गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया प्रखण्ड को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति सरिया द्वारा गुरुवार को सरिया आनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।
कार्यक्रम का शुभरम्भ जिला बनाओ संगर्ष समिति के लोगों द्वारा सरिया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर वहां से रैली निकाल कर किया। बाद में रैली अनुमंडल कार्यालय पहुंची। जहां रैली में शामिल लोग धरना पर बैठ गए।
इस दौरान संघर्ष समिति के लोगों ने सरिया को जिला घोषित करने सम्बन्धी गगनभेदी नारे लगाये। लोगों ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन की उपेक्षा करना बंद करने एवं सरिया से कोडरमा ले जाये गये RMS को वापस करने की भी मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद जिला बनाओ संगर्ष समिति के लोगों ने बताया कि सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर बीते दस वर्षों से आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में आज यह धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।वक्ताओं ने यहां तक कहा कि जिला बनने की सभी अहर्ताओं को सरिया पूरा करती है। बाबजूद इसके अब तक इसकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि यदि अविलम्ब सरिया को जिला घोषित नहीं किया गया तो क्षेत्र के विधायक और सांसद को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जायेगा। उनके क्षेत्र प्रवेश पर रोक लगाया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें