सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा किया गया एक हजार मास्क का वितरण

लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा किया गया एक हजार मास्क का वितरण 
गिरिडीह : लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन के समीप  मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों के द्वारा आम लोगों के बीच 1000 मास्क वितरित किया गया। 

 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि इन दिनों लायंस सेवा सप्ताह चल रहा है। पूरे सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा सेवा कार्य किया जाएगा। उसी कड़ी में गिरिडीह शाखा द्वारा आज 1000 लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया।

 इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को मास्क लगाकर रहने का नसीहत भी दी गयी। 

सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के द्वारा डायबिटीज कैंप लगाया जाएगा और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आहूत होगा। ताकि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध हो सके।

सोमवार को आयोजित इस मास्क वितरण कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन धर्म प्रकाश के अलावे क्लब के निदेशक लायन परमजीत सिंह छावड़ा, कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार साहू ,लायन अमरनाथ मंडल ,लायन रंजीत कुमार सिन्हा सहित कई सदस्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें