फर्जी दस्तावेज के सहारे सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को दी कड़ी चेतावनी
गिरिडीह (Giridih)। जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहन्द पंचायत के महुआटाँड़ मौजा में 14 एकड़ विवादित जमीन का निरीक्षण करने उपायुक्त रामनिवास यादव विवादित स्थल पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर अपना पक्ष रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने पाया कि उक्त विवादित जमीन को लेकर किसी भी पक्ष के पास कोई वैध कागजात नहीं है। फर्जी तरीके से कागजात बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।
निरीक्षण के दौरान जमीन का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि कागजात के अनुसार उक्त विवादित जमीन का किस्म गैरमजरूआ खास है जो सरकार की जमीन है, इस पर किसी भी पक्ष द्वारा अवैध कब्जा करना जुर्म होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पक्ष द्वारा अगर जमीन पर अवैध कब्जा किया जाता है तो संबंधित पक्ष पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि उक्त विवादित जमीन को लेकर ग्रामीणों एवं सोबरन साव पिता स्व. खेदन नायक के बीच विगत पाँच वर्षों से विवाद चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त विवादित जमीन जिसका खाता नं० 68 प्लॉट नं० 320,288 तथा खाता नं० 31, प्लॉट नं0 5/1 में कुल करवा 11.85 एकड़ है जो गैरमजरूआ खास है। जिस पर गोरहन्द के ही सोबरन साव पिता स्व. खेदन नायक द्वारा अवैध तरीके से कागजात बनाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। यधपि ग्रामीण उक्त विवादित जमीन पर खेल मैदान एवं उच्च विद्यालय का भवन निर्माण कराना चाहते हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खेल मैदान एवं विद्यालय भवन निर्माण के लिये विभाग द्वारा अन्य भूमि उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र दास अंचलाधिकारी जसवंत सिंहा, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, घोड़थम्बा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल के अलावे गोरहन्द पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया प्रतिनिधि भीखी पासवान, परसन पंचायत मुखिया रामदेव यादव, बुद्ध को पंचायत मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें