सोमवार, 12 मई 2025

आज 12 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 12: 05 :: 2025, सोमवार

12 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाखी पूर्णिमा है। 
पूर्णिमा तिथि के दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही दान-पुण्य और ध्यान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति व्यक्ति को होती है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्ह मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें। पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पूर्णिमा में भगवान विष्णु उपासना करें तथा श्री विष्णुसहस्रनाम श्री सूक्त का पाठ करें। वैशाख पूर्णिमा के दिन दान- स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. 
वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था. कहा जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध को बुद्धत्‍व की प्राप्‍ति हुई थी. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही व्रत करके चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली का चंद्र दोष मिटता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन जल पात्र, कुल्हड़, पंखे, चप्पल, छाता, घी, फल, चीनी, चावल, नमक का दान करना चाहिए. वैशाख पूर्णिमा के दिन दान से मन को शांति मिलती है. धार्मिक मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति को इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही यमराज का वरदान भी प्राप्त होता है और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है।






आज का पंचांग: 12 मई 2025, दिन : सोमवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 32 AM, सूर्यास्त : 07: 03 PM
तिथि : पूर्णिमा 10:25 PM तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र :  स्वाति 06:17 AM तक उपरांत विशाखा 
राहुकाल : 07:14 AM से 08: 55  AM तक
चन्द्रमा : तुला राशि पर 02:27 AM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, बैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा (बुद्ध जयंती), सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत


 
आज :: 12 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। स्वभाव से परोपकारी होने के कारण आप दूसरों का भला करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और खेही बनने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको धन संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। धीमा पड़ा व्यापार अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगेगा। किसी भी समस्या से परेशान होने के बजाय अपनों से सलाह लें। नौकरी में मनचाही उपलब्धि मिलने के योग हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को महिला बॉस और सहकर्मी का सम्मान करना चाहिए।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ समस्याओं के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। विवाहित लोगों के रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा और जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आप पैसों से जुड़े मामलों पर अधिक सोच-विचार कर सकते हैं। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को सावधानी से आगे बढना चाहिए। ऑफिस के काम में फोकस कमजोर न होने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदव करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके मन मुताबिक दिलचस्प गतिविधियों में बीतेगा। आपको अपने जीवन में कोई बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिए। मां आज आपका पसंदीदा खाना बनाएगी, जिससे आपको खुशी होगी। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों से जुड़े रहना चाहिए। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में विकल्प अपनाना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। बीमा और पॉलिसी से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। सिविल सेवा में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करवा चाहिए।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। दूसरों की खुशी में खुशी तलाशने से आपका मूड अच्छा रहेगा। अपनी कोई भी इच्छा बताने से पहले अपने साथी का मूड जाँच लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को ईमानदारी से काम करना चाहिए। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, इंतजार करें। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। छात्र कंप्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किस्मत के सहारे आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दूसरों के सामने अपने राज व खोलें। आज किसी रिश्तेदार के साथ अपने पुराने दिनों को याद करना रोमांचक हो सकता है। कपल्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज दुकानदारों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा। व्यापारिक गतिविधि को कानूनी पचड़ों में न फंसने दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने की जरूरत है। किसी अजनबी के बहकावे में आकर आप परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेमी/प्रेमिका को खुश करने के लिए आप अधिक खर्च कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में बहुत वृद्धि ला सकता है। पेंशव पर रहने वाले लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ओवरटाइम करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। आप नए घर का काम शुरु कर सकते हैं। आज आप परिवार में शुरू होने वाले किसी रोमांचक काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। प्रेमी की सोच को साथ लेकर चलें और अपना दिमाग खुला रखें। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आय के नए स्रोत प्राप्त ही सकते हैं। टेलीकॉम से जुड़ा कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कुछ लोग नए कारोबार की ओर बढ़ सकते हैं। किसी ऐसे काम को लेकर लापरवाही न करें जो आपको खुद उचित व लगे।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निजी जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पढ़ाई में बच्चे के अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने के बारे में विचार करेंगे। प्रेम जीयव जी रहे लोग आज अपने प्रेमी से मिलने के लिए अधिक उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए छोटी पूंजी निवेश कर सकते हैं। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नजदीकी शवि मंदिर में खिचडी दान करें, यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें। किसी पारिवारिक मामले पर आपको अपनी पकड़ बनाए रखने की आवश्यकता होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें आज अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। आज अपने बिजनेस में कोई भी बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही उठाएं। आभूषण व्यापारियों को अधिक लाभमिलने की संभावना है। आप जो करना चाहते हैं उसके बारे में स्पष्ट रहें और अपना ध्यान बनाए रखें। काम की गुणवत्ता के साथ-साथ आपको काम से जुड़ी डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज शनिदेव को तेल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी भी समस्या को लेकर परेशान होने की बजाय अपनों से सलाह लें। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से विभावे की कोशिश करेंगे। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपके लिए कोई नया रोमांटिक रिश्ता शुरू होगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, रुकिए। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको जीत मिलेगी। आज आपके बॉस आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और
जिम्मेदारियां भी सौंपेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। संतान की संगति को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अपने साथी की सभी गलतियों को वजरअंदाज करें। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। आज मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज सामान्य से अधिक लाभ होगा। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर लेने से पहले जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय सही है। भावुकता के बजाय आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी प्रगति में सहायक होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शांति से काम करने का रहेगा। महिलाएं घर की साज-सज्जा के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें। आज आपके सोचने के तरीके में बदलाव आ सकता है। आज आपका पार्टनर किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी तारीफ कर सकता है। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको माव-सम्मान भी मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में चल रहे आपके प्रयास सफल होंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में बढ़ोतरी के कारण बड़ा मुनाफा होगा। ऑफिशियल कामों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें