गिरिडीह में फिर मिला एक कोरोना पोजेटिव, हुई पुष्टि
गिरिडीह : जिले जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर165 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने गिरिडीह के के गांडेय प्रखंड के करीपहरी गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवक की कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की पुष्टि किया है।
बताया जाता है कि वह युवक गुजरात के सूरत से वापस लौटा था। उसकी जॉच आदि करा उसे क्वारेंटाईन सेंटर में रखा गया था। मंगलवार को उसकी जॉच रिपोर्ट आयी। जिसमे वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। गौरतलब है कि जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से एक महिला मरीज ठीक हो चुकी है।
पूरे गांव को किया गया सेनिटाइज्ड :
गांडेय के करीपहरी गांव में कोरोना पोजेटिव मरीज की पुष्टि के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा मंगलवार को गांडेय पहुंच पूरे गांव का जायजा लिया। लोगों से मिलकर उन्हें आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दिया। वंही इस दौरान पूरे गांव को सील कर हर घर को सेनिटाइज्ड किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें