गिरिडीह(Giridih)। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह की ओर से आज पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय एक होटल में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद दुर्गा पूजा के 48 व छठ पूजा के 28 समितियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इसमें बेहतर साज सजावट के लिए विश्वनाथ मंदिर, बेहतर विधि व्यवस्था के लिए पचंबा, बेहतर साफ-सफाई के लिए फोरेस्ट कॉलोनी, बेहतर पंडाल के लिए पपरवाटांड़, भव्य मेला के लिए सिहोडीह पूजा समिति को विशेष सम्मान दिया गया। कांधे पर माता की विदाई के लिए बड़की माता, छोटकी माता, विश्वनाथ मंदिर, पचंबा, बनियाडीह व सेंट्रलपीठ पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम व प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग के लिए मानसरोवर तालाब विसर्जन समिति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री श्री सुदिव्य सोनू ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ पूजा समितियों को बेहतर काने हेतु प्रेरित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम हर वर्ष करने के लिए आयोजकों को प्रेरित भी किया।
मौके पर अध्यक्ष राहुल वर्मन, सचिव गोपाल भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन, संरक्षक संजमौकेय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, सुजीत कपीस्वे, सौरव महासेठ, ऋषि सलूजा, संजय कुमार, विकास गुप्ता, धर्म प्रकाश, मसरूर सिद्दीकी, रवि राज, अरुण साह, कृष्णा साहू, सदस्य सौरभ बर्मन सुभाजित चटर्जी दशरथ प्रसाद समेत कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राहुल वर्मन ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें