सोमवार, 7 सितंबर 2026

आज 07 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 07:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

07 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार को शाम 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज के एकादशी को अजा एकादशी व्रत के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार के दिन पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है।



आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



अजा एकादशी

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सनातन परंपरा में अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित यह पावन व्रत जीवन के संचित पापों, दरिद्रता और संकटों को समाप्त करने वाला माना गया है। अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र व्रत माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत, भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। अजा एकादशी का यह पावन व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-शांति लाने वाला माना गया है। श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए व्रत, पूजा और दान से व्यक्ति को मानसिक शांति, पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति हो सकती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं। फल, तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें। अजा एकादशी का व्रत रखकर सात्विक भोजन या फलाहार करें। विष्णु मंत्रों और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दान देना शुभ माना जाता है। शाम के समय भगवान विष्णु की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

राजा हरिश्चंद्र से जुड़ा है इस व्रत का महत्व :

पद्म पुराण और महाभारत में अजा एकादशी के माहात्म्य का विस्तार से वर्णन मिलता है। पौराणिक आख्यानों के अनुसार, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र ने प्रारब्ध वश अपना संपूर्ण राजपाट खो दिया था। उन्हें अपनी पत्नी और पुत्र से वियोग सहना पड़ा तथा स्वयं श्मशान में चांडाल का कार्य करना पड़ा। इस घोर विपत्ति से मुक्ति पाने के लिए महर्षि गौतम ने उन्हें भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी का विधानपूर्वक व्रत रखने का मार्ग दिखाया। राजा हरिश्चंद्र ने निष्ठापूर्वक उपवास किया, जिसके पुण्य प्रभाव से उनके पूर्वजन्म के समस्त पाप नष्ट हो गए। परिणामस्वरूप उन्हें न केवल अपना खोया हुआ राज्य और वैभव पुनः प्राप्त हुआ, बल्कि मृत्युपरांत सपरिवार उत्तम लोक की प्राप्ति हुई।



आज का पंचांग : 07 सितंबर2026, दिन: सोमवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                  मास        :  भाद्रपद      पक्ष  : कृष्ण पक्ष                सूर्योदय  :06:02 AM, सूर्यास्त : 06:36 PM

तिथि : एकादशी 05:03 PM तक उपरांत द्वादशी

नक्षत्र : पुनर्वसु 06:14 PM तक उपरांत पुष्य

राहुकाल : 07::36 AM से 09::10 AM तक

चन्द्रमा  : मिथुन राशि पर 12:38 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान भोलेनाथ पूजन दिवस,अजा एकादशी

         

                                        

आज :: 07 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आगे रहेंगे.संपर्क और संवाद बेहतर होगा.परिवार का सहयोग मिलेगा . बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखेंगे.कारोबार में गति आएगी. पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.कामकाज में गंभीरता बढ़ेगी और शुभ प्रस्ताव मिलने के योग हैं.कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी.लक्ष्य पर फोकस रहेगा और काम तेजी से पूरे करने की कोशिश करेंगे.आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी.लाभ बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं.  आपकी प्रतिभा की सराहना होगी.मन की बात आसानी से कह पाएंगे.रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी . साथी का सहयोग मिलेगा.अनुशासन बनाए रखें.सेहत में सुधार होगा . आत्मविश्वास बढ़ेगा. शुभ अंक: 2, 7, 8 और 9 शुभ रंग: रेड रोज उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और 'ॐ नमः शिवाय' व 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें.


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : घर-परिवार में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.करियर और कारोबार में तेजी आएगी.धन बचाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं.घर में सामंजस्य बना रहेगा.मेहमानों का आगमन हो सकता है . रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे. कारोबारी लक्ष्य पूरे करने पर ध्यान देंगे.लेनदेन और व्यावसायिक अवसरों में सक्रियता बढ़ेगी.वित्तीय लाभ के अवसर बनेंगे.बैंकिंग और बचत से जुड़े काम पूरे होंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे.रिश्तों में अपनापन और भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.खुद पर ध्यान देंगे .  मनोबल ऊंचा रहेगा. शुभ अंक: 2, 6, 7 और 8 शुभ रंग: पर्ल व्हाइट उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.घर आए अतिथि का सम्मान करें.


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : नई योजनाओं और कामों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा.अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मुलाकात हो सकती है.आर्थिक मामलों में गति आएगी.रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. निजी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. कारोबार में सुधार होगा.लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और लंबित काम पूरे करने की कोशिश करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.प्रेम और मित्रता के रिश्ते मजबूत होंगे.प्रियजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी.आत्मविश्वास बढ़ेगा.सीखने और नई गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8 शुभ रंग: स्काई ब्लू उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और नई सोच के साथ आगे बढ़ें.


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  बजट को लेकर सावधानी बरतनी होगी.बड़े लोगों की सलाह से काम करना लाभकारी रहेगा.कामकाज सामान्य गति से आगे बढ़ेगा.रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ाने की कोशिश करेंगे.विदेश से जुड़े कामों में गति आ सकती है. कार्यक्षेत्र में छोटी गलतियों से बचें.प्रलोभन में आने के बजाय सूझबूझ से फैसले लें.खर्च बढ़ सकता है.लेनदेन में सावधानी बरतें और अनजान लोगों से आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. जल्दबाजी में कोई बात न कहें.बहस से बचें और रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें.स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.मनोबल ऊंचा बनाए रखने की कोशिश करें. शुभ अंक: 2, 7 और 8 शुभ रंग: गुलाबी उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और विनम्रता बनाए रखें.


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं.आत्मविश्वास बढ़ेगा.  अपनी बात प्रभावी तरीके से रख पाएंगे.करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं.नौकरी-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा.सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी. धन-संपत्ति: रुका हुआ धन मिल सकता है.आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. प्रेम-मैत्री: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.प्रेम संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी और प्रिय से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य-मनोबल: मनोबल ऊंचा रहेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान देने से लाभ होगा.शुभ अंक: 1, 7 और 9 शुभ रंग: गहरा गुलाबी उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें.


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे.प्रशासनिक और पैतृक मामलों में गति आएगी.आर्थिक और करियर से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे.आपकी साख और सम्मान में वृद्धि हो सकती है. नौकरी-व्यवसाय: पद और प्रभाव बढ़ेगा.प्रतिभा और योग्यता के दम पर कार्यक्षेत्र में बेहतर जगह बनाएंगे. धन-संपत्ति: भवन और वाहन से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी.आर्थिक प्रबंधन बेहतर होगा. प्रेम-मैत्री: करीबियों से खुलकर बातचीत कर पाएंगे.परिवार में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य-मनोबल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8 शुभ रंग: फिरोजी उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और लोगों के साथ सहयोग की भावना रखें.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.कारोबार और नौकरी में तेजी आएगी.मित्रों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं.मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी-व्यवसाय: करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी.प्रबंधन से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ेगी. धन-संपत्ति: पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.लाभ बढ़ेगा. प्रेम-मैत्री: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.प्रेम और मित्रता के मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य-मनोबल: मनोबल और उत्साह बढ़ा रहेगा.स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 2, 6, 7 और 8 शुभ रंग: सिल्वर उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और अपना मनोबल बढ़ाए रखें.


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी.अचानक कोई स्थिति परेशानी बढ़ा सकती है.निवेश में जल्दबाजी से बचें.कामकाज सामान्य गति से चलेगा.वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें. नौकरी-व्यवसाय: काम पर फोकस बनाए रखें.बातचीत में तर्क और संयम से काम लें. धन-संपत्ति: आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखें.अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें. प्रेम-मैत्री: परिवार का सहयोग मिलेगा.रिश्तों में धैर्य और विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य-मनोबल: स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें.शुभ अंक: 7, 8 और 9 शुभ रंग: मरून उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें.


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : टीम के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी.साख और सम्मान बढ़ेगा.वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.कारोबार और उद्योग से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.लाभकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.नौकरी-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी.करियर और कारोबार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. धन-संपत्ति: लाभ बढ़ाने पर फोकस रहेगा.लेनदेन और अनुबंधों में सफलता मिल सकती है. प्रेम-मैत्री: रिश्ते मजबूत होंगे.परिवार के साथ खुशियां साझा करेंगे और प्रिय के साथ सुखद समय बिताएंगे. स्वास्थ्य-मनोबल: मनोबल बढ़ेगा.खानपान में संतुलन बनाए रखें. शुभ अंक: 2, 3 और 7 शुभ रंग: भगवा।उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और मित्रों के साथ संबंध मजबूत करें.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें.वित्तीय संतुलन के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का लाभ मिलेगा.खर्च और लेनदेन पर नियंत्रण रखें. नौकरी-व्यवसाय: जल्दबाजी से बचें.पेशेवर मामलों में विरोधियों और बाहरी लोगों से सावधान रहें. धन-संपत्ति: निवेश में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है. प्रेम-मैत्री: अपनों की बात को नजरअंदाज न करें.बहस और विवाद से बचकर चलें. स्वास्थ्य-मनोबल: खानपान पर ध्यान दें.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.शुभ अंक: 2, 7 और 8 शुभ रंग: भूरा उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और अपने काम में निरंतरता बनाए रखें.


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : मन की बात प्रभावी तरीके से कह पाएंगे.मित्रों और प्रियजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.शिक्षा और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी.प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे.संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मिलेंगी.बातचीत और पेशेवर मुलाकातों में सफलता मिलेगी. धन-संपत्ति: वित्तीय लाभ के अवसर बनेंगे.योजनाओं में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम-मैत्री: घर में खुशी का माहौल रहेगा.रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य-मनोबल: उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा.व्यक्तित्व में निखार आएगा. शुभ अंक: 2, 7 और 8 शुभ रंग: मूनस्टोन उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : परिवार और निजी मामलों पर ध्यान रहेगा.भावुक होकर फैसले लेने से बचें.वाणी में विनम्रता रखें.व्यक्तिगत और प्रशासनिक कामों में गति आएगी.बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा और संबंधों में मजबूती आएगी.नौकरी-व्यवसाय: पेशेवर मामले आपके पक्ष में रहेंगे.कला-कौशल और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ेंगे. धन-संपत्ति: आर्थिक लाभ बढ़ सकता है.धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेम-मैत्री: प्रिय से मुलाकात हो सकती है.रिश्तों में धैर्य रखें और अपनों की सलाह पर ध्यान दें. स्वास्थ्य-मनोबल: खानपान सामान्य रखें.नियमित दिनचर्या और अनुशासन से लाभ होगा. शुभ अंक: 2, 3 और 7 शुभ रंग: स्वर्णिम उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और अफवाहों पर ध्यान देने से बचें.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  



रविवार, 6 सितंबर 2026

आज 06 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 06:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

06 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगी उसके बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। जिसे पूजा-पाठ, आध्यात्मिक कार्यों और शुभ संकल्पों के लिए अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए धार्मिक कार्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता लेकर आते हैं।इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। आज शाम 7 बजकर 52 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा जिसका स्वामी ग्रह राहु है। भाद्रपद मास की कृष्ण दशमी तिथि को मन और विचारों को शांत रखने वाला दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, सूर्य देव और अपने इष्ट देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। सिद्धि योग का प्रभाव कार्यों में सफलता और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़ा हुआ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य और जप-पाठ करने से मानसिक शांति और शुभ फल की प्राप्ति होती है।


आर्द्रा नक्षत्र और सिद्धि योग

आज रविवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग है। आज के दिन आपको बिजनेस में तरक्की पाने के लिए, विदेश में नौकरी पाने के लिए और अपने आकर्षण को बढ़ाने के लिए कुछ आसान उपाय करने चाहिए। हमारी वेबसाइट पर आप आर्द्रा नक्षत्र और सिद्धि योग के इन उपायों के बारे में आप विस्तार से पढ़ सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धापूर्वक अगर रविवार के दिन सिद्धि योग में ये उपाय किए जाएं तो मनचाहे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 



आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान विष्णु और सूर्य देव का ध्यान कर पूजा करें। घर के मंदिर में दीपक जलाकर मंत्रों का जाप करें। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या दान देना शुभ माना जाता है। दिनभर सकारात्मक विचार रखें और क्रोध से बचें। शाम के समय भगवान की आरती कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।



आज का पंचांग : 06 सितंबर2026, दिन: रविवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        :  भाद्रपद     पक्ष  : कृष्ण पक्ष                सूर्योदय  :06:01 AM, सूर्यास्त : 06:37 PM

तिथि : दशमी 07:29 PM तक उपरांत एकादशी

नक्षत्र : आद्रा 07:52 PM तक उपरांत पुनर्वसु

राहुकाल : 05::03 PM से 06::37 PM तक

चन्द्रमा  : मिथुन राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस,

         

                                        

आज :: 06 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज पैसों की स्थिति को लेकर मन में नया उत्साह रहेगा। किसी रुके हुए काम या कमाई के रास्ते को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। पल भर की इच्छा पूरी करने के लिए पैसे खर्च करने से बचें। अगर कहीं पैसा लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले सारे कागजात और हिसाब ध्यान से समझ लें।करियर: दफ्तर में आज आपकी मीठी और साफ बात ही सबसे ज्यादा काम आएगी। बैठकों में आगे रहकर अपनी राय देने का मौका मिलेगा। सहकर्मी भी आपसे सलाह लेने आ सकते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर दबाव न बनाएं। आपका शांत और सहज रूप ही काम को बेहतर बनाएगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज अपनी पुरानी बचत को बचाकर रखना ही आपकी पहली सोच होनी चाहिए। बिना वजह का कोई जोखिम न लें। घर के जरूरी सामान या निजी काम पर कुछ खर्चा हो सकता है। अपने बजट के हिसाब से ही चलें। पैसों से जुड़ा फैसला लेते समय किसी बहकावे में न आएं। करियर: कामकाज के मामले में आज धीरज रखने की जरूरत है। हालात बदलने से आपको अपनी योजना में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। परेशान होने के बजाय अपने काम को धीरे-धीरे पूरा करें। आपका यह टिकाऊ और शांत तरीका दफ्तर में अफसरों से ज्यादा सम्मान दिलाएगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपकी राशि में चंद्रदेव और मंगलदेव बैठे हैं। इससे पैसों की चिंता मिटाने और कमाई बढ़ाने के कई विचार मन में आएंगे। हर नए विचार पर तुरंत पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई सामान न खरीदें। सही योजना बनाकर ही अपनी जेब को संभालें।करियर: करियर के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रह सकता है। आपकी बातें, विचार और लोगों से मेलजोल बनाने का तरीका सबको पसंद आएगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि उत्साह के चक्कर में काम की कोई छोटी-मोटी बात छूट न जाए।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आपकी राशि में गुरु बृहस्पतिदेव बैठे हैं, जो पैसों के मामले में राहत और नई उम्मीद देंगे। आप अपने और परिवार के कल को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाएंगे। किसी पुराने उलझे मसले का हल मिल सकता है। बिना सोचे किसी को पैसा उधार देने से बचें। करियर: जल्दी नाम कमाने की होड़ में पड़ने के बजाय अपने काम की मजबूती पर ध्यान दें। दफ्तर में दूसरों के दुख-दर्द को समझने का आपका गुण बहुत काम आएगा। बड़े अफसरों से बात करते समय अपना लहजा सही रखें। आपका अच्छा काम ही आपकी असली पहचान बनेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपकी राशि के ग्रह आपका ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरतों पर खींच रहे हैं। खुद को अच्छा महसूस कराने या रहन-सहन पर खर्च करने का मन हो सकता है। अपनी कमाई का सुख जरूर लें, पर केवल दूसरों को दिखाने के लिए पानी की तरह पैसा न बहाएं। करियर: दफ्तर में आज आपकी मौजूदगी अलग ही चमक दिखाएगी। आपकी राशि में सूर्यदेव और बुधदेव के रहने से आपकी बात में असर रहेगा। हालांकि केतुदेव की वजह से केवल झूठी तारीफों से संतुष्टि नहीं मिलेगी। दिखावे से दूर रहकर अपने काम के अच्छे नतीजों पर ध्यान लगाएं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज अपने लेन-देन की पुरानी आदतों को देखने का दिन है। छोटे-छोटे कई ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं जो जेब पर बोझ डाल रहे थे। चिंता न करें, बस अपना बजट थोड़ा ठीक कर लें। रोज की छोटी-छोटी बचत ही आगे चलकर बहुत काम आने वाली है। करियर: आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हर काम को एक ही बार में पूरा करने की सोचेंगे तो थकावट होगी, इसलिए जरूरी काम पहले निपटाएं। कोई साथी मदद मांगे तो उसकी जरूर मदद करें, पर अपने खुद के काम का समय खराब न होने दें।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आपकी राशि में शुक्रदेव के रहने से लेन-देन में बहुत बढ़िया संतुलन बना रहेगा। खरीदारी, बिल चुकाने या किसी से हिसाब तय करने के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम से भी फायदा होगा। बस हर बात साफ रखें और केवल बातों पर भरोसा न करें।करियर: दफ्तर में आपके अच्छे संबंध ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। आपकी मीठी बातचीत से पुराने मतभेद मिट जाएंगे और टीम में साथ काम करने का माहौल बनेगा। अपनी योजना रखते समय तथ्यों का सहारा लें। सबको साथ लेकर चलने का यह अंदाज आपको आगे रखेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज सांझा धन, कर्ज या पुराने बकायों को ध्यान से देखना होगा। पैसों को लेकर मन में कोई दबाव बने तो घबराकर कोई गलत फैसला न लें। अपने पूरे बजट को एक बार फिर से आराम से देखें। सब कुछ साफ दिखाई देने लगेगा और सही रास्ता मिल जाएगा। करियर: काम में आपकी लगन बनी रहेगी, लेकिन आसपास की फालतू बातों से खुद को दूर रखना ही समझदारी है। हर बात पर जवाब देना जरूरी नहीं होता। अपनी खास योजनाओं को अपने तक रखें और केवल उन कामों पर ध्यान लगाएं जो आपको आगे लेकर जाएं।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आने वाले दिनों में कमाई कैसे बढ़ाई जाए, इसी बात का विचार मन में चलेगा। व्यापार, यात्रा या नए लोगों से जुड़कर कमाई का कोई रास्ता मिल सकता है। नए काम में पैसा लगाने से पहले उसके हर पहलू को देख लें। सोच ऊंची रखें पर कदम हमेशा जमीन पर ही टिके रहने चाहिए। करियर: कार्यक्षेत्र में साथियों की मदद से काम आसान हो जाएगा। दफ्तर से बाहर के लोगों से बातचीत करने पर तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। अगर कोई नया काम मिले तो पहले यह सोच लें कि उससे आपके करियर को फायदा होगा या नहीं। फालतू का बोझ अपने सिर न लें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : पैसों का सही हिसाब रखना ही आज आपको किसी भी तंगी से बचाएगा। दफ्तर या काम से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। पुराना उधार या भुगतान निपटाने पर ध्यान दें। अपनी जेब की स्थिति देखकर ही कोई नया वादा करें या कहीं साइन करें। करियर: काम की रफ्तार आज थोड़ी धीमी लग सकती है। शनिदेव आपको धीरज से काम में डटे रहने की सीख दे रहे हैं। हिम्मत हारने के बजाय इस समय का उपयोग पुरानी कमियों को सुधारने में करें। आपकी यही लगातार की गई मेहनत आगे चलकर बहुत अच्छा रंग लाएगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपकी राशि में राहु होने से अचानक ज्यादा पैसा कमाने का मन हो सकता है। कम समय में दोगुना फायदा देने वाले दावों से बिल्कुल दूर रहें। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी सच्चाई जान लें। आज की गई थोड़ी सी सावधानी आपको किसी बड़े नुकसान से बचा लेगी।करियर: काम में कुछ नया और अलग करने की सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी। आपकी नई सोच लोगों को पसंद आएगी। अपने विचारों को बहुत आसान शब्दों में समझाएं ताकि कोई गलतफहमी न हो। अपने पुराने और जानकार साथियों की अच्छी सलाह को नजरअंदाज न करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : पैसों के मामले में अब थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आपकी राशि में उल्टी चाल चल रहे शनिदेव पुरानी फिजूलखर्ची को रोकने का इशारा कर रहे हैं। फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। धीरे-धीरे और नियम से बचाया गया पैसा ही आपकी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित बनाएगा।करियर: दफ्तर का कोई पुराना छूटा हुआ काम दोबारा सामने आ सकता है। इसे आफत न समझें, बल्कि अपना पुराना काम पूरा करने का अच्छा मौका मानें। काम धीरे-धीरे आगे बढ़े तो भी परेशान न हों। आपकी यही लगन आने वाले समय में आपकी साख को मजबूत करेगी।



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

आज 03 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 03:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

03 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। भाद्रपद मास की कृष्ण सप्तमी तिथि को पूजा-पाठ और आत्मचिंतन के लिए शुभ माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु, भगवान चित्रगुप्त और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, केले के वृक्ष की पूजा करना और विष्णु मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता है। कृतिका नक्षत्र साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि व्याघात योग में सावधानी और संयम रखने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आज शीतला सप्तमी है।


आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।



आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।सुबह स्नान कर स्वच्छ और पीले वस्त्र धारण करें।भगवान विष्णु, भगवान चित्रगुप्त और बृहस्पति देव का ध्यान करें। विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” "ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः" मंत्र का जाप करें।केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। शाम के समय आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। कृष्ण सप्तमी, कृतिका नक्षत्र और गुरुवार का शुभ संयोग इस दिन को पूजा-पाठ और पुण्य कार्यों के लिए उत्तम बनाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए धार्मिक कार्य जीवन में सकारात्मकता, ज्ञान और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 03 सितंबर2026, दिन: गुरुवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                  मास        :  भाद्रपद    पक्ष  : कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय  :06:00 AM, सूर्यास्त : 06:41 PM

तिथि : सप्तमी 02:25 AM तक उपरांत अष्टमी

नक्षत्र : कृत्तिका 12:29 AM तक उपरांत रोहिणी

राहुकाल : 01::55 PM से 03::30 PM तक

चन्द्रमा  : मेष राशि पर 07:25 AM तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : गुरूवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, शीतला सप्तमी

       

                                          

आज :: 02 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी. स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. बाहर खाना-पीना नहीं करें. इस दौरान आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा. धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें. मन को खुश रखने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.


                जन्मदिन की हार्दिक बधाई

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आप किसी बात की दुविधा में रह सकते हैं. काम पूरा नहीं होने से असंतुष्ट रहेंगे. सर्दी-खांसी, कफ या बुखार की समस्या हो सकती है. आज लोगों से मिलने से बचें. कार्यस्थल पर काम बोझ लग सकता है. धार्मिक कामों में धन खर्च हो सकता है. दोपहर बाद कई कामों में आपको अनुकूलता मिल सकती है. काम करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक लाभ होगा, फिर निवेश संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम आज नहीं करें. मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा.


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं. कोई नया काम मिलने से आपको उत्साह भी रहेगा. काम का भार बढ़ने से स्वास्थ्य कुछ कमजोर लगेगा, लेकिन दोपहर के बाद टारगेट पूरा होने से मन को प्रसन्नता होगी. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. कहीं बाहर जाने का योग बन सकता है. सामाजिक कामों में आप योगदान देंगे. निवेश की योजना बना सकते हैं.


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा रहेगा. नए काम से प्रेरणा मिलेगी. शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपके प्रयास गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. किसी काम में वरिष्ठों के मार्गदर्शन की जरूरत हो, तो बेझिझक लें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. आपको बाहर जाने से बचना चाहिए. स्वभाव में क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी, परंतु दोपहर बाद शारीरिक ताजगी से मन खुश रहेगा. व्यापार करने वाले और नौकरीपेशा लोग किसी खास मीटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं.


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप अस्वस्थ और चिंता में रहेंगे. मित्रों संग बाहर जाने से आज बचना चाहिए. किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा. नौकरीपेशा लोगों की उच्चाधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी. हालांकि कार्यस्थल पर किसी से विवाद करने से बचें. व्यापार में कुछ बड़ा प्लान करेंगे. परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज नए काम और प्रवास ना ही करें. आध्यात्मिक क्षेत्र में आज सिद्धि प्राप्त होने का योग है. धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रह सकेंगे. ध्यान और योग से आप अपने गुस्से को काबू में रख सकेंगे. स्वास्थ्य में शिथिलता का अनुभव होगा. क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. आपके काम समय पर पूरे होने की स्थिति में नहीं होंगे. व्यापार में पार्टनर से बहसबाजी से बचें. प्रेम जीवन की सफलता के लिए साथी की बातों को भी महत्व दें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलदायक है.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज दिन की शुरुआत आनंद से होगी. आप कोई नया काम शुरू करने के लिए स्वप्रेरित हो सकते हैं, हालांकि मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी यात्रा की संभावना है. दोपहर बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले आपको पूरी तरह सोच-विचारकर आगे बढ़ना चाहिए.


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. किसी खास बौद्धिक काम में आज आप व्यस्त रहने वाले हैं. लोगों के साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा. धन से जुड़े काम के लिए समय शुभ है. व्यापार में आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा. दोपहर बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, हालांकि बाहर खाने-पीने से बचना होगा. स्वास्थ्य को लेकर की गई लापरवाही आगे नुकसान देगी. आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें. परिवार के साथ दिन अच्छा कटेगा.


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें. अधिक मेहनत के बाद भी काम में कम सफलता मिलेगी. इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. आज यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. दोपहर बाद का समय आपके लिए अनुकूल होगा. शरीर में ताजगी का संचार होगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. घर के इंटीरियर पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं. व्यापार के लिए किसी के साथ मीटिंग हो सकती है. परिजनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. जमीन-जायदाद के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. हो सके तो आज सरकारी या कोर्ट से संबंधित कोई काम ना करें. किसी बात की मानसिक चिंता रहेगी. आज जिद्दी व्यवहार टालना ही हितकर होगा. संतान की चिंता रहेगी. सरकार तथा ऊपरी अधिकारी से बातचीत में सफलता मिलेगी. यात्रा की कोई योजना हो तो अभी उसे टालें. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी परेशानी फिर से सामने आ सकती है, ध्यान रखें.


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. कार्यालय में पुराने पेंडिंग काम को करने में आज ज्यादा समय लगाएंगे. साहित्य से जुड़े काम के लिए दिन अच्छा है. दोपहर बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा, हालांकि दिनभर किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है. मानसिक चिंता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं. आय के नए सोर्स तलाशेंगे. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है. स्वास्थ्य के मामले में आपको लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. परिजनों की भावना की भी कद्र करें.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

बुधवार, 2 सितंबर 2026

आज 02 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 02:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

02 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि 6:12 AM तक रहेगी उसके उपरांत षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत सप्तमी तिथि प्रारम्भ होगी। भाद्रपद मास की कृष्ण पंचमी तिथि को धार्मिक दृष्टि से शांत और साधना प्रधान दिन माना जाता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह से संबंधित होता है, इसलिए इस दिन बुद्धि, व्यापार और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए विशेष पूजा करना शुभ माना जाता है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। ध्रुव योग स्थिरता और सफलता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्य लंबे समय तक लाभ देने वाले माने जाते हैं। आज हलषष्ठी का व्रत किया जायेगा। वहीं रात 9 बजकर 12 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके साथ ही आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। जबकि दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।



आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


हलषष्ठी व्रत

 आज हलषष्ठी व्रत है। यह पर्व श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। चूंकि बलराम जी का प्रधान शस्त्र हल और मूसल है। इस दिन को हलषष्ठी, हरछठ या ललही छठ के रूप में मनाया जाता है। बलराम को हलधर के नाम से जाना जाता है। इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन करना भी वर्जित है। इस दिन व्रत करने से संतानहीन दंपति को श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान की आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। भाद्रपद मास की कृष्ण पंचमी, भरणी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग इस दिन को विशेष बनाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में स्थिरता, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश और अपने इष्ट देव का ध्यान करें। बुधवार के दिन हरे वस्त्र, मूंग या हरी सब्जियों का दान करना शुभ माना जाता है।गणेश मंत्रों का जाप करें और दीपक जलाएं। जरूरतमंदों की सहायता और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होता है। शाम के समय भगवान की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।



आज का पंचांग : 02 सितंबर2026, दिन: बुधवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        :  भाद्रपद      पक्ष  : कृष्ण पक्ष                सूर्योदय  :05:59 AM, सूर्यास्त : 06:42 PM

तिथि : पंचमी 6:12 AM तक उपरांत षष्ठी

नक्षत्र : भरणी 01:43 AM तक उपरांत कृत्तिका

राहुकाल : 12::21 PM से 01::56 PM तक

चन्द्रमा  : मेष राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस, हल षष्ठी

       



                                          

आज :: 02 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दशम भाव में स्थित रहेंगे जिससे कर्म, अनुशासन और दीर्घकालिक जिम्मेदारियों का प्रभाव अधिक रहेगा. लक्ष्य आधारित कार्यों पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन धैर्य और योजना के साथ चलना बेहतर परिणाम देगा. वरिष्ठ अधिकारी काम की गहराई और समय पर निष्पादन की क्षमता को परख सकते हैं. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए किसी नए सौदे को अंतिम रूप देने से पहले दस्तावेजों की बारीकी से जांच करना आवश्यक होगा. आर्थिक दृष्टि से किसी लंबित भुगतान के मिलने के संकेत हैं लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचना उचित रहेगा. पारिवारिक वातावरण में जिम्मेदारियों का भार थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है और संवाद में संयम रखने से संबंधों में संतुलन बना रहेगा. थकान और मांसपेशियों में तनाव महसूस हो सकता है इसलिए लंबे समय तक बैठकर काम करने से बचें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा नवम भाव को सक्रिय करेंगे जिससे भाग्य, शिक्षा, यात्रा और उच्च विचारों से जुड़े क्षेत्र ऊर्जावान होंगे. अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से लागू करने में सक्षम रहेंगे और उच्च अधिकारियों से संवाद सकारात्मक रहेगा. विदेश, शिक्षा, बैंकिंग या प्रबंधन से जुड़े लोगों को विशेष प्रगति मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए किसी दूरस्थ स्थान से जुड़ा संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकता है और लंबे समय से चल रही किसी योजना की रूपरेखा आगे बढ़ सकती है. आर्थिक पक्ष में स्थिरता और सुधार दोनों दिखाई देंगे और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण निर्णय आसान होंगे. पाचन तंत्र और हड्डियों से जुड़ी हल्की समस्या उभर सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान दें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्य, जिम्मेदारी और करियर से जुड़े विषय प्रभावशाली रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समयसीमा निकट होने से दबाव महसूस होगा लेकिन आपकी समझदारी स्थिति को संभाल लेगी. वरिष्ठ अधिकारी कार्यशैली की समीक्षा कर सकते हैं इसलिए छोटी गलतियों से बचना जरूरी होगा. आईटी, प्रशासन, लेखन और विश्लेषण से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए किसी नए ग्राहक या सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना आवश्यक होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रह सकती है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा और नए वित्तीय प्रस्तावों में पूरी जानकारी के बाद ही निर्णय लें. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है और नींद पूरी न होने पर सिर भारी रहने की संभावना है.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा सप्तम भाव में स्थित रहेंगे जिससे साझेदारी, संबंध और सामाजिक व्यवहार से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे. दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलना आवश्यक होगा और किसी सहकर्मी या वरिष्ठ के साथ विचारों में अंतर उत्पन्न हो सकता है लेकिन शांत रहकर समाधान निकालना बेहतर होगा. प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए किसी साझेदारी से जुड़े निर्णय लेते समय पूरी सावधानी बरतें और ग्राहकों के साथ संवाद में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की बात को लेकर संवेदनशीलता बढ़ सकती है इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करें. पेट और पाचन तंत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे जिससे कार्य, अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़े क्षेत्र अधिक सक्रिय रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है और वरिष्ठ अधिकारी कार्यशैली पर ध्यान देंगे इसलिए समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें. प्रशासन, प्रबंधन, सरकारी सेवा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए पुराने ग्राहकों से संपर्क पुनः स्थापित होने की संभावना है और विस्तार की योजना के लिए धीरे-धीरे तैयारी करने का यह उचित समय है. आर्थिक पक्ष में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा और दीर्घकालिक निवेश योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है लेकिन घर के किसी सदस्य की सलाह उपयोगी सिद्ध हो सकती है. नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है इसलिए दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा नवम भाव में गोचर करेंगे जिससे भाग्य, शिक्षा, यात्रा और जीवन के विस्तार से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य का दायित्व सौंपा जा सकता है और वरिष्ठ अधिकारी प्रयासों की सराहना कर सकते हैं. शिक्षा, लेखन, शोध, बैंकिंग और विश्लेषण से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति के संकेत मिलेंगे. व्यापारियों के लिए किसी नए क्षेत्र में प्रवेश का विचार बन सकता है लेकिन पहले पूरी जानकारी जुटाना आवश्यक होगा और ऑनलाइन या सेवा आधारित व्यवसायों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं और बचत बढ़ाने पर ध्यान देने से भविष्य सुरक्षित होगा. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में समझदारी व धैर्य बढ़ेगा. ठंडे पेय या अनियमित भोजन से बचना चाहिए और हल्का भोजन तथा पर्याप्त पानी शरीर को संतुलित बनाए रखेगा.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे जिससे घर-परिवार, संपत्ति, भावनात्मक स्थिरता और मूलभूत जिम्मेदारियों से जुड़े विषय प्रभावशाली रहेंगे. कार्यस्थल पर किसी पुराने लंबित कार्य को पूरा करने की आवश्यकता महसूस होगी और वरिष्ठ अधिकारी स्थिरता और धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं इसलिए जल्दबाजी से बचें. व्यापारियों के लिए किसी संपत्ति या परिवार से जुड़े निवेश में सावधानी आवश्यक होगी और नए सौदे करने से पहले सभी पहलुओं को समझना लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी लेकिन घरेलू खर्चों में वृद्धि संभव है और किसी पुराने वित्तीय मामले में समाधान मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और घर के किसी सदस्य की जरूरत पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा. पेट, नींद और मानसिक तनाव से संबंधित हल्की परेशानी महसूस हो सकती है.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर करेंगे जिससे संचार, साहस, निर्णय क्षमता और छोटी यात्राओं से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रयासों पर ध्यान देंगे तथा कार्य की गुणवत्ता की सराहना कर सकते हैं. तकनीकी, लेखन, मीडिया, प्रबंधन और प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए किसी नए ग्राहक या बाजार से जुड़ने का अवसर मिल सकता है और पुराने संपर्क पुनः सक्रिय होकर लाभ के नए रास्ते खोलेंगे. आर्थिक पक्ष में आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और भविष्य के लिए बचत योजना बनाना लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन में संवाद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और प्रेम संबंधों में स्पष्टता और भरोसा बढ़ेगा. अधिक स्क्रीन उपयोग से आंखों में तनाव बढ़ सकता है और मौसम परिवर्तन के कारण गले में हल्की परेशानी संभव है.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे जिससे धन, वाणी, पारिवारिक मूल्य और संसाधन प्रबंधन से जुड़े विषय सक्रिय हो जाएंगे. किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्य की समीक्षा हो सकती है इसलिए कार्य में छोटी त्रुटियों से बचना आवश्यक होगा. वित्त, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में जाएंगे. व्यापारियों के लिए ग्राहकों के साथ संवाद में स्पष्टता बनाए रखने से गलतफहमियों से बचा जा सकता है और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रह सकती है लेकिन परिवार या घर से संबंधित किसी आवश्यकता पर धन व्यय संभव है. पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की बात को गंभीरता से लेना संबंधों में संतुलन बनाएगा. असंतुलित भोजन से बचें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिससे आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता अत्यधिक सक्रिय रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. पदोन्नति या मान्यता की प्रतीक्षा में हैं तो सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सरकारी, प्रशासनिक, इंजीनियरिंग और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए किसी नए प्रोजेक्ट या डील पर काम शुरू किया जा सकता है और पुराने व्यापारिक संबंध फिर से सक्रिय होकर आय के नए अवसर बनाएंगे. आर्थिक पक्ष में आय स्थिर रहेगी और किसी निवेश या संपत्ति से संबंधित निर्णय भविष्य में फायदा दे सकता है. पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा और प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. संतुलित भोजन और हल्का व्यायाम शरीर को बेहतर स्थिति में रखेगा.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा द्वादश भाव में स्थित रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियां और सामाजिक छवि से जुड़े विषय प्रमुख रूप से सक्रिय रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और वरिष्ठ अधिकारी काम की बारीकी पर नजर रख सकते हैं इसलिए गुणवत्ता और समयपालन पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा. तकनीकी, प्रबंधन, प्रशासन और रिसर्च से जुड़े लोगों को धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे. व्यापारियों के लिए किसी नए अनुबंध को आगे बढ़ाने से पहले सभी शर्तों की गहराई से जांच करना आवश्यक रहेगा और पुराने ग्राहकों से संपर्क पुनः स्थापित होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई देगी और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार अधिक महसूस हो सकता है लेकिन किसी बड़े सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण निर्णय में सहायक साबित होगी. थकान और मानसिक दबाव का असर दिखाई दे सकता है इसलिए गर्दन और कंधों के तनाव से बचने के लिए बीच-बीच में आराम लें.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे जिससे सामाजिक संपर्क, लाभ, मित्र मंडली और भविष्य की योजनाओं से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारी प्रयासों को सराह सकते हैं. शिक्षा, कला, सेवा और शोध से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए किसी नए ग्राहक या नेटवर्क से लाभ प्राप्त हो सकता है और पुराने संपर्क पुनः सक्रिय होकर लाभदायक अवसर प्रदान कर सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से स्थिति बेहतर होने की संभावना है और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. पारिवारिक जीवन में सहयोग और अपनापन बढ़ेगा, मित्रों का समर्थन मनोबल को मजबूत करेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास व समझदारी बढ़ेगी. मानसिक शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना लाभकारी रहेगा.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

आज 01 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 01:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

01 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 07:41 AM तक रहेगा उसके उपरांत पंचमी तिथि शुरू होगा। यह बुधवार सुबह 06:12 AM तक रहेगा उसके उपरांत षष्ठी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में है, जिसके स्वामी मंगलदेव होते हैं। आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन गुजरात में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसका सनातन परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए भी शुभ मानी जाती है। भाद्रपद मास में आने वाला यह दिन श्रद्धा, पूजा-पाठ और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला माना गया है।


आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



रक्षा पंचमी

हिंदू धर्म में हर त्यौंहार, तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है। रक्षा पंचमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के बाद ठीक पांचवें दिन मनाया जाता है। आज भाद्रपद मास की पंचमी तिथि है। जिसे रक्षा पंचमी, रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप की पूजा प्रमुख रूप से की जाती है साथ ही भगवान शिव, गणेश जी और नाग देवता की पूजा भी की जाती है।  बता दें कि चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगी उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। रक्षा पंचमी पंचमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो लोग किसी कारणवश रक्षाबंधन के दिन अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने में असमर्थ रहे हों या अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा पाए हों, वे लोग आज रक्षा पंचमी के दिन रक्षासूत्र या राखी बंधवा सकते हैं। 

यदि कोई बहन रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई हो, तो वह रक्षा पंचमी के दिन भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। पूजा-पाठ: इस दिन भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव (भैरवनाथ), भगवान गणेश और नाग देवता की पूजा का विशेष विधान है।  महत्व: इसे वंश और परिवार की रक्षा का पर्व भी माना जाता है, और कई क्षेत्रों में इसे 'रेखा पंचमी' या 'रक्षा पंचमी' के रूप में प्रभु बटुक भैरव की आराधना के साथ मनाया जाता है। 


नाग पंचमी (गुजरात)

नाग पंचमी का पर्व नाग देवता की पूजा को समर्पित माना जाता है। इस दिन नाग देवता को दूध अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और रक्षा की कामना की जाती है। गुजरात में यह पर्व विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान गणेश और नाग देवता का स्मरण करें। नाग देवता को दूध, फूल और अक्षत अर्पित करें। घर के मंदिर में दीपक जलाकर पूजा करें। गणेश मंत्र या धार्मिक स्तोत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को दान देना पुण्यदायी माना गया है। आज का दिन धार्मिक श्रद्धा, पूजा और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ विशेष दिन माना जाता है। नाग पंचमी और कृष्ण पक्ष चतुर्थी का यह शुभ संयोग भगवान गणेश और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना गया है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।



आज का पंचांग : 01सितंबर2026, दिन: मंगलवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        :  भाद्रपद      पक्ष  : कृष्ण पक्ष

सूर्योदय  :05:59 AM, सूर्यास्त : 06:43 PM

तिथि : चतुर्थी तिथि 07:41 AM तक उपरांत पंचमी

नक्षत्र : अश्विनी 02:42 AM तक उपरांत भरणी

राहुकाल : 03::32 PM से 05::07 PM तक

चन्द्रमा  : मेष राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, रक्षा पंचमी

      


                                           

आज :: 01 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे। लकी रंग- गुलाबी लकी नंबर-



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर सेसुख मिल सकता है।  कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। लकी रंग- नीला लकी नंबर- 3 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने केलिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लकी रंग- मैजेंटा लकी नंबर- 6



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। लकी रंग- नीला लकी नंबर- 6



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। लकी रंग- ग्रे लकी नंबर- 4



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। आज माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लकी रंग- सिल्वर लकी नंबर- 9



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा। लकी रंग- पीला लकी नंबर- 1



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।  लकी रंग- बैंगनी लकी नंबर- 7



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। लकी रंग- हरा लकी नंबर- 7 



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। लकी रंग- लाल लकी नंबर- 2



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। लकी रंग- सैफरॉन लकी नंबर- 7



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीए लाभ होगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करा सकता हैं। लकी रंग- महरून लकी नंबर- 6



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷