शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

आज 18 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 18 :: 04 :: 2025, शुक्रवार

18 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की  पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। 
अभी वैशाख मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। आज पंचमी और खष्ठी तिथि का मेल रहेगा। शुक्रवार को देवी पूजा का दिन माना जाता है। शुक्रवार को लक्ष्मी जी का पूजन होता है। इस दिन संतोषी माता का व्रत भी किया जाता है।



आज का पंचांग: 18 अप्रैल 2025, दिन : शुक्रवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 53 AM, सूर्यास्त : 06: 49 PM
तिथि : पंचमी 05:07 PM तक उपरांत षष्ठी   
नक्षत्र : ज्येष्ठा 08:21 AM तक उपरांत मूल
राहुकाल : 10:51 AM से 12:26 PM तक
चन्द्रमा :   वृश्चिक राशि पर 08:21 AM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत,  लक्ष्मी व सन्तोषी माता पूजन दिवस, गुड फ्राईडे



आज :: 18 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण है और आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका कोई प्रतिद्वंदी सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश करने वाला है, सावधान रहें। आज शाम को आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपने संबंधों को रोचक बनाए रखने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने का प्रयास करें। आज आपका शुभअंक 7 है। आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखते हुए किसी की मदद करनी चाहिए। यदि आप व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके लिए योजना तैयार कर लें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। यदि आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आज आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्म विश्वास बढ़ने के बाद आप अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं। आज आपका शुभ रंग सुवहरा भूरा है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज बिजनेस में किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में है। आपने जो प्रॉपर्टी डील की है, वह बड़िया रहने वाली है, आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को मनचाहा समय मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर मिलने के योग हैं।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन किस्मत का साथ देने वाला है। बिजी स्वार्थ के चलते कोई आपके परिवार में उलझन पैदा कर सकता है, सावधान रहें। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ एकतरफा है। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाएं अगर गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिव अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कामों पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी से अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। रात को कीर्तन में जा सकते हैं, इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आप अपनी रचनात्मकता से अपने पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। नई अर्जित संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों का कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। काम से संबंधित ज्ञान हासिल करने की कोशिश करें, सतर्क रहें।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। परिवार में कुछ अच्छी चीजें एक साथ होंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपनी बेटी के ससुराल से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर दे सकता है। पारिवारिक जीवन में प्यार और रोमांस के
अवसर मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आप अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं और कोशिश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। कुछ लोगों को काम में शॉर्टकट अपनाने की वजह से नुकसान हो सकता है, सावधान रहें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ परेशानियों की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। विवाहित लोगों के रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। अगर आपने पहले किसी से कर्ज लिया है, तो आज आप उसे चुका सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। काम से जुड़े कामों में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी।





तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की सभी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान देना होगा। रिश्तों से जुड़े मामलों में प्रगति
होगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज असमंजस की स्थिति बन सकती है, पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। मेहनत के बल पर बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। सही समय पर सही फैसला लेने की कोशिश करें। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए बदलाव का समय है, अच्छा ऑफर मिलने पर नौकरी बदली जा सकती है।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपकी वई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आप सफल रहेंगे। अपने जीवनसाथी को वैसे ही स्वीकार करने की कोशिश करें जैसे वह है। प्रेम जीवन जी रहे लोग रिश्ते में ईमानदार रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार विस्तार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर जी मुकाम आप पाना चाहते हैं, उसे पाने के लिए आज पूरी लगत से प्रयास करें। ऑफिस में सहकर्मियों आदि के साथ अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी गलती के लिए खुद को माफ वहीं कर पाएंगे, आपको सहज रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करके आप अच्छा महसूस करेंगे। आज माहौल में रोमांस है और अगर आप अविवाहित हैं, तो अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज लोन चुकाने के लिए आय बढ़ाने के तरीके खोजें। रियल एस्टेट में कोई भी डील करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत होगी। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने में स्वतंत्र महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में आपकी मदद करेगी। सामाजिक क्षेत्र में किए गए वादों को विभाना आसान नहीं होगा, फिर भी आप प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आप अपनी आय बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। अगर आज आप अपने घर या व्यापार में कहीं भी कोई निर्णय लेते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और खेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों से जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। लव लाइफ के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज बुद्धि और उत्साह का समावेश आपको आगे ले जाएगा। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदास्ता बरतें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। यदि आप कोई नई मशीव खरीदने की सोच रहे हैं, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी रचनात्मकता को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे। अपनी कुछ नकारात्मक सोच बदलें, इससे लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने काम से धन संबंधी स्थिरता मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाय आएंगे, जिनका आपको लाभमिलेगा। व्यापार में निवेश करने के लिए भी कल का दिन अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ कुछ नया करने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को कंबल दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें