19 अप्रैल 2025 : आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है। षष्ठी तिथि शनिवार शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में किए गए सभी कार्यों में विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभ फलदायक साबित होता है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।
वैशाख मास तमाम मासों में श्रेष्ठ बताया गया है। इस मास में पीपल की पूजा का विधान भी माना जाता है। आज शनिवार को मन्दिर में अखण्ड दीप जलाना और हनुमान जी का पाठ करना शुभ फल देगा। आज बजरंग बली की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज का पंचांग: 19 अप्रैल 2025, दिन : शनिवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : बसंत
महीना : बैशाख पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 52 AM, सूर्यास्त : 06: 49 PM
तिथि : षष्ठी 06:22 PM तक उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : मूल 10:21 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
राहुकाल : 09:16 AM से 10:51 AM तक
चन्द्रमा : धनु राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, मासिक खष्ठी व्रत, बजरंगबली पूजन दिवस
आज :: 19 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। विवाद की स्थिति में समझौता कर लें। प्रेम जीवन में कई रोमांटिक अवसर आपके सामने आ रहे हैं। आज देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें, आपको लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धव कमा पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग लेने से आपका तनाव कम होगा। कामकाजी महिलाओं को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा लोगों के सामने खुलकर सामने आएगी। आज महिलाएं नए कपड़ों पर पैसा खर्च कर सकती हैं। विवाहित लोग आज परिवार बढ़ाने की बात करेंगे। प्रेमी एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुश महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 9 है। धन लाभ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। विदेशी कारोबार से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार
मिल सकता है। ऑफिस में अपने बॉस और सीनियर्स से संभलकर बात करें। बिजली से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके पक्ष में नई उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। आप जो कुछ भी करना या पाना चाहते थे, यह आज आपके लिए आसान हो जाएगा। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने माता-पिता को घर पर अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक दूसरे को समय वहीं दे पाएंगे। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आप धन लाभ को लेकर व्यस्त और गंभीर रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में हर काम बिना किसी परेशानी के आराम से पूरा होगा। अपने कर्मचारियों के साथ विनम्र रहें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग मुस्किल वक्त में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से किसी छोटी सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है। सिंगल लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज प्रेम में निकटता और गहराई रहेगी। आज आपको आर्थिक स्तर पर झटका लग सकता है, हिम्मत बनाए रखें। आपको खुद को प्रेरित रखने और आने वाले अवसर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। प्लास्टिक का काम करने वालों की आय में वृद्धि होगी। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आप अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जीवन में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करें। आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज धन में वृद्धि होने की संभावना है। किसी के साथ व्यापार शुरु करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। बौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा देगा। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं तो आपको उन्हें समय देना होगा। आज आपका लकी रंग केसरिया है। आज आपका लकी नंबर 3 है। दिन के अंत में आपको कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। आप रियल एस्टेट खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में नए अवसरों के कारण आपको किसी नई जगह पर जाने का निर्णय करना पड़ सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 2 है। आपको अपना आशावादी स्वैया बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। व्यापार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिल सकते हैं। महिलाएं अगर गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आधिकारिक कार्यों पर ध्यान बढ़ाने की आवश्यकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन रहेगी। आप अपने बच्चों से किसी मुद्दे पर बात करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पहले पूरा कर लें। जीवनसाथी किसी बात पर आपसे असहमत हो सकता है। प्रेम संबंधों के साथ-साथ अपने साथी के साथ दोस्तावा व्यवहार बनाए रखें। आज आपका शुभ अंक 9
है। आज धन संबंधी समस्याएं हल होंगी। आप पिछले सभी घाटे को अब लाभ में बदलता हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति समर्पित रहना चाहिए, जल्द ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके पक्ष में शुरू होने वाला है। आप अपने खाली समय में से कुछ समय दान-पुण्य के कामों के लिए निकाल सकते हैं, इससे आपको सुकून मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपके सामने कुछ मांग रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे।
आज आप अपने प्रिय की तारीफ में कविता कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में कुछ महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं। आपने अतीत में किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपका दिमाग आपके हर विचार और फैसले को लेकर उलझन में रहेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस व करें। आप अपनी रचनात्मकता से अपने प्रिय को खुश करेंगे।
दांपत्य जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आपका लकी नंबर 7 है। आज बड़ी खरीदारी करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे धन लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं, यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन में आपकी कोई सनसनीखेज खबर मिल सकती है। आध्यात्मिक प्रगति के बीच धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार करने वालों को आज अच्छी
आमदनी होगी। जो लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं, उनके प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप तनाव मुक्त रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिल रहा है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर अधिक ध्यान दें। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार विस्तार के संबंध में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जो मुकाम आप पाना चाहते हैं, उसे पाने के लिए आज पूरी लगन से प्रयास करें। ऑफिस में सहकर्मियों आदि के साथ अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें