गिरिडीह (Giridih)। अपनी बेटी की कन्या दान कर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक पिता देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा मिस्त्री टोला निवासी अवधकिशोर राणा (45 वर्ष) था।
घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अवधकिशोर राणा की बेटी पिंकी कुमारी की शादी जमुआ प्रखंड के पोबी गांव में काढ़उ रस्म से हुई थी। बेटी की शादी में भाग लेने अवधकिशोर राणा अपने रिश्तेदारों के साथ पोबी गांव गया हुआ था। रात भर शादी की रश्म चलती रही। उसने काफी खुशी मन से अपनी बेटी की कन्यादान किया। शादी संपन्न होने के बाद वह दूसरे दिन अपने पल्सर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नेकपुरा गांव के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में अवधकिशोर राणा गंभीर रूप से घायल हो बेहोशी हो गये। आनन फानन में उन्हें जलखरियोडीह स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपनी बेटी की शादी करवाकर लौट रहे पिता की हुई आकस्मिक मौत से देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा मिस्त्री टोला के साथ साथ जमुआ के पोबी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनों ही घरों में शादी की खुशी मातम में बदल गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें