आज का राशिफल ::19 :: 01 :: 2025, रविवार
आज के दिन का महत्व :
आज 19 जनवरी दिन रविवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा और रवि योग के साथ ही अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बना रहेगा। कारोबार में जबर्दस्त मुनाफा हासिल होगा और करियर में आपके लिए कमाई के जबर्दस्त योग बन रहे हैं। आज चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में संचार करने वाले हैं। आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, इस दिन सूर्य उभयचरी योग बना रहे हैं। साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त पर संचार कर रहे हैं इससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे इस शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, धनु, कुंभ और मीन इन 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशि वाले जातकों को राजकीय क्षेत्र से अथवा राजनीति से जुड़े लोगों से लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी तेजी रहने से इनको फायदा होगा। इन राशियों के लिए आज का दिन सर्य कृपा से भाग्यवर्धक रहेगा।
आज का पंचांग: 19 जनवरी 2025,रविवार,
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष, ऋतु : शिशिर , तिथि :पंचमी 07:31 AM तक उपरांत षष्ठी, नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 05:30 PM तक उपरांत हस्त, सूर्योदय : 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 01 PM सायं, राहुकाल : 04:40 PM से 06:00 PM तक, चन्द्रमा: कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज :: 19:: 01 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने वाला रहेग। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक मामलों में आप पूरा ध्यान दें। आपको किसी विशेष पद के मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। कार्य क्षेत्र में अपना कोई काम किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े।
मेष राशि के जातकों को आज व्यवसायिक लाभ मिलेगा।।सेहत सामान्य रहेगी। नई नौकरी, प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग हैं। साथी धोखा दे सकता है। आज रिश्तों की अहमियत समझ आएगी।आज सुबह-शाम चौखट पर दिया जलाएं। किस्मत का साथ मिलेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातक के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अत्यधिक काम होने के कारण मेहनत अधिक लगेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको किसी पुराने वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें।
वृष राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ समय बिताएं। मंदिर में दीपक जलाएं। सफलता के योग हैं। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से खड़ा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोग थोड़ा सावधान रहे, क्योंकि उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखे। आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों का आज आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। साथी के साथ समय बिताएं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सरसों का दान करें। दिन लाभदायक रहेगा। शुभ अंक 4 और शुभ रंग भूरा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन निवेश संबंधी मामलो पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। कोई नया मेहमान आपके घर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी।
कर्क राशि के जातकों के लिये आज का दिन निवेश के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। केले के पेड़ की पूजा करें। भाग्य साथ देगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग पीला।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देना होगा। किसी नये मेहमान का आगमन आपके घर हो सकता है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं। आपको अपने किसी काम को लेकर समस्या आ सकती हैं। सिंह राशि के जातकों का आज का दिन धन की स्थिति मजबूत होगी। तनाव से बचें। नौकरी में उन्नति होगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शुभ समाचार मिलेगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मौसम के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यापार में आपको अपने साथी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिये आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताएं। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं। दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने का यदि लंबे समय से प्रयास चल रहे थे, तो वह भी सफल होंगे। आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप कुछ समय मौज मस्ती करते नजर आएंगे। जीवन साथी को लेकर आप शापिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। तुला राशि के जातकों के आय में आज वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं। योजनाएं सफल होंगी। शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात लाभ दिखाने वाला रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों को लेकर सुझ बुझ दिखा कर निपटाने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों मे चल रहे मतभेद आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। वृश्चिक राशि के लिये आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गुड़ का सेवन करें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक 9 और शुभ रंग सुनहरा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से नुकसान हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। धनु राशि कर जातक आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। साथी के साथ समय बिताएं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। चावल का दान करें। दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावट आएगी, तो वह बाहरी व्यक्ति की मदद से दूर होंगी और आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक मामले को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कुछ नये मतभेद खड़े हो सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में किसी काम से कोई नुकसान होने की संभावना है।
मकर राशि के जातकों के लिये आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हल्का सिरदर्द हो सकता है। आराम करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। घर में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मेहनत का फल मिलेगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने खर्चों को लेकर तालमेल बनाकर चलें. किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जमकर मेहनत करनी होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिये आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत में सुधार होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। काले तिल का दान करें। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। मीन राशि के जातकों के लिये आज धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों से बचें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। आज किस्मत आपका साथ देगी। शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷