मंगलवार, 26 नवंबर 2024

संविधान दिवस पर अधिकार व कर्तव्य पर ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न


गिरिडीह। संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर वी द पीपुल अभियान, नई दिल्ली एवं अम्बेडकर सामाजिक संस्थान गिरिडीह द्वारा भारतीय संविधान पर पहाड़पुर पंचायत भवन में एक संयुक्त ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक शोभना स्मृति एवं पवन कुमार सिन्हा मौजूद थे। 


कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए अम्बेडकर सामाजिक संस्थान के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि आज के युवाओं को संविधान की जानकारी जरूरी है। सरकार को चाहिए कि, सभी स्कूलों और पंचायत में संविधान की प्रति दे, ताकि गांव में रह रहे लोग अपने अधिकार को जान सकें।


वहीं वी द पीपुल अभियान की शोभना स्मृति ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार पर चर्चा करते हुए मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य की जानकारी दी। जबकि पवन कुमार सिन्हा ने संविधान के वर्णित मुख्य पहलुओं से उपस्थित युवक युवतियों को परिचित कराया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवक युवती को समूह में बांट कर शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य, न्याय, भेद भाव विहीन समाज, समानता और भाईचारा आदि संविधान में वर्णित बिंदुओं पर परिचर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित युवक युवतियों ने संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की शपथ ली।


कार्यक्रम में रूपा मरांडी, शांति मुर्मू,सीमा कुमारी, राजेश वर्मा, वाजीर दास, सहदेव राणा, बबीता वर्मा, मनीष कुमार, शिवम् भारती, लालिया देवी, ममता देवी, सूरज मुनि मरांडी, जुली देवी, गायत्री देवी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें