गिरिडीह Giridih)। बढ़ते ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को स्नेह वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धों के बीच कम्बल वितरण किया।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में विभाग के लोगों ने गिरिडीह परिषदन भवन के समीप जिला जनसम्पर्क कार्यालय के सामने स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां निवास कर रहे 24 बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया।
समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए विभाग द्वारा बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही वृद्ध आश्रम में वृद्धों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण कर दौरान वहां की व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें