हैंग द रेपिस्ट्स कमपेनिंग के तहत युवा भारतीय सेना ने निकाला कैंडिल मार्च
गिरिडीह : बलात्कारियों को फांसी दो की मांग के साथ संस्कार संस्कृति रक्षा वाहिनी की अनुषंगी इकाई युवा भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को शहर की सड़कों पर एक रैली निकाली गयी। यह रैली स्थानीय झंडा मैदान से निकल कर जेपी चौक पहुंची और बलात्कार की शिकार मृतका के प्रति कैंडिल जला कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
रैली सह कैंडिल मार्च कार्यक्रम के बावत युवा भारतीय सेना के सदस्यों ने बताया कि झंडा मैदान से हैंग द रेपिस्ट्स कमपेनिंग के तहत आज एक रेली निकाला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि हमारे भारतीय संस्कृति का पहचान बना रहे। बढ़ते अपराध खास कर महिला के साथ छेड छाड़ एवं अभद्र व्यवहार के साथ साथ देश में आये दिन बढ़ रही रेप जैसे घिनौने कृत्य के खिलाफ लोगो का एक जुट करना है। कहा कि इस रैली के माध्यम से हमारी मांग है कि जल्द जल्द बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।
इस रैली सह कैंडिल मार्च कार्यक्रम में शेखर कुमार,अनुराग सागर,खुशी गुप्ता, सोना खान,रानी साहा, निखल चंद्रवंशी, सचिन, अभिनव, अक्षय, राहुल बरनवाल, आशीष, ऋषव देव, विशाल , प्रवीण कुमार, नवनीत सिन्हा,गोपाल जी, रोशन राय के अलावे संगठन से जुड़े सभी सदस्य मुख्य रूप से शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें