व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ ई सेवा केंद्र का उद्घाटन
गिरिडीह : बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में ई सेवा केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिडीह दीपकनाथ तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रंजना अस्थाना, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार, न्यायधीश प्रभारी पवन कुमार एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुनू कांत ने संयुक्त रूप से किया।
बताया गया कि इस ई सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं आम जनों को अपने वाद से संबंधित सारी जानकारी न्यायालय परिसर में ई सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाना है। कोरोना वायरस रूपी इस वैश्विक महामारी में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। इसमें पक्षकार अपने मामलों की जानकारी बिना व्यक्तिगत संपर्क किए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ले सकेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें