नागपुर हाईवे पर भीषण दुर्घटना, महिला समेत तीन लोग घायल
गिरिडीह की एक महिला समेत तीन लोग घायल
*मुम्बंई से ऑटो से आ रहे थे बगोदर
बगोदर /गिरिडीह : लॉकडाउन में परेशान प्रवासी मजदुरो को जब कोई सहारा ओर मदद नही मिला तब प्रदेश में फंसे मजदुर किसी तरह से कोई पैदल तो कोई साइकिल या अपने वाहन से अपने अपने घर के लिए निकल पडे हैं। इसी क्रम में एक परेशान मजदुर जब मुम्बई से ऑटो लेकर अपने घर गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेको आने के निकले थे की बीच रास्ते दुर्घटना के शिकार हो गये।
बता दे की प्रवासी मजदुर ताकेश्वर साव अपने जीजा ओर बहनपुरे परिवार के साथ ऑटो में सवार होकर निकले लेकिन नागपुर के नेशनल हाइवे पथ पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार सुबह टक्कर मर दी। जिसे अयनियंत्रित हो कर पल्ट गई और वाहन पर सवार सभी दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों में गिरिडीह जिले डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो निवासी सुनिल कुमार, निशा देवी व बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत के टाकेश्वर साव शामिल हैं।
लॉकडाउन का एक लंबा समय इस परिवार ने मुम्बंई में ही गुजारा लेकिन डाॅक डाउन का तारीख बढता देख, पैसे की किल्लत होने के चलते सुनिल कुमार ने फैसला किया कि अब अपने घर के लिए निकलना ही भलाई हैं। जिसके बाद अपने ऑटो से ही अपनी बहन और जीजा को लेकर मुम्बई से झारखंड के लिए निकल पड़ा। इसी दौरान मंगलवार सुबह नागपुर नैशनल हाईवे पथ पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो में सवार तीनों मजदुर गंभीर रूप से घायल हो जिनका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें