शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

आज 24अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 24:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

24अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रहेगा। मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं।आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर बुध वक्रगति से तुला राशि में प्रवेश कर रहे है।



आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

बुध का वक्री गोचर

उल्टी गति से गोचर करते हुए बुध आगामी 13 नवंबर की रात 9 बजकर 23 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। सभी ग्रहों के अपने-अपने परिक्रमा पथ हैं। कभी-कभी पृथ्वी किसी धीमी गति से चल रहे ग्रह के बगल से तेजी से गुजरती है, तो वह ग्रह पीछे छूटता हुआ दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे वह उल्टी दिशा में जा रहा हो। इसी आभासी गति के आधार पर ग्रहों की चाल को वक्री और मार्गी कहा जाता है। बुध बुद्धि और वाणी के देवता हैं। जन्मपत्रिका में बुध का सीधा प्रभाव बिजनेस और दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है।


पंचक

21 अक्टूबर से शुरू हुआ पंचक जारी हैं। यह आगामी 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि धनिष्ठा एक पंचक नक्षत्र है। धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। पंचक की श्रेणी में धनिष्ठा पहला और रेवती अंतिम पंचक है। पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कार्य नहीं कराना चाहिए और न ही लकड़ी इकट्ठी करनी चाहिए। अगर आप यह कार्य इस समय करेंगे तो अच्छा नहीं माना जाता। आगामी 25 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।



आज का पंचांग

दिनांक      : 24 अक्टूबर 2026 दिन: शनिवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:33 AM, सूर्यास्त : 05:48 PM

तिथि : त्रयोदशी 01:37 PM तक उपरांत चतुर्दशी

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 08:32 PM तक उपरांत रेवती

राहुकाल : 09::20 AM से 10::49 AM तक

चन्द्रमा  : मीन राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस

                   


आज :: 24 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यक्षमता साबित करने और नई जिम्मेदारियां संभालने का रहेगा. व्यापारियों के अटके हुए सौदे आगे बढ़ेंगे और नए लाभदायक अवसर सामने आएंगे, हालांकि किसी भी काम को अधूरी जानकारी के आधार पर शुरू न करें. पुराने भुगतान मिलने से वित्तीय राहत मिलेगी, लेकिन भविष्य की सुरक्षा के लिए बचत को प्राथमिकता दें. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और शाम को अपनों के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा; छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें. दिनभर की व्यस्तता के बीच नियमित सैर और विश्राम का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में खुला संवाद पुराने मतभेद मिटाएगा. आपका लकी अंक 4 और शुभ रंग लैवेंडर है. 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम के दबाव के चलते गुस्से में तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें. व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा; नई योजना शुरू करने से पहले लागत और संभावित मुनाफे का सही आकलन कर लें. रुका हुआ धन वापस आने से आर्थिक राहत मिलेगी, फिर भी किसी को बड़ी रकम उधार देने या जल्दबाजी में निवेश से बचें. परिवार में संपत्ति से जुड़े मामलों पर सकारात्मक चर्चा होगी और सुखद वातावरण रहेगा. लगातार बैठने के बजाय हल्की शारीरिक गतिविधि अपनाएं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और आपसी सम्मान बढ़ेगा. आपका लकी अंक 6 और शुभ रंग पर्ल व्हाइट है. मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के संचार और व्यापार से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नए विचारों को आगे बढ़ाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे. पुराने संपर्कों से लाभ होगा और सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से जटिल कार्य आसान होंगे; एक साथ कई काम शुरू करने से बचें. पुराने निवेश से धन लाभ के योग हैं, हालांकि फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें और वित्तीय योजनाओं की जांच के बाद ही कदम उठाएं. परिवार में अपनी बात स्पष्टता से रखें ताकि गलतफहमी न हो. स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने पर आंखों को आराम दें और पानी भरपूर पिएं. प्रेम संबंधों में बेवजह के संदेह से बचें. आपका लकी अंक 5 और शुभ रंग गहरा लाल है. गाय को हरा चारा खिलाएं.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे, लेकिन दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को भली-भांति समझ लें. आमदनी के नए अवसर बनेंगे, हालांकि अचानक होने वाले खर्चों के लिए कुछ धन सुरक्षित रखें और बिना जोखिम समझे निवेश न करें. परिवार का सहयोग भावनात्मक संबल देगा, अपनी परेशानियां अपनों से साझा करें ताकि मन हल्का रहे. मानसिक शांति के लिए शांत वातावरण में समय बिताएं और भोजन समय पर लें. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. आपका लकी अंक 2 और शुभ रंग वाएलेट है. शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने के अनुकूल योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे, वहीं व्यापारियों को बिना ठोस योजना के नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. पुराने प्रयासों से धन लाभ होगा, लेकिन दिखावे या प्रतिष्ठा के नाम पर फिजूलखर्ची से बचें और बचत पर ध्यान दें. परिवार में आपकी बातों का सम्मान होगा, बशर्ते अपनी बात मनवाने की जिद छोड़ें और दूसरों की राय सुनें. काम के बीच पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लें ताकि थकान हावी न हो. लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा. आपका लकी अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है. सूर्य देव को जल अर्पित करें.


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के तालमेल से जटिल कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी. व्यापारियों को आमदनी बढ़ाने के नए विकल्प मिलेंगे और विदेश से जुड़े अवसरों में सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं और बजट बनाकर चलें. परिवार के सदस्यों का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा; किसी असहमति पर गुस्सा करने के बजाय शांति से चर्चा करें. शारीरिक थकान से बचने हेतु समय पर भोजन लें और काम के बीच थोड़ा विश्राम जरूर करें. प्रेम संबंधों में धैर्यपूर्वक एक-दूसरे की बात सुनें. आपका लकी अंक 3 और शुभ रंग पिंक है. जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर पहचान और सराहना मिलेगी. साझेदारी के व्यापार में आपसी तालमेल बनाए रखें और नए समझौतों की शर्तें अच्छी तरह समझ लें. धन लाभ के अवसर मिलेंगे, फिर भी व्यापारिक निवेश में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खरीदारी से बचें. पारिवारिक जीवन में वाणी पर संयम रखें और परिजनों की भावनाओं का सम्मान करें. मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त नींद लें. प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियों को बातचीत से दूर करने का अवसर मिलेगा. आपका लकी अंक 9 और शुभ रंग बादामी है. जरूरतमंद को अन्न का दान करें.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. व्यापारियों को नए सौदों में बड़े वादे करने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लेनी चाहिए. पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार में रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन दूसरों के निजी मामलों में अनावश्यक दखल न दें. शारीरिक क्षमता से अधिक मेहनत करने से बचें और नियमित व्यायाम अपनाएं. दांपत्य जीवन में आपसी समझ और विश्वास गहराएगा. आपका लकी अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल है. हनुमान चालीसा का पाठ करें



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं. सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल से मुश्किल काम पूरे होंगे और व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा. अतिरिक्त काम से धन लाभ होने और आमदनी के नए रास्ते खुलने की संभावना है, फिर भी जोखिम भरे निवेश से दूर रहें. परिवार में सुख-शांति रहेगी, हालांकि जल्दबाजी में किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना कठिन हो. गर्दन या कंधों में अकड़न से बचने के लिए लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें और स्ट्रेचिंग करें. लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. आपका लकी अंक 3 और शुभ रंग पीला है. भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों के कार्यक्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना वरिष्ठों द्वारा सराही जाएगी. पुराने प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी और व्यापारियों को पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा; सहकर्मियों से विवाद के बजाय बातचीत का रास्ता चुनें. धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन या घर से जुड़े खर्चों के लिए बजट का ध्यान रखें और जल्दबाजी में आर्थिक फैसले न लें. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी, काम की व्यस्तता में अपनों की अनदेखी न करें. स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं और व्यर्थ के गुस्से से बचें. प्रेम संबंधों में छोटी बातों को तूल न दें. आपका लकी अंक 8 और शुभ रंग गहरा नीला है. शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों की रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल कार्यक्षेत्र में नई दिशा और लाभ दिलाएगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मित्रों के माध्यम से उपयोगी संपर्क और अवसर मिल सकते हैं. आमदनी बढ़ाने के नए विकल्पों पर विचार करें, लेकिन दिखावे के खर्चों पर रोक लगाएं और किसी भी आकर्षक निवेश की सत्यता जांच लें. घर में धार्मिक या पूजा-पाठ के आयोजनों से शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी. अत्यधिक सोच-विचार से मन भारी हो सकता है, इसलिए काम के बीच आराम लें और प्राणायाम करें. प्रेम संबंधों में खुलकर संवाद करने से स्पष्टता और विश्वास बढ़ेगा. आपका लकी अंक 7 और शुभ रंग आसमानी नीला है. पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका समझें. आपके रचनात्मक विचार पुरानी उलझनों को सुलझाएंगे, हालांकि व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़ा सौदा करने से बचना चाहिए. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार से जुड़े कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए प्राथमिकताओं के आधार पर बजट बनाएं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, बशर्ते छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें और घर में शांत व्यवहार रखें. संतुलित व हल्का भोजन लें ताकि थकान मूड पर असर न डाले. जीवनसाथी से अपनी भावनाएं साझा करने से निकटता बढ़ेगी. आपका लकी अंक 7 और शुभ रंग हल्का पीला है. दुर्गा चालीसा का पाठ करें.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

आज 22अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 22:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

22अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत द्वादशी तिथि शुरू होगी। इस माह की एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जानते हैं। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रहेगा। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज रात 8 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज पंचक और पापांकुशा एकादशी व्रत है।



आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।


आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



पापांकुशा एकादशी

हर एकादशी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गई है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पापांकुशा एकादशी होती है, जो प्रभु श्री हरी विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि- विधान से विष्णु भगवान की उपासना की जाएगी। प्रभु को प्रसन्न करने के लिए यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से जातक की सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। कहते हैं आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है और घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है। पापांकुशा एकादशी के दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। पापांकुशा एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। इस दिन संयम का पालन करें। चावल का सेवन करने से बचें।


पंचक

21 अक्टूबर सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर शुरू हुआ पंचक जारी हैं। यह आगामी 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि धनिष्ठा एक पंचक नक्षत्र है। धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। पंचक की श्रेणी में धनिष्ठा पहला पंचक है। पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कार्य नहीं कराना चाहिए और न ही लकड़ी इकट्ठी करनी चाहिए। अगर आप यह कार्य इस समय करेंगे तो अच्छा नहीं माना जाता। आगामी 25 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।


प्रदोष व्रत

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। गुरुवार के दिन पड़ने वाला यह प्रदोष व्रत भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन संध्या काल में शिव पूजा और दीपदान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होने की मान्यता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान करें। शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। संध्या समय दीपक जलाकर आरती करें। जरूरतमंदों को दान देना शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, व्रत और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रदोष व्रत का यह पावन दिन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला माना गया है। श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ करने से भगवान शिव और विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 22अक्टूबर 2026 दिन: गुरुवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:32 AM, सूर्यास्त : 05:50 PM

तिथि : एकादशी 02:48 PM तक उपरांत द्वादशी

नक्षत्र : शतभिषा 08:49 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा

राहुकाल : 01::46 PM से 03::14 PM तक

चन्द्रमा  : कुंभ राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी,प्रदोष व्रत

  


                 

आज :: 22 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए मेहनत, जिम्मेदारियों और सफलता की एक दिलचस्प कहानी लिख सकता है! काम का दबाव बढ़ेगा और कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर अड़चनें पैदा करने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ और धैर्य के आगे उनकी चालें ज्यादा देर नहीं टिकेंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ऐसा सुकून मिलेगा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दिन की शुरुआत सही योजना के साथ करेंगे, तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान होता चला जाएगा। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। ऐसे में उनकी जरूरतों को समझें और उनका विशेष ध्यान रखें। आज आपकी असली जीत केवल काम पूरा करने में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में अपना संतुलन बनाए रखने में होगी।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपके घर में खुशियों की ऐसी आहट सुनाई दे सकती है, जो पूरे परिवार का माहौल बदल देगी! परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर मिले, तो घर में उत्सव जैसा वातावरण बन सकता है। वहीं, अतीत की कोई गलती आपको एक ऐसी सीख दे सकती है, जो भविष्य में सही फैसले लेने में मदद करेगी। समाज में आपके कामों की सराहना होगी और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लेकिन खुशियों और प्रशंसा के बीच अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें और दूसरे का वाहन चलाने से बचें। जीवनशैली में किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव भी आपको बेहतर महसूस करा सकते हैं। आज पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का अच्छा अवसर है।



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं और लंबे समय से देखे जा रहे सपनों को पंख मिल सकते हैं! कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपकी स्थिति मजबूत करेगा। यदि आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो मनचाहा अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है। कोई ऐसी प्रिय वस्तु, जिसके खो जाने से आप निराश थे, उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना आपके रिश्तों को और खूबसूरत बना देगा। अपनों की भावनाओं को समझने और उनकी बात ध्यान से सुनने से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आज करियर में आगे बढ़ने के अवसरों पर नजर रखें, लेकिन परिवार को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल रखें। सही संतुलन ही आपकी सफलता को और खास बना सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और आपकी बातों को पहले से अधिक गंभीरता से लिया जा सकता है! समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होने के संकेत हैं। हालांकि, यदि आप किसी के साथ साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी करने के बजाय हर पहलू की अच्छी तरह जांच कर लें। सरकारी योजनाओं या सुरक्षित निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि रकम समय पर वापस मिलने को लेकर अनिश्चितता रह सकती है। पिताजी की सेहत भी आपका ध्यान मांग सकती है, इसलिए उनकी जरूरतों को नजरअंदाज न करें। आज समझदारी इसी में है कि प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और परिवार की जिम्मेदारियों को भी पूरी गंभीरता से निभाएं।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज दोस्तों की महफिल, स्वादिष्ट पकवान और अपनों का साथ आपके दिन को यादगार बना सकता है! मित्रों के साथ हंसी-मजाक और दिल खोलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कोई पुरानी उलझन सुलझने से मन को राहत मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग भी कई मामलों में आपका हौसला बढ़ाएगा। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिले, तो खुशियों में चार चांद लग सकते हैं। हालांकि, मौज-मस्ती और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के चक्कर में खर्च काफी बढ़ सकता है। इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। आज का दिन आपको याद दिलाएगा कि असली खुशी महंगी चीजों में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों में छिपी होती है। धैर्य और संतुलन बनाए रखेंगे, तो दिन और भी शानदार बन सकता है।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज ऐसा महसूस हो सकता है जैसे किस्मत ने आपकी परेशानियों को पीछे छोड़ने का फैसला कर लिया हो! लंबे समय से चली आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। लेकिन इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-सी बात पर बिगड़ा हुआ मूड किसी अच्छे अवसर को प्रभावित कर सकता है। संतान किसी नए कोर्स या शिक्षा के नए पड़ाव की शुरुआत कर सकती है, जिससे आपका मन गर्व से भर जाएगा। माता-पिता की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपके लिए सफलता का रास्ता मेहनत के साथ विनम्रता से होकर गुजरता है। मन शांत रखेंगे, तो कई अच्छे अवसर आपके पक्ष में आ सकते हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबरें आपका उत्साह बढ़ा सकती हैं! आय के नए स्रोत मिलने या कमाई के बेहतर अवसर सामने आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। भविष्य के लिए जो योजनाएं लंबे समय से आपके मन में थीं, उन्हें अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है। किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर वे अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। हालांकि, बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ चर्चा आगे बढ़ने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण हो सकता है। आज करियर, आर्थिक योजनाओं और पारिवारिक खुशियों के बीच अच्छा तालमेल बनाने का अवसर आपके पास है।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज अपनी सेहत को प्राथमिकता देना ही आपकी सबसे समझदारी भरी चाल होगी! खानपान में लापरवाही और अनियमित दिनचर्या से बचें, ताकि छोटी परेशानी बड़ी न बने। अच्छी बात यह है कि लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है, जिससे मन पर बना बोझ हल्का होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपको ऐसी दिशा दिखा सकती है, जिस पर आपने पहले ध्यान नहीं दिया था। परिवार के साथ हंसी-मजाक, मनोरंजन और खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि, किसी छोटी-सी बात पर बहस होने की संभावना भी है। ऐसे में हर बात को दिल पर लेने के बजाय परिस्थिति को सहजता से संभालें। आज अपने शरीर की जरूरतों को समझें, अनुभवी लोगों की सलाह पर विचार करें और अपनों के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखें। यही संतुलन आपके दिन को बेहतर बना सकता है।



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं, लेकिन पैसों के मामले में जरा-सी लापरवाही परेशानी भी खड़ी कर सकती है! आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें और जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखें। परिस्थितियां कभी-कभी आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखने से आप सही रास्ता खोज सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है, जबकि कामकाज में जुटे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा आपके भविष्य की दिशा तय करने में मददगार हो सकती है। यात्रा के दौरान मिली कोई उपयोगी जानकारी आगे चलकर सफलता का कारण बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी अटकी हुई डील को पूरा कराने में भी सहायक हो सकता है। आज उत्साह जरूर रखें, लेकिन हर आर्थिक और व्यावसायिक फैसला सोच-समझकर लें।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज पुरानी यादें, नई खुशियां और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की उम्मीद आपके दिन को खास बना सकती है! किसी पुराने मित्र से वर्षों बाद मुलाकात हो जाए, तो बीते दिनों की यादें ताजा हो सकती हैं और मन खिल उठेगा। आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी होने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम पाने का समय हो सकता है। नियमित पढ़ाई और एकाग्रता उन्हें अपने लक्ष्य के करीब ले जाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है और नए परिचय भी बन सकते हैं। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को भी कोई उत्साहजनक समाचार मिलने की संभावना है। आज अपने सपनों को लेकर सकारात्मक रहें। हो सकता है कि जिस मंजिल तक पहुंचने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वहां पहुंचने का रास्ता अब पहले से ज्यादा साफ नजर आने लगे।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपकी समझदारी आपको अनावश्यक खर्चों से बचाकर भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद कर सकती है! दिखावे या दूसरों की बराबरी करने के लिए पैसा खर्च करने से बचें। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं, जिससे किसी जरूरत को पूरा करने में मदद मिल सकती है। परिवार में चल रही पुरानी समस्या का समाधान बातचीत और आपसी समझ से निकल सकता है। हालांकि, पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई चर्चा या विवाद सामने आ सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया न देना जरूरी होगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और मानसिक सुकून मिलेगा। आज समझदारी से लिए गए फैसले आपके आर्थिक भविष्य और पारिवारिक रिश्तों, दोनों को मजबूती दे सकते हैं।


 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपके लिए खुशियों के कई दरवाजे एक साथ खुलते नजर आ सकते हैं! वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ था, तो उसमें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इससे मन को बड़ी राहत मिल सकती है। किसी नए काम या गतिविधि में आपकी रुचि बढ़ेगी और उसे शुरू करने का उत्साह भी बना रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होने और पैसों से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम होने के संकेत हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और भाई-बहनों का सहयोग आपके अधूरे काम पूरे कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आज परिवार की एकजुटता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। नए अवसरों को पहचानें, अपने प्रयास जारी रखें और खुशियों के इन पलों का भरपूर आनंद लें।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

आज 21अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 21:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

21अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत एकादशी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और गांदा योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। आज शाम 7 बजकर 47 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू हो रहे हैं। आज बुधवार है, जिसे पारंपरिक रूप से बुध ग्रह से जोड़ा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में बुध को बुद्धि, संवाद, गणना और व्यापार से संबंधित माना गया है। दिन के कामों में बातचीत, दस्तावेजों या योजनाओं से जुड़े निर्णय लेते समय स्पष्टता और सावधानी बनाए रखना हमेशा उपयोगी है।



आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


विजयादशमी 

आज भी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी है। इस तिथि विजयादशमी और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। सनातन परंपरा में यह दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और माता दुर्गा की महिषासुर पर विजय के रूप में विशेष महत्व रखता है। यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, शस्त्र पूजा और विद्या आरंभ के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है।

पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है और लोग इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।आपको बता दें कि विजयादशमी साल की तीन सबसे शुभ तिथियों में से एक है। अन्य दो तिथियां चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। विजयादशमी का दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या लेखनी का काम शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन बहुत ही शुभ है।

आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, विजय और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी और दशहरा का यह शुभ पर्व जीवन में सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान श्रीराम और माता दुर्गा का स्मरण करें। शमी वृक्ष और शस्त्रों की पूजा करना शुभ माना जाता है। घर में दीपक जलाकर आरती करें। दुर्गा सप्तशती और रामायण पाठ करना लाभकारी माना गया है। जरूरतमंदों को दान और भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है।


पंचक

21 अक्टूबर अर्थात आज सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर पंचक शुरू हो रहे हैं। आपको बता दें कि धनिष्ठा एक पंचक नक्षत्र है। धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। पंचक की श्रेणी में धनिष्ठा पहला पंचक है, इसलिए आज पंचक है। पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कार्य नहीं कराना चाहिए और न ही लकड़ी इकट्ठी करनी चाहिए। अगर आप यह कार्य इस समय करेंगे तो अच्छा नहीं माना जाता। अतः 25 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।



आज का पंचांग

दिनांक      : 21 अक्टूबर 2026 दिन: बुधवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:31 AM, सूर्यास्त : 05:51 PM

तिथि : दशमी 02:12 PM तक उपरांत एकादशी

नक्षत्र : धनिष्ठा 07:47 PM तक उपरांत शतभिषा

राहुकाल : 12::17 PM से 01::46 PM तक

चन्द्रमा  : मकर राशि पर 07:00 AM तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :बुधवार व्रत, गणेश पूजन दिवस, विजयादशमी, दशहरा

                   

आज :: 21 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपकी मेहनत रंग दिखाने वाली है और सफलता की राह में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं! लंबे समय से अटके कामों में अचानक तेजी आने से आपका उत्साह बढ़ेगा। यदि कोई सरकारी काम काफी समय से फाइलों में उलझा हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन दूसरों की राय को अपनी तरक्की के रास्ते में दीवार न बनने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कागजात अच्छी तरह जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। सेहत के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए अपनी देखभाल को प्राथमिकता दें। आज आत्मविश्वास के साथ-साथ सतर्कता भी आपकी बड़ी ताकत बनेगी।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज खुशियां आपके चेहरे पर मुस्कान बनकर नजर आ सकती हैं और मन में कुछ नया करने का उत्साह भी जागेगा! आपकी सोच-समझकर काम करने की आदत मुश्किल परिस्थितियों में भी आपको सही रास्ता दिखाएगी। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता आपको परेशान कर रही थी, उसके दूर होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और यह सफर भविष्य में लाभ का नया रास्ता खोल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी राहत भरा समय है। मानसिक दबाव कम होने से पढ़ाई में एकाग्रता लौटेगी और अधूरे लक्ष्य पूरे करने का हौसला मिलेगा। आज सकारात्मक सोच बनाए रखें, क्योंकि आपका शांत स्वभाव और समझदारी दिन को पहले से बेहतर बना सकते हैं।



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं! यदि पिताजी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो बातचीत की पहल करने से रिश्तों में जमी बर्फ पिघल सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश हो जाएगा और परिवार में उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संभव है कि आज कोई छोटी सी सीख भविष्य में आपके लिए बड़ा अवसर बन जाए। दिन का संदेश साफ है, समझदारी से उठाया गया कदम आपको परेशानी से बचाने के साथ सफलता के करीब भी ले जा सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज आपके घर-आंगन में खुशियों की ऐसी रौनक छा सकती है, जो मन की पुरानी चिंताओं को भी पीछे छोड़ देगी! परिवार के साथ बिताए गए पल आपको सुकून देंगे और बच्चों की हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के करियर में किसी बड़ी उपलब्धि या प्रमोशन की खबर मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार का उत्साह बढ़ेगा। घर में खुशी मनाने का कोई खास मौका भी बन सकता है। हालांकि, अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन याद रखें, हर बड़ी सफलता के पीछे धैर्य और लगातार प्रयास की कहानी होती है। आज अपनों का साथ आपकी ताकत बनेगा और आपकी मेहनत आने वाले समय में सुखद परिणाम दे सकती है।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपके आत्मविश्वास और साहस की चमक लोगों को प्रभावित कर सकती है! आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें अपनी क्षमता साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे। लोग आपकी प्रतिभा पहचानेंगे, लेकिन याद रखें कि हर परिस्थिति में केवल सख्त रवैया काम नहीं आता। दूसरों से काम निकलवाने और अपने विचार मनवाने के लिए विनम्रता भी उतनी ही जरूरी है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। परिवार से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन आप धैर्य और समझदारी से उसका समाधान निकाल सकते हैं। संतान से किया गया वादा पूरा करने का अवसर भी मिल सकता है। उनकी खुशी आपके चेहरे पर भी मुस्कान ले आएगी। आज आपका आत्मविश्वास तभी सबसे प्रभावशाली होगा, जब उसके साथ व्यवहार में नरमी भी बनी रहेगी।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज किस्मत और आपकी मेहनत के बीच अच्छा तालमेल बनता दिखाई दे रहा है! कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन बात को ज्यादा बढ़ाने के बजाय शांत रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए कोई उत्साहजनक खबर आ सकती है, जिससे भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। परिवार में लंबे समय से चली आ रही नाराजगियां दूर होने और रिश्तों में फिर से मिठास घुलने के संकेत हैं। घर में नए वाहन की खरीदारी को लेकर चर्चा आगे बढ़ सकती है, जिससे उत्साह बना रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों पर भरोसा रखना चाहिए। परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं और परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आपको अपनी इच्छाओं और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, क्योंकि दिखावे की छोटी-सी चाहत भी बजट बिगाड़ सकती है! किसी सरकारी मामले या लेन-देन से जुड़े विवाद के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए कागजात, हिसाब-किताब और जरूरी फैसलों में पूरी सावधानी बरतें। संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर आपके मन में कई सवाल उठ सकते हैं। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। दूसरी ओर, अपने लिए कोई नई चीज खरीदने का मन भी करेगा। घर में किसी प्रिय अतिथि के आगमन से माहौल अचानक खुशनुमा हो सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज समझदारी इसी में है कि जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें और खुशियों का आनंद भी खुलकर लें।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपके लिए खुशखबरी, उपलब्धि और जश्न का खूबसूरत संयोग बन सकता है! लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। इस खुशी को अपने प्रियजनों के साथ बांटने का मौका भी मिलेगा। व्यापार करने वालों के लिए साझेदारी नए लाभ और नए अवसर लेकर आ सकती है। यदि आपके मन में कारोबार को आगे बढ़ाने की कोई योजना है, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। नए वाहन की खरीदारी का विचार भी जोर पकड़ सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अपनी जरूरतों और बजट का आकलन जरूर करें। आज का दिन आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य के लिए नए लक्ष्य तय करने की प्रेरणा दे सकता है।



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आर्थिक मामलों में नई उम्मीदें जाग सकती हैं और तरक्की के रास्ते पहले से अधिक साफ नजर आ सकते हैं! आय बढ़ाने के नए स्रोत मिलने की संभावना है, वहीं व्यापार करने वालों को भी आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरा होने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। संतान के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह फैसला आगे चलकर परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में आर्थिक लाभ या नए अवसर का कारण बन सकती है। आज मिलने वाले हर मौके को उत्साह के साथ जरूर देखें, लेकिन फैसला लेने से पहले उसके लाभ और जोखिम को समझना न भूलें।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज जिम्मेदारियां भले ही बढ़ें, लेकिन आपके लिए राहत और प्रगति के रास्ते भी खुलते दिखाई दे रहे हैं! जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर मतभेद हो सकता है, मगर आपसी बातचीत और थोड़े धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने जरूरी कामों के साथ अपनों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है और आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, आपकी लगन और प्रयासों का सकारात्मक असर आर्थिक स्थिति पर दिखाई देने की संभावना है। धीरे-धीरे पैसों से जुड़ी स्थिति मजबूत हो सकती है। आज हर जिम्मेदारी को बोझ समझने के बजाय अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मानें। आपका धैर्य और व्यावहारिक रवैया कई परेशानियों को आसान बना सकता है।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का मौका मिले, तो समझिए आपका दिन एक अच्छी शुरुआत कर चुका है! जरूरतमंद की सहायता करने से आपको भीतर से सुकून मिलेगा और अपने किए पर संतोष महसूस होगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी विषय को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन अपनी बात शांति और तर्क के साथ रखना बेहतर रहेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बढ़ सकती है और परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। माता जी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। अपनी समझदारी और मेहनत से आप उसे अच्छी तरह निभा सकते हैं। आज सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखें। दूसरों की मदद करते हुए अपने कामों को भी समय देना जरूरी होगा, ताकि दिन के अंत में आपको संतोष के साथ उपलब्धि का एहसास भी हो।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपको अपने बजट और सेहत, दोनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है! बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए गैरजरूरी खरीदारी को टालना और पैसों की योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। कामकाज की व्यस्तता के बीच आराम और नियमित दिनचर्या के लिए समय जरूर निकालें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जो आपके चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान ले आए। कार्यक्षेत्र में यदि कोई पुरानी गलती सामने आती है, तो घबराने या बहस करने के बजाय विनम्रता से अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर स्थिति संभालें। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। आज बना कोई संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है। बस ध्यान रखें, सही अवसर का लाभ वही उठा पाता है, जो धैर्य, समझदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

आज 20अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 20:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

20अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत दशमी तिथि शुरू होगी। आज नवमी तिथि में हवनादि किया जायेगा साथ ही आज जीत का प्रतीक 'विजयादशमी' का त्योहार मनाया जायेगा। विजयादशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और शुला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं।आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज मंगलवार है, जिसे परंपरागत रूप से हनुमान जी की उपासना से जोड़ा जाता है। श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ, मंत्र-जप या पूजा कर सकते हैं।



आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


विजयादशमी पर्व

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयादशमी और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। सनातन परंपरा में यह दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और माता दुर्गा की महिषासुर पर विजय के रूप में विशेष महत्व रखता है। यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, शस्त्र पूजा और विद्या आरंभ के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है।

पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है और लोग इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।आपको बता दें कि विजयादशमी साल की तीन सबसे शुभ तिथियों में से एक है। अन्य दो तिथियां चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। विजयादशमी का दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या लेखनी का काम शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन बहुत ही शुभ है।

आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, विजय और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी और दशहरा का यह शुभ पर्व जीवन में सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान श्रीराम और माता दुर्गा का स्मरण करें। शमी वृक्ष और शस्त्रों की पूजा करना शुभ माना जाता है। घर में दीपक जलाकर आरती करें। दुर्गा सप्तशती और रामायण पाठ करना लाभकारी माना गया है। जरूरतमंदों को दान और भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है।




आज का पंचांग

दिनांक      : 20 अक्टूबर 2026 दिन: मंगलवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:31 AM, सूर्यास्त : 05:52 PM

तिथि : नवमी 12:50 PM तक उपरांत दशमी

नक्षत्र : श्रवण 06:02 PM तक उपरांत धनिष्ठा

राहुकाल : 02::05 PM से 03::33 PM तक

चन्द्रमा  : मकर राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, नवरात्रि का दसवां दिन,महानवमी, विजयादशमी,दशहरा

 

      

          

आज :: 20 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपकी जिंदगी में खुशियों की ऐसी दस्तक हो सकती है, जो पूरे दिन का मिजाज बदल देगी! कोई अच्छी खबर लंबे समय से चली आ रही चिंता को दूर कर सकती है और चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर परेशान हैं, तो आज बातचीत से कोई नया रास्ता निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की गूंज वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सकती है और आपकी तारीफ भी हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे, सफलता के बीच अहंकार को जगह न दें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें। आज विनम्रता, समझदारी और शांत स्वभाव आपके लिए खुशियों के दरवाजे खोल सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए सुकून, स्वाद और खुशखबरी का खूबसूरत संगम बन सकता है! मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और अपनों के साथ बिताए पल दिल को खुशी देंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए कोई नया अवसर उम्मीद की किरण बनकर सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी ईमानदारी और धैर्य आपको सही दिशा दिखाएंगे। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ससुराल पक्ष से किसी मुद्दे पर हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपका संयम रिश्तों में खटास नहीं आने देगा। दिन के अंत में परिवार और प्रियजनों का साथ आपको वह सुकून देगा, जिसकी आपको तलाश थी।



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले दिमाग की पूरी बत्ती जलाकर रखें! जल्दबाजी में किया गया निवेश या वित्तीय निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। यात्रा या किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो यह सफर आपके लिए किसी काम की जानकारी या नए अवसर का रास्ता खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। इस बीच अतीत की कोई गलती या पुराना फैसला याद आ सकता है, लेकिन उसे लेकर परेशान होने के बजाय उससे मिली सीख को अपनी ताकत बनाएं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को खास सतर्कता रखनी होगी। आज समझदारी से उठाया गया एक कदम भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज रिश्तों में प्यार की मिठास घुल सकती है और परिवार में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो सकता है! जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। यदि उन्हें कोई नया अवसर मिलता है, तो उनकी खुशी पूरे परिवार के चेहरे पर दिखाई दे सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर लंबे समय से चली आ रही बाधाएं भी दूर होने की उम्मीद है। यानी जिन बातों को लेकर घर में चिंता बनी हुई थी, वहां अब राहत की किरण नजर आ सकती है। हालांकि, हर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज अपनी पसंद, आराम और इच्छाओं पर खर्च करने का मन भी खूब करेगा। बजट का ध्यान रखते हुए अपनी खुशियों के लिए कुछ करना आपको भीतर से संतुष्टि दे सकता है।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपका व्यक्तित्व और काम करने का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकता है! समाज हो या कार्यक्षेत्र, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने और मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आपके काम की सराहना भी कर सकते हैं। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण डील या बड़े सौदे में आखिरी समय पर अड़चन आ सकती है। ऐसे में घबराकर फैसला बदलने के बजाय धैर्य बनाए रखें। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने से मन का बोझ हल्का होगा और आपको नई शुरुआत का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी मौजूदगी खास रहेगी। बस निवेश के मामले में उत्साह को जल्दबाजी न बनने दें। पूरी जानकारी जुटाकर ही कदम बढ़ाएं, क्योंकि आज आपकी प्रतिष्ठा के साथ-साथ आपकी समझदारी की भी परीक्षा हो सकती है।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज ऐसा लग सकता है जैसे किस्मत आपके साथ चलने का मन बना चुकी है! आपके प्रयासों को सही दिशा मिल सकती है और जीवनसाथी का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर मन में कुछ सवाल जरूर उठ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और सही मार्गदर्शन से परिस्थितियों को बेहतर बनाने का रास्ता मिलेगा। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। यदि आप भविष्य के लिए बचत योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी जुटाकर सकारात्मक पहल कर सकते हैं। हालांकि, पड़ोसियों या आसपास के लोगों के विवादों में उलझना आपके लिए समय और ऊर्जा की बर्बादी बन सकता है। आज अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, परिवार का सहयोग स्वीकार करें और बेवजह की उलझनों से दूर रहकर आगे बढ़ें।




तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज लंबे समय से अटके कामों की गांठ खुलने का समय आ सकता है! कोई पुराना लेन-देन, जिसे लेकर आप लगातार इंतजार कर रहे थे, उसमें राहत मिलने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति के साथ-साथ मन को भी सुकून मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत भी उत्साह बढ़ाएंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी खुशियों के रंग भरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में नई ताजगी ला सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लगातार प्रयास उन्हें सफलता के करीब ले जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आज पुराने काम पूरे करने के साथ अपनी सेहत और रिश्तों को समय देना भी जरूरी है।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपकी जेब और आपके सपने, दोनों आपसे थोड़ी समझदारी की मांग करेंगे! घर को सुंदर बनाने, सुविधाएं बढ़ाने या अपने शौक पूरे करने पर खर्च करने का मन हो सकता है। घर के नवीनीकरण या सजावट से जुड़ा कोई काम भी शुरू हो सकता है। इन इच्छाओं को पूरा करने में कोई बुराई नहीं, लेकिन खर्च का हिसाब पहले से तय कर लेना बेहतर रहेगा। माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनके आराम और जरूरतों पर ध्यान दें। दूसरी ओर, कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है और पदोन्नति से जुड़ी उम्मीद भी मजबूत हो सकती है। आज आपकी असली जीत यही होगी कि आप घर की जिम्मेदारियों, आर्थिक संतुलन और करियर की महत्वाकांक्षाओं के बीच सही तालमेल बिठा लें।



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन सफलता की चाबी जल्दबाजी नहीं, बल्कि धैर्य और अनुशासन के हाथ में होगी! किसी बड़े फैसले पर पहुंचने से पहले उसके हर पहलू को अच्छी तरह समझ लें। पिताजी की सलाह किसी उलझे हुए मामले में आपको सही रास्ता दिखा सकती है। संतान की खुशी के लिए कोई बड़ा कदम उठाने का विचार भी मन में आ सकता है, यहां तक कि नया वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को हल्के में न लें, क्योंकि उनकी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। अच्छी बात यह है कि लंबे समय से मन में बसी कोई इच्छा पूरी होने की राह पकड़ सकती है। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन से सकारात्मक माहौल बनेगा। आज विश्वास के साथ आगे बढ़ें, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज आपके विचारों में नई चमक और भविष्य को लेकर नई उम्मीद दिखाई दे सकती है! कोई नया काम शुरू करने या किसी अलग दिशा में आगे बढ़ने का विचार मन में जोर पकड़ सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता आपको अवसरों को पहचानने में मदद करेंगी। हालांकि, मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं और कभी-कभी यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि शुरुआत कहां से करें। ऐसे समय में किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत आपका मूड बदल सकती है और कोई उपयोगी सुझाव भी दे सकती है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आज हर दिशा में एक साथ दौड़ने के बजाय अपनी प्राथमिकताएं तय करें। जब लक्ष्य साफ होगा, तो आपके कदम भी सही दिशा में बढ़ेंगे और नए अवसरों का लाभ उठाना आसान हो जाएगा।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपकी सूझबूझ किसी उलझी हुई कहानी का ऐसा समाधान निकाल सकती है, जिसकी उम्मीद शायद परिवार को भी न हो! घर की किसी पुरानी समस्या को सुलझाने में आपकी पहल निर्णायक साबित हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें, क्योंकि किसी के काम आना आपको भीतर से खुशी देगा। प्रॉपर्टी या घर से जुड़ा कोई आकर्षक अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उससे पहले आर्थिक स्थिति और भविष्य की जरूरतों का हिसाब जरूर लगा लें। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि आपके छोटे-से प्रयास से उनके मन में आपका भरोसा और मजबूत होगा। व्यापार में कभी फायदा तो कभी चुनौती जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन आपकी व्यावहारिक सोच आपको संभाल लेगी। आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी सही समय पर सही निर्णय लेना और अपनों के विश्वास को बनाए रखना।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपको एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए, सेहत से बड़ा कोई काम नहीं! व्यस्तता कितनी भी हो, शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर आराम को प्राथमिकता दें। व्यापार और पैसों से जुड़े मामलों में भी आंख-कान खुले रखें। कोई नया व्यक्ति अपनी मीठी बातों से आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए केवल बातों के आधार पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों की जांच करें। दूसरी ओर, जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। यदि कोई कानूनी या कोर्ट से संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें राहत की उम्मीद दिखाई दे सकती है। हालांकि, किसी भी महत्वपूर्ण समझौते या वादे से पहले उसकी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझ लें। आज सतर्कता आपको नुकसान से बचा सकती है, जबकि सही जानकारी और धैर्य किसी बड़े अवसर का लाभ दिला सकते हैं।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

आज 19अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 19:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

19अक्टूबर 2026 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत नवमी तिथि शुरू होगी। शारदीय नवरात्रि का आज नौवां दिन है। आज महाष्टमी और महानवमी दोनों का महत्व जुड़ा हुआ है। सुबह अष्टमी तिथि के बाद नवमी शुरू होगी। मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री दोनों की आराधना की जाएगी। आज के दिन कई लोग अष्टमी का पूजन भी करेंगे वहीं 10 बजकर 52 मिनट के बाद नवमी पूजा भी की जा सकती है। यानि आज अष्टमी और नवमी तिथियां दोनों ही रहेंगी। जो लोग नवमी तिथि का व्रत रख रहे हैं और कन्या पूजन करना चाहिए हैं उनको 10:52 के बाद ही कन्या पूजन करना चाहिए। आज सोमवार है, जिसे धार्मिक परंपरा में भगवान शिव की उपासना से जोड़ा जाता है। श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार शिव पूजा, मंत्र-जप या ध्यान के लिए समय निकाल सकते हैं। सुबह तिथि बदलने के कारण आज धार्मिक कार्यों की योजना बनाते समय समय-सीमा पर ध्यान देना विशेष रूप से उपयोगी रहेगा।आज के इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं।


आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


नवरात्रि नवमी (माता सिद्धिदात्री)

शारदीय नवरात्रि का नौवाँ दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा को समर्पित माना जाता है। सनातन धर्म में माता सिद्धिदात्री को सभी सिद्धियों और आध्यात्मिक शक्तियों को प्रदान करने वाली देवी माना गया है। इस दिन महानवमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसका विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। श्रद्धालु इस दिन कन्या पूजन, हवन और देवी आराधना कर सुख,शांति, समृद्धि की कामना करते हैं।

नवरात्रि के नवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। देवी की पूजा करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है और साथ ही माता भक्तों की मनोकामनाओं को भी पूरा करती है। सुख-समृद्धि और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव भी माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से आते हैं। सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है और नौ दिन के नवरात्रि व्रत समाप्त होते हैं। 

आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, देवी उपासना और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। महानवमी और माता सिद्धिदात्री की पूजा जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए शुभ मानी गई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से माता की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता सिद्धिदात्री का ध्यान कर दीपक और धूप जलाएं। माता को नारियल, हलवा-पूरी और पुष्प अर्पित करें। कन्या पूजन कर उन्हें भोजन और उपहार दें। दुर्गा सप्तशती और देवी मंत्रों का पाठ करें।जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान देना शुभ माना जाता है।


अष्टमी व्रत का पारण : अष्टमी व्रत सूर्योदय से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक रखना उत्तम माना जाता है। लेकिन आज अष्टमी तिथि का समापन सुबह 10:52 बजे होगा, इसलिए अष्टमी व्रत का पारण इसके बाद ही करना उत्तम रहेगा।अष्टमी तिथि रविवार सुबह 8 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है, जिसका समापन आज 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. अष्टमी व्रत करने वाले श्रद्धालु भक्तजन उसके बाद ही पारण करेंगे।

संधि पूजा आज : शास्त्रों में संधि काल को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी समय मां दुर्गा ने चामुंडा स्वरूप धारण करके चंड और मुंड नामक असुरों का संहार किया था. इसी वजह से संधि पूजा में मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की विशेष आराधना की जाती है. मान्यता है कि इस विशेष समय में मां चामुंडा की पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार देवी को कमल पुष्प और अन्यपूजन सामग्री अर्पित करते हैं.शारदीय नवरात्र में संधि पूजा का मुहूर्त आज 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 27 बजे से लेकर सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। यह कुल 48 मिनट का समय होगा। अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट को मिलाकर कुल 48 मिनट का यह समय संधि काल कहलाता है। इसी दौरान संधि पूजा की जाती है।



आज का पंचांग

दिनांक      : 19 अक्टूबर 2026 दिन: सोमवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:30 AM, सूर्यास्त : 05:53 PM

तिथि : अष्टमी 10:52 AM तक उपरांत नवमी

नक्षत्र :  उत्तराषाढ़ा 03:38 PM तक उपरांत श्रवण

राहुकाल : 07::44 AM से 09::13 PM तक

चन्द्रमा  : मकर राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार :सोमवार व्रत, शिव पूजन दिवस, नवरात्रि का नौवां दिन, दुर्गा अष्टमी, महानवमी

  

                 

आज :: 19 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत अब रंग लाती नजर आएगी और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के सामने तरक्की के रास्ते खुलेंगे, लेकिन धन लाभ के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए अपनी आर्थिक योजनाओं को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें। समझदारी से लिए गए फैसले आपको अच्छे परिणाम दिला सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में राहत और सफलता के संकेत हैं। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और धन लाभ के अवसर भी सामने आएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। व्यापार से जुड़े लोग अपने काम को विस्तार देने या निवेश बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय अपने अनुभव और अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें। बातचीत में संयम बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और उपलब्धियों की खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है और प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ने से आप मुश्किल परिस्थितियों का सामना बेहतर तरीके से कर पाएंगे। मन की बेचैनी भी धीरे-धीरे कम होगी। व्यापार में सुधार के संकेत हैं और किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। बस अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी आपके काम को प्रभावित कर सकती है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि वालों के लिए आज कोई सुखद समाचार दिन को खास बना सकता है। जीवन में सुख-सुविधाओं और समृद्धि के बढ़ने के संकेत हैं, हालांकि आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या महत्वपूर्ण बैठक आपके करियर के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। व्यापार में नए निवेश को लेकर फिलहाल धैर्य रखना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। कामकाज के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ और मानसिक शांति के अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से मन में चल रही चिंताएं कम हो सकती हैं और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज उसकी योजना बनाने और जरूरी तैयारियां करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, केवल योजना बनाकर संतुष्ट न हों। समय पर कदम उठाना और अपने काम के प्रति सक्रिय रहना ही आपको सफलता के करीब ले जाएगा।



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आप पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ अपने काम पूरे करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और निजी जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यापार करने वालों को लाभ बढ़ाने के लिए अपनी कोशिशों में तेजी लानी होगी। दूसरों के सुझावों को भी खुले मन से सुनें और अपनी बात मनवाने की जिद से बचें। सहयोग और विनम्रता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो कई काम आसानी से बन सकते हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति संतोषजनक रह सकती है, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल नौकरी बदलने का फैसला टालकर मौजूदा परिस्थितियों को समझने का समय देना चाहिए। विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में आप सफल हो सकते हैं। व्यापार में किसी के साथ उधार का लेन-देन करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। अपना ध्यान मुख्य काम पर केंद्रित रखें और सेहत को नजरअंदाज न करें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको अनावश्यक परेशानियों से बचा सकता है।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के अच्छे अवसर बन सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और समाज या कार्यक्षेत्र में आपकी साख मजबूत हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है, जिससे आर्थिक स्थिति को राहत मिल सकती है। यदि आपने किसी योजना पर काफी समय से काम किया है, तो अब उसे अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। व्यापार का विस्तार करने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है। बस दूसरों की बात ध्यान से सुनें और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले पूरी जानकारी जुटाएं।



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों को आज अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को भी बिना अच्छी तरह विचार किए पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि इससे बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से अपनी बात रखें। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। व्यापार में लाभ की गति धीमी रह सकती है और कुछ मामलों में नुकसान की आशंका भी है। धैर्य से काम लें और विवादों से दूर रहकर अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों के लिए आज अनुशासन और सही योजना के साथ आगे बढ़ने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और मन में चल रही कुछ चिंताएं भी कम होंगी। व्यापार करने वालों के सामने कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, बशर्ते वे सोच-समझकर फैसले लें। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान दें। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें, क्योंकि आपकी कोई बात गलत अर्थ में ली जा सकती है। साथ ही, काम की व्यस्तता के बीच सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों के लिए आज परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रोजेक्ट और जरूरी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है, इसलिए बीच में हिम्मत न हारें। व्यापार करने वालों को फिलहाल नए निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने के बजाय परिस्थितियों का आकलन करें। गुस्से पर नियंत्रण रखने से रिश्तों और कामकाज, दोनों में संतुलन बना रहेगा।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। अचानक धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है, जिससे आपको राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी दिन उपयोगी रह सकता है। हालांकि, दूसरों से बातचीत करते समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अनजाने में कही गई बात किसी को दुखी कर सकती है। कामों को टालने की आदत छोड़कर समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। आपका धैर्य और सकारात्मक व्यवहार आज कई परिस्थितियों को बेहतर बना सकता है।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷