मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

*जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 17 अक्टूबर को गांडेय, 20 को जमुआ और 23 को गिरिडीह पहुंचेंगे मुख्यमंत्री*

*गिरिडीह-* सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और जनसभा कर जनता को सरकार की विकास की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे।
     इसी के तहत मुख्यमंत्री अगामी 17 अक्टूबर को गांडेय पहुंचेंगे और गांडेय उच्च विधालय मैदान में 4:15 बजे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद पहुंचेंगे फिर सड़क मार्ग से गांडेय के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान गिरिडीह जिले की सीमा बराकर नदी पर जिले के भाजपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। फिर अहिल्यापुर मोड़ और अहिल्यापुर गांव में पार्टी नेताओं व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे और सभा पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिये प्रस्थान करेंगे।
     जबकि अगामी 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के रेम्बा मोड़ पर सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे और रेम्बा मोड़ पर ही एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वंहा से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जमुआ पहुंचेंगे जंहा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। फिर चतरो में उनका स्वागत होगा और वंहा से मुख्यमंत्री देवरी होते हुये कोडरमा के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मंडरो कोदम्बरी में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। उसके मुख्यमंत्री कोडरमा के लिये प्रस्थान करेंगे।
       पुनः अगामी 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा गिरिडीह पहुंचेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री 10:30 बजे झंडा मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से डुमरी प्रस्थान करेंगे। इस दौरान कोलडीहा  और बदडीहा में उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से मुख्यमंत्री चिरकी (पीरटांड़) पहुंचेंगे और वंहा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
        फिर डुमरी पहुंचेंगे जंहा उनका स्वागत किया जायेगा। वंहा से बगोदर विधानसभा जाने के दौरान गोपालडीह और औंरा में भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया जायेगा। फिर मुख्यमंत्री बगोदर बस स्टैंड पहुंचेंगे और वंहा जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री राजधनवार के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान रास्ते में सरिया, बिरनी और मनसाडीह में उनका भाजपाइयों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जायेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे धनवार हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे जंहा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिये प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें