गिरिडीह। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिरसा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर सिन्हा ने युवाओं को बिरसा मुंडा की जीवनी पढ़ने और देश व राज्य की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में पुनः बिरसा मुंडा की जरूरत है। तत्कालीन बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों को नाकों चने चबाए थे। आज के बिरसा मुंडा को गोरे अंग्रेजों से नहीं, बल्कि देश के अंदर की अंग्रेजियत से लड़ने की जरूरत है।
माले नेता राजेश ने आज के युवाओं को इस बात की गंभीरता को समझनी चाहिए और आंदोलन मोड में आना चाहिए। माल्यार्पण के दौरान उनके साथ नौशाद आलम,चुन्नू के अलावा दर्जनों माले कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें