गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

बिना सीवरेज सिस्टम के सड़क निर्माण पर स्थानीय लोगों ने जताया आपत्ति

गिरिडीह(Giridih)। पचम्बा–चिताडीह रोड लंबे समय से जर्जर स्थिति में रहने के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। इस सड़क को पार करना मानो सात समुंदर पार करने जैसा लगता था। लोगों को उम्मीद था कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी क्योंकि यह सड़क इन दिनों पुनः निर्माणाधीन है। लेकिन, एक बार फिर बिना सीवरेज सिस्टम के सड़क निर्माण होने से स्थस्नीय लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है।


लोगों का कहना है कि पूर्व में भी इस सड़क का निर्माण बिना सीवरेज व्यवस्था के किया गया था, जिसके कारण कुछ ही वर्षों में सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई थी। वही गलती पुनः दुहराया जा रहा है। 


बिना सीवरेज सिस्टम के ही इस बार भी निर्माण हो रहा है। जिससे यह सड़क पुनः जल्द ही टूट-फूट का शिकार हो जाएगा। जिससे न केवल करोड़ों की सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा बल्कि आम लोगों की समस्या कुछ ही दिनों बाद फिर से जस के तस बनी रहेगी।


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग किया है कि सड़क निर्माण से पहले उचित सीवरेज सिस्टम और जल निकासी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय। ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रह सके और क्षेत्र के लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। लोगों ने स्पष्ट कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विरोध और तेज किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें