◆भारत का संविधान अद्भुत एवं अनोखा : प्रो अरुण
गिरिडीह। जिले के सरिया कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलायी गयी। संगोष्ठी गोष्ठी में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रघुनंदन हजाम, डॉ प्रमोद कुमार,प्रो आसिफ दिवाकर, डॉ श्वेता, प्रो चायरा निशा ईंद, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो जितेंद्र आदि उपस्थित थे।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार ने कहा कि भारत के संविधान निर्माण की गौरवशाली इतिहास रही है। भारत का संविधान अद्भुत, अनोखा, लिखित एवं दुनिया का सबसे विस्तृत संविधान है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो कार्तिक प्रसाद यादव ने संविधान निर्माण के इतिहास तथा मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार सिंह ने कहा संविधान भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में संविधान की अहम भूमिका होती है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा वर्मा, गायत्री कुमारी, प्रिया कुमारी ,मधु कुमारी, यशोदा कुमारी, पम्मी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, रूपा कुमारी, रानी कुमारी ,साक्षी कुमारी , पम्मी कुमारी, टुन्नी कुमारी,संगम कुमारी, नीतू कुमारी, सारिका कुमारी, अंजू कुमारी, सचिन, नितेश चंदन, अंकु ,मिथुन अभिषेक, सूरज, करण, अजीत, भुमिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें