बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

मार्च महीने में गिरिडीह में लगेगा कलाकारों का 'महाकुंभ'

गिरिडीह (Giridih)।  आगामी 20 से 23 मार्च तक कला संगम द्वारा आयोजित होने वाले चार दिवसीय स्व जेपी कुशवाहा स्मृति 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य एवं  स्व उमा रानी ताह स्मृति राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों के कलाकारों का महाकुंभ गिरिडीह में लगेगा। इस प्रतियोगिता में 22 नाटकों की मंचन एवं 150 शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुत होगी।


कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हेतु बुधवार को एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह की अध्यक्षता एवं सचिव सतीश कुंदन के संचालन में हुई। जिसमे संस्था के संरक्षक राजेन्द्र बगडिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान इस चार दिवसीय आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया। वहीं निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्मारिका सर्जना का प्रकाशन किया जायेगा। 


बैठक के दौरान आजीवन सदस्य कृष्णा बगडिया, संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह सचिव सुजय गुप्ता, राजीव रंजन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 



बैठक में  शिवेन्द्र सिन्हा, मदन मन्जर्वे, अजय सिन्हा, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, शिलधर प्रसाद, सह संयोजक राजेश सिन्हा, सिद्धांत रंजन, विकास, आकाश रंजन, शुभम, सुमीत कुमार, क्रांति साहा रवीश आनंद समेत कई सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें