रविवार, 11 मई 2025

बिरनी में दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में महिला-बच्चे समेत 14 घायल, दो गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)।  जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-रांची मुख्य पथ पर जीतकुंडी के समीप दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसे में एक ऑटो के चालक सहित दोनों ऑटो पर सवार 14 लोग घायल हो गए हैं। जिनमे महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों ऑटो विपरीत दिशा से आ रही थी।   जीतकुंडी के समीप ऑटो चालकों का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरनी थाना के एसआई शंभू सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों का हालचाल लिया साथ ही घटना की जानकारी ली। 


इस भीषण सड़क हादसे में पूर्णिमा देवी, प्रेरणा कुमारी, लादपरी देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, करीना कुमारी, गायत्री देवी, खुशबू देवी, रवि कुमार, रूद्राक्ष कुमार, अंश कुमार, रंजीत कुमार, प्रेमचंद यादव, संजय डोम आदि घायल हुए हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं इन घायलों में प्रेमचंद यादव और संजय डोम की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर,बिरनी पुलिस ने घटनास्थल से दोनों ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में बिहार के बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर शहीद

छपरा (Bihar)। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की ओर से जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में शनिवार देर शाम से की गई गोलीबारी में बिहार के छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान अपने साथियों को बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।


बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मो. इम्तियाज जम्मू से सटी सीमा के बीएसएफ आउटपोस्ट पर तैनात थे। शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे बाद ही शाम में सीमा पार से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी शहादत हो गई।


बीएसएफ अधिकारियों ने उनके परिवार को इस दुःखद घटना की सूचना दे दी है। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के परिवार के सदस्य जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार की सुबह जम्मू में बीएसएफ के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। रविवार शाम तक बीएसएफ के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पहुंच सकते हैं।



शहीद मो. इम्तियाज ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। बीएसएफ के डीजी और अन्य अधिकारियों ने उनकी शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है। गांव में जहां शोक का माहौल है, वहीं उनके बलिदान पर गर्व भी महसूस किया जा रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी है। मो. इम्तियाज की शहादत से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गम और गर्व का मिला-जुला माहौल है। देश उनकी बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।


 


राज्य में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स होगा एक्टिव

रांची (Ranchi)। वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. देशभर में सुरक्षा हालातों को देखते हुए झारखंड में एक-एक जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरी नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रखें.एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर राज्यवासियों की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के एहतियाती कदम शीघ्र उठाएं जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में आमजनों के बीच कोई पैनिक स्थिति उत्पन्न न हो ,यह सुनिश्चित की जाए.


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफवाहों पर हर हाल में रोक लगाई जाए. वैसे असामाजिक तत्व जो झूठी और भ्रामक संदेश प्रेषित कर माहौल खराब करने का कार्य करते हैं ,उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.राष्ट्र विरोधी गतिविधियों तथा सोशल साइट्स पर गलत संदेशों का आदान-प्रदान करने वालों की पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने राज्य में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को एक्टिव करने तथा आवश्यकता के अनुरूप सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया. 



सिविल डिफेंस के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थानों से समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं. उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को त्वरित राहत, बचाव कार्य, जनजागरूकता और सामुदायिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दी जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को  राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला स्तर के कंट्रोल रूम को एक्टिव करने, राज्य के भीतर सभी छोटे-बड़े पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने एवं सभी अस्पताल के रूफटॉप पर मेडिकल साइन बोर्ड लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया.


 बैठक में ये निर्देश रहे महत्वपूर्ण

●  एम एच ए का निर्देश है कि सिविल डिफेंस रूल्स के अंतर्गत इमर्जेंसी प्रोविजंस का इस्तेमाल करें. खासकर कोई खरीदारी में टेंडर प्रक्रिया छोड़कर.

●  मॉक ड्रिल की संख्या बढ़ा दी जाए.

●  एसेंशियल सर्विस को मेंटेन करने के लिए तैयारी की जाए.

●  एसेंशियल कमोडिटीज पर खास ध्यान रखा जाए. होर्डिंग बिल्कुल नहीं हो.

●  अस्पताल को तैयार रखा जाए.

●   महत्वपूर्ण ठिकाने जैसे डैम, प्लांट, UCIL, बिजली घर, IOC, आदि के सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाय.

●  एन जी ओ तथा अन्य सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से संपर्क कर उन्हें तैयार कराया जाए.

●  जिला में फायर स्टेशन की तैयारी कर ली जाए.

●  मोबाइल फेल करने पर पी.ए. सिस्टम तैयार कर ली जाए.


बैठक में थे उपस्थित

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सचिव पूजा सिंघल, सचिव राजेश शर्मा, सचिव विप्रा भाल, विशेष सचिव आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी, आईजी ऑपरेशन ए०वी० होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी एटीएस ऋषभ झा, एसपी अभियान अमित रेणु, कमांडेंट जैप -1 राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

पूर्व विधायक मुन्ना लाल के पिता सह प्रसिद्ध उद्योगपति गोबर्धन लाल का निधन, शोक में डूबा शहर

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह के पूर्व विधायक मुन्ना लाल के पिता सह प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी गोबर्धन लाल का आज सुबह दुर्गापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो पिछले कई वर्षों से बीमार थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी तबियत अत्यधिक खराब होने के कारण परिजन उन्हें इलाज हेतु दुर्गापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह लगभग 8 बजे ह्रदयाघात की चपेट में आकर 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री का भरा पूरा छोड़ गए हैं।


गिरिडीह के प्रसिद्ध लौह फैक्ट्री लाल स्टील के मालिक  उद्योगपति सह समाजसेवी गोबर्धन लाल जीवन पर्यंत समाज की सेवा करते रहे। उन्होंने अपने जीवन मे काफी उतार चढ़ाव देखा, लेकिन कभी विचलित नहीं हुए। वे मुन्ना ऑयल मिल नामक तेल मिल से अपना व्यवसायिक सफर की शुरुवात किया। बाद में उन्होंने लाल स्टील और नैयाडीह हाई टेक नामक लौह फैक्ट्री की स्थापना कर गिरिडीह में एक कृतिमान स्थापित किया। परिवार और समाज के लिये हमेशा एक स्तम्भ बन कर खड़े रहे। उनके पुत्रों जय प्रकाश लाल, मुन्ना लाल व विजय लाल ने भी उनके पद चिन्ह को अपनाया और समाज की सेवा में जुटे हैं। वहीं उनके पोते भी चिकित्सा के क्षेत्र में उतर गिरिडीह वासियों की सेवा कर रहे हैं।


उनके निधन की खबर ज्योंहि गिरिडीह पहुंची पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गयी। गिरिडीह के औधोगिक घरानों के साथ साथ समाजिक संगठनों एवं उन्हें जानने वालों काफी शोकमग्न हैं। काफी संख्या में लोग उनके बरगंडा स्थित आवास पहुंच शोक संतप्त परिवार से मिल अपनी संवेदना व्यक्त किया। 
 


आज 11 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 11:: 05 :: 2025, रविवार

11 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित हैं, जिसमें से स्वाती 15वां नक्षत्र है। स्वाती नक्षत्र का अर्थ  है- स्वतः आचरण करने वाला, यानि स्वतंत्र। अतः इस नक्षत्र में जन्में लोग बहुत स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और खुलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। स्वतंत्रता के साथ ही स्वाती नक्षत्र को हमारे स्वभाव में कोमलता, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की क्षमता के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। स्वाती नक्षत्र के दौरान मुंडन संस्कार, नामकरण और विद्या आरंभ करना अतिशुभ माना जाता है। इसके अलावा आज नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा।
आज परम पवित्र चतुर्दशी दिवस रविवार बहुत पुण्यदायी है। सूर्योपासना करें। आज के दिन सूर्य अपना नक्षत्र बदल रहे हैं। ये उनकी राशि मेष में होगा। ये बदलाव कई लोगों के लिए हितकर है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गर्मी में गुड़ , जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। रविवार को ये दान शुभ फलित होते हैं। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है।



आज का पंचांग: 11 मई 2025, दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 33 AM, सूर्यास्त : 07: 03 PM
तिथि : चतुर्दशी 08:02 PM तक उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र :  स्वाति
राहुकाल : 05:21 PM से 07: 03  PM तक
चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, नृसिंह जयंती

 
आज :: 11 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन में आपको कोई सवसनीखेज खबर मिल सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आप कुछ धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में किसी को भी अपने काम में दखल न देने दें, क्योंकि अगर आप कोई गलती करते हैं तो आपको उसका बुरा असर भुगतना पड़ेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज देवी लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके द्वारा तय किए गए ज्यादातर काम पूरे होते नजर आएंगे। कुछ लोगों का स्वभाव कठोर हो सकता है। जीवनसाथी से संतान प्राप्ति या किसी अन्य दिन किसी अन्य स्थान पर जाने के बारे में चर्चा करें। प्रेम संबंधों में दुखी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी से सहयोग मिल सकता है। आज आपका लकी रंग मैजेंटा है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज पैसों से जुड़े मामलों को हल्के में न लें। व्यापारियों को दूसरों की नकल करके सामान जमा करने से बचना चाहिए। आज आपको काम में थोड़ी-बहुत रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि आप इसे संभाल नहीं सकते।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अगर आप किसी मुद्दे पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांस के सहारे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नई योजना आपके दिमाग में आएगी। पैसों के लेन-देन के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। अपनी मौजूदा नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊंचाइयों को छू सकते हैं।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज यह दिन है जब आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी न पड़ें। अपने घर से जुड़ी बातों का जिक्र किसी बाहरी व्यक्ति से व करें। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर नोटिस करेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आर्थिक मामलों में समझदारी और सोच- समझकर फैसले लें। पैसों को लेकर आपको थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनके सफल होने के पूरे आसार हैं। किसी कंपनी से आपकी महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उन्नति का दिन रहने वाला है। किसी दूसरे के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा, सावधान रहें। आज आपका प्रिय अचानक आपके सामने कुछ ऐसा कह सकता है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप अपने अनुभव और ज्ञाव का पूरा उपयोग करेंगे और आपको इससे लाभमिलेगा। बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के आसार हैं, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किस्मत आपका साथ देगी। आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे, आप अपने आस-पास के लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको निमंत्रण मिल सकता है। नवविवाहित जोड़े का गृहस्थ जीवन आज उनकी इच्छा के अनुसार रहेगा। लवमेट आपको कोई अच्छा तोहफा देंगे। आज आपका लकी
नंबर 3 है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही कोई अच्छा बदलाव आ सकता है। आज बिजनेस में किस्मत पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपने जो प्रॉपर्टी डील की है, वह बढ़िया रहने वाली है, आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा और जनसंपर्क मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभअंक 4 है। आज आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। बड़े व्यवसाय या संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आज आप कोई नया काम शुरू करने की रणनीति बना सकते हैं। करियर क्षेत्र से जुड़ी के महिलाओं को धन लाभ मिलवे की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। आज ईश्वर पर आपकी आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और प्रयास लग सकता है। प्रेम संबंधों के प्रति खुलापन आपको अप्रतिरोध्य बनाएगा। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से धन प्राप्त करने का प्रयास करें। सोमबार का दिन नया काम या व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शांति से काम करने का रहेगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। प्रेमी से मिलने के लिए आप घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा हो
सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरु करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। कोई पुराना लंबित काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।





मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक जीवन के कई अवसर आपके सामने आने वाले हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसायी महिलाओं को खास तौर पर अपने व्यापार पर ध्यान देना चाहिए। संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, रुकिए। समय पर निर्णय लेने की आपकी क्षमता और कार्यकुशलता की सराहना होने वाली है। सरकारी कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है, सावधान रहें। आपका परिवार आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करके आप काफी पैसे बचा सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को अपने टारगेट जल्द से जल्द पूरे करने चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। किस्मत के सहारे से आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनने लगेंगे। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर रहेगा। अपने जीवनसाथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें मीठी बातें कहें। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम पर हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपको व्यापार से जुडी कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷