शनिवार, 6 जून 2020

गिरिडीह के अलकतरा फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक फर्निस में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, कई घायल

गिरिडीह के अलकतरा फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक फर्निस में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, कई घायल


गिरिडीह : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह स्थित अलकत्तरा बनाने वाली एक फैक्ट्री कार्बेन रिर्सोस प्राईवेट लिमिटेड के फर्निश में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के भीतर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।  जिससे बचने के लिये फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान तीन मजदूर आग से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गए हैं। 


घायल मजदूरों को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इस बीच सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना के महतोडीह पुलिस पिकेट प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छिपाने की नीयत से पिकेट प्रभारी को हादसे में मात्र एक ही कर्मी के घायल होने की बात बतायी है।

 मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे कारखाना के इलेक्ट्रिक फर्निश में आचानक आग लगी। जिसमें तीन मजदूर झुलस गये। घटना के तुंरत बाद कारखाना प्रबंधक ने आनन-फानन में जख्मी तीनों कर्मियों को शहर के एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां दो कर्मी मो. इलियाज उर्फ रियाज और मो. रुस्तम को गंभीर रूप से झुलस गए है। वहीं तीसरे कर्मी अनिल पाल भी घायल है।

जख्मी कर्मियों ने बताया कि कार्बेन रिर्सोस के इलेक्ट्रिक फर्निश में 60 से अधिक की संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लिक्विड फर्निश में अचानक आग लग गयी। लग जाने से लोग इधर उधर भागने लगे जिसमें वे लोग घायल हो गए।  जिस इलेक्ट्रिक फर्निश में आग लगी थी वो करीब 15 मीटर ऊंचा है। वंही आग लगते ही कर्मी ऊपर से कूदने लगे ऐसे में जब कर्मी कूदे  तो कुछ कर्मियों को अधिक चोट लगी है। लेकिन कहा जा रहा है कि कितने कर्मी जख्मी हुए हैं प्रबंधन इसकी सही से जानकारी नहीं दे रहा है। 


इस बीच अलकतरा फैक्ट्री में आग लगने की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर मिलते ही कई खबरनवीस घटना को कवर करने घटना स्थल पहुंचे। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक ने किसी भी खबरनवीस को फैक्ट्री के अंदर भी जाने नहीं दिया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विदित हो कि यह अलकतरा फैक्ट्री गिरिडीह के जाने माने उद्योगपति सुरेश जालान का बताया जाता है। जो काफी रसूख वाले है। इनकी पहुंच और पैरवी काफी ऊपर तक बतायी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें