर गांव में पार्टी नेताओं व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे और सभा पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिये प्रस्थान करेंगे।
     जबकि अगामी 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के रेम्बा मोड़ पर सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे और रेम्बा मोड़ पर ही एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वंहा से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जमुआ पहुंचेंगे जंहा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। फिर चतरो में उनका स्वागत होगा और वंहा से मुख्यमंत्री देवरी होते हुये कोडरमा के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मंडरो कोदम्बरी में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। उसके मुख्यमंत्री कोडरमा के लिये प्रस्थान करेंगे।
       पुनः अगामी 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा गिरिडीह पहुंचेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री 10:30 बजे झंडा मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से डुमरी प्रस्थान करेंगे। इस दौरान कोलडीहा  और बदडीहा में उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से मुख्यमंत्री चिरकी (पीरटांड़) पहुंचेंगे और वंहा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
        फिर डुमरी पहुंचेंगे जंहा उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से बगोदर विधानसभा जाने के दौरान गोपालडीह और औंरा में भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया जायेगा। फिर मुख्यमंत्री बगोदर बस स्टैंड पहुंचेंगे और वंहा जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री राजधनवार के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान रास्ते में सरिया, बिरनी और मनसाडीह में उनका भाजपाइयों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जायेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे धनवार हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे जंहा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिये प्रस्थान करेंगे।

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर किया विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा*

*गिरिडीह-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर तैयारी की सोमवार को समीक्षा किया।
       इस दौरान उन्होंने उन्होंने जंहा सेक्टर गठन , सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, मतदान कार्य मे लगने वाले मतदान कर्मियों की डाटा इंट्री, ईवीएम मशीन की उपलब्धता, मतदान के दिन मतदान केंद्रों तक मतकर्मियों के पहुंचने और उनकी वापसी की तैयारी की समीक्षा की वंही शान्तिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने सम्बन्धी कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
       मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखण्ड के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित पुलिस उपाधीक्षक एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बनेगा ईवीएम वेयर हाउस

उपायुक्त ने किया गिरिडीह कॉलेज और ईवीएम वेयर हाउस निर्माण स्थल का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

*गिरिडीह- उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सोमवार को गिरिडीह कॉलेज एवं गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया और डिस्पेच सेंटर व ईवीएम वेयर हाउस के निर्माण स्थल के निरीक्षण किया।
विदित हो कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर गिरिडीह कॉलेज में चार विधान सभा क्षेत्रों 29 बगोदर, 30 जमुआ, 31 गांडेय एवं 32 गिरिडीह का निर्वाचन डिस्पेच सेंटर बनना है। उपायुक्त ने डिस्पेच सेंटर में कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
           इसी क्रम में उपायुक्त ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण होना है।
       निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी व निर्वाचन विभाग के कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।

वोटरों के लिये बुथ पर होगा वेटिंग हॉल की व्यवस्था : उपायुक्त

मतदान केंद्रों पर अब लाइन में खड़ा नहीं रहेंगे मतदाता,  वेटिंग हॉल में बैठ करेंगे अपनी टोकन नम्बर का इंतज़ार - उपायुक्त*


*गिरिडीह-  अगामी विधासनसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचने वाले वोटर अब लाइन में खड़े नहीं रहेंगे। उनके लिये मतदान केंद्र पर वेटिंग हॉल की व्यवस्था रहेगी। जंहा उन्हें टोकन नम्बर दिया जायेगा। वेटिंग हॉल मे बैठ कर  मतदाता अपने नम्बर आने की प्रतीक्षा करेंगे।
               उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी अंचलाधिकारी के साथ हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस दिशा में सभी अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। वंही उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिये स्थायी शौचालय निर्माण कराने का भी निर्देश दिया।
        इसके पूर्व उपायुक्त ने चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित प्रखंडवार समीक्षा किया और सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, कलस्टर का माईक्रोप्लानिंग, कलस्टर पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, कलस्टर पर मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के रुकने हेतु कमरे की समुचित व्यवस्था आदि की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जंहा चापाकल लगे लेकिन खराब पड़े हैं उन्हें तत्काल मरम्मत कराया जाय और जंहा चापाकल नहीं हैं वंहा तुरन्त नया चापाकल लगाया जाय।
           उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को टीम के साथ जिम्मेवारी पूर्वक चुनाव कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया साथ ही उन्हें स्वयं ही सभी बूथों का विजिट करने तथा मतदान के बाबत जन जागरूकता का कार्य सुचारू ढंग से चलाने का भी निर्देश दिया। ताकि शांति पूर्ण वातावरण में जिले में विधासनसभा का चुनाव सम्पन्न हो सके।
            बैठक में उपविकास आयुक्त मुकुंद दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार के अलावे सभी प्रखण्डों के अंचलाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।