रविवार, 19 जनवरी 2020

जिला अंडर-19 की वोमेन्स टीम जमशेदपुर रवाना

जिला अंडर-19 की वोमेन्स टीम जमशेदपुर रवाना

गिरिडीह :-झारखंड स्टेट वोमेन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह जिला अंडर-19 की वोमेन्स टीम जमशेदपुर के लिए मैनेजर एवं कोच मो0 जुबेर के साथ रवाना हुई।

 जमशेदपुर में गिरिडीह की अंडर-19 वोमेन्स टीम 20, 21, 23 और 24 जनवरी को राँची, सिमडेगा, जमशेदपुर और हजारीबाग से अपने मैच खेलेंगी।

टीम में ट्रायल के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर चुनी हुई खिलाड़ियों में :- श्रेयांशी (कप्तान), किरण कुमारी, रीमा कुमारी, नैना कुमारी, सानिया बुसरा, नित्या कुमारी, निकिता कुमारी, प्रीति कुमारी, अदिति कुमारी, पूजा कुमारी,  कुमारी सानिया,  पूजा कुमारी, प्रियंजली, प्रतिमा कुमारी,  सुप्रिया कुमारी को शामिल किया गया है।

गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बड़ी उपलब्धि है कि झारखंड स्टेट में अंडर-19 वोमेन्स टीम के सिर्फ 9 ही टीमों में अब गिरिडीह की टीम ने भी अपनी जगह बना ली है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें