बुधवार, 1 जुलाई 2020

हाथियों ने मचाया उत्पात, सात घरों को किया क्षतिग्रस्त

हाथियों ने मचाया उत्पात, सात घरों को किया क्षतिग्रस्त


  सरिया/ गिरिडीह : सरिया स्थित सर्वोदय आश्रम में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने न केवल गांव के लोंगों के फसलों को नुकसान पहुँचाया बल्कि 7 घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।



ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे दर्जनाधिक हाथियों का झुंड गांव में घुसा और सुबह लगभग 4 बजे तक तबाही मचाई। इस दौरान हाथियों के झुंड ने 8 घरों को तोड़कर तहस-नहस कर लगभग 10 क्विंटल चावल खा गया वंही टेकलाल तुरी, उमेश तुरी, प्रसादी तुरी, केदार तुरी, विजय तुरी, राजेंद्र दास, मसोमात नेमिया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं सहदेव तुरी, बासुदेव तुरी, सुदामा दास, नन्दलाल तुरी के खेत में लगे फसलों को रोंद दिया।


इस तबाही की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर तत्काल  3 क्विंटल चावल राशन मुहैया कराने की बात कही।जिसके बाद फ़ौरन भुक्तभोगियों को अनाज उपलब्ध करवाया गया। वंही सरिया रेंजर से बात कर विधायक ने अविलम्ब पीड़ितों को कंपनसेशन देने एवं हाथियों के झुंड को इलाके से बाहर निकालने की बातें कही।
गौरतलब है कि इस दौरान हाथियों के झुंड ने 5 से 7लाख का नुकसान पहुंचाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें