गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

बिहार में अपराधी मस्त, पुलिस प्रशासन पस्त

अपराधियों ने मारी रेडीमेड दुकानदार को गोली, गम्भीर


बिहार प्रदेश में इन दिनों अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गये हैं। पुलिस प्रशासन का कोई भी ख़ौफ़ उनके भीतर नही रह गया है। यँहा यह कहने में तनिक अतिश्योक्ति नही होगी कि बिहार प्रदेश में इन दिनों अपराधी मस्त और पुलिस प्रशासन पस्त हो गयी है।नतीजतन अपराधी आयेदिन बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम देने में जुटे है।

इसी कड़ी में बीते रात अपराधियों ने मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के हरका पुल के नजदीक अपराधियों ने एक रेडिमेड दुकानदार को गोली मार दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गये। लेकिन वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घटना के तुरन्त बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जंहा उनकी स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है।उनका इलाज़ कर रहे चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिन्ताजनक बताया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी रेडिमेड दुकानदार विजय चौधरी बुधवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीनापुर थाना क्षेत्र के ही हरका पुल के नजदीक पूर्व से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर अवस्था में दुकानदार को स्थानीय लोगों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज़ हेतु भर्ती कराया है। 
जंहा चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर नही बताया है। चिकित्सकों के अनुसार दुकानदार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल रेडिमेड दुकानदार से बात चीत किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। हालांकि अब तक पुलिस को इस मामले में कोई ख़ास सफलता हाथ नही लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें