20 अप्रैल 2025 : आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज भानु सप्तमी मनाई जाएगी।
परम पवित्र वैशाख मास के साप्ताहिक रविवार के दिन कुछ लोग उपवास करते हैं। रविवार को सप्तमी तिथि का संयोग बना है। और दिन रविवार होने से दिन और तिथि के स्वामी सूर्यदेव होंगे। और तो और आज सूर्यदेव का शुभ योग रवियोग भी वर्तमान रहेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि में उत्तराषाढा नक्षत्र से संचार कर रहा है। और इसके साथ ही आज के दिन त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बना है जो त्रिदेवों की कृपा का लाभ दिलाने वाला योग है जिसके प्रभाव से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को भाग्य कई क्षेत्रों से लाभ और कामयाबी प्रदान करेगा। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। अपने शरीर व स्वास्थ्य के अनुसार उपवास फलाहार या निराजल भी रह सकते हैं। वैशाख माह का हर दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। आज गुड़ का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। आज उदित सूर्य को प्रणाम कर उन्हें अर्ध्य अवश्य दें, गायत्री मंत्र का जप करें।
आज का पंचांग: 20 अप्रैल 2025, दिन : रविवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : बसंत
महीना : बैशाख पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 51 AM, सूर्यास्त : 06: 50 PM
तिथि : सप्तमी 07:01 PM तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 11:49 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा
राहुकाल : 05:10 PM से 06:45 PM तक
चन्द्रमा : धनु राशि पर 06:04 PM तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, भानु सप्तमी व्रत
आज :: 20 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन भजन और भक्ति की ओर आकर्षित होगा। किसी की मदद करने का मन करेगा। आज आप खुद को कई चीजों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। प्रेमी या पार्टवर के लिए शॉपिंग करनी पड़ सकती है। आप अपने घरेलू जीवन का खुलकर आनंद लेंगे और जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका शुभअंक 6 है।
आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने अंदर के साहस से आप कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के निर्णय को लेकर आप असमंजस में रह सकते हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा और अनुकूल रहेगा। आपको खुद तय करना होगा कि कौन से काम आपको असली खुशी देते हैं। प्रेम में भावनाएं हावी रहेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज धन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसायी महिलाओं को विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान देना चाहिए। संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, प्रतीक्षा करें। समय पर निर्णय लेने की आपकी क्षमता और कार्यकुशलता के लिए आपकी सराहना होने वाली है। सरकारी कर्मचारियों को विशेष कार्य मिल सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। मकान या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पडोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती के संकेत हैं। जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेमी से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा। आज आपका शुभ अंक 8 है।आज व्यापारियों के लिए धन कमाने के नए तरीके विकसित होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके साहस में वृद्धि करने चाला रहेगा। मित्रों से सुखद मुलाकात होगी और पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आपका जीवनसाथी आपके द्वारा बनाए गए पकवान की तारीफ करेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपका प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। अगर आप आज अपने घर या व्यवसाय में कहीं भी कोई निर्णय लेते हैं, तो वह
आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम आएंगे। कोई लंबित सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। कामकाज से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपकी स्थिति को स्थापित करने में मददगार होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप जो भी चाहते थे, वह पूरा होगा। आज आपके लिए अपने परिवार को समय देना मुश्किल लग रहा है, आप व्यस्त रहेंगे। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर भरोसा नहीं रख पाएंगे। आप अपनी लव लाइफ से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कंफर्ट जौन से बाहर आएं, अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज आप आर्थिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। अगर व्यापार कर रहे लोग आज कोई प्रोजेक्ट लॉन्य करते हैं, तो वे इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं होगी। अगर आप जीवन में कुछ सार्थक करना चाहते हैं, ती आत्म-संदेह को दूर करें। बच्चों को पढ़ाई में आपकी मदद की जरूरत पड़ने वाली है। आज अपने पार्टनर से बात करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी बात को लेकर अपने प्रियतम पर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 2 है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में निवेश करने के लिए भी कल का दिन अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज अपने विचारों का दायरा बढाने की कोशिश करें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका लकी रंग बीला है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपको अपनी पुरानी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल सकता है। व्यापार में अपने उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। जिन कार्यों की जिम्मेदारी आपने ली है, उन्हें समय पर और वादे के
अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। राजनीति के क्षेत्र में आपको शुभ संकेत मिलेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भाग्य आपका साथ देगा। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के खिलाफ भड़काने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाएंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बहुत ही सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई बहुत रोचक और जानकारीपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है जो विकट भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय देकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का प्रयास करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहेगा। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आप अपने अंदर की खामियों के साथ-साथ सकारात्मक गुणों को भी पहचाव पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने से आपको लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। काम से जुड़े अवसरों और प्रगति के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। अगर आप अतीत को लेकर चिंतित और उलझन में हैं तो उसे अपने दिमाग से निकाल दें और वर्तमान पर ध्यान दें। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ समय बिताने के लिए इच्छुक हो सकता है। आप अपने किसी खास दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज धन प्राप्ति की संभावना है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिनका आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी मीटिंग के दौरान आपको अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करते हैं तो अभी आपके लिए यही अच्छा रहेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को कोई छोटा-मोटा उद्योग शुरू करने में परिवार के लोगों का सहयोग मिल।सकता है। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कोई भी काम अपने भाग्य पर न छोड़ें। खुद को खुश रखने के प्रयास में अपने ऊपर डाली गई जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। मीव राशिफल आज समझदारी से काम लेने की सलाह देता है, किसी भी तरह के रिश्ते में जल्दबाजी न करें, सभी तथ्यों को जानें और फिर कार्य करें। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको किसी प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनाना होगा। कार्यस्थल पर बॉस या किसी अधिकारी से कहासुनी हो सकती है, सावधान रहें। नए लोगों से जुड़ने के कारण आपको भविष्य में नए अवसर मिल सकते हैं।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें