रविवार, 21 दिसंबर 2025

सरिया लदे ट्रेलर के टक्कर से बिजली के ट्रांसफार्मर का खम्भा क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित

दुर्घटना में ट्रेलर के उड़े परखच्चे, हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार 

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह–टुंडी मुख्य मार्ग पर बीते देर रात सरिया लदे एक ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतना जबरदस्त था कि खंभे से जुड़े दो ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मार्बल गोदाम की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं दुर्घटना में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।


घटना के पूर्व से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि घटना के वक्त बिजली आपूर्ति चालू रहती, तो घटना स्थल पर जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र विभाग ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें