मंगलवार, 26 नवंबर 2024

बगोदर में भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता : विधायक नागेंद्र महतो


सरिया के कोयरीडीह स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गिरिडीह। जिले के सरिया प्रखंड के कोयरीडीह स्थित बहुउद्देशीय भवन में बगोदर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक नागेंद्र महतो के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक का उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने क्षेत्र से प्रचंड जीत दिलाने के लिये ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बगोदर में भ्रष्टाचार को खत्म करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। 

इस सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी, भाजपा नेता अमित आनंद, पंचायत समिति सदस्य कार्तिक मरांडी, जय प्रकाश वर्मा, डुगलाल महतो, राजू वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सुधीर वर्मा, अमरनाथ सिंह, दशरथ वर्मा, गुरु गोबिंद कुशवाहा, उमेश वर्मा, रीतलाल वर्मा, रोहित साव, अर्जुन साव, बंधु महतो समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों मौजूद थे।

संविधान दिवस पर अधिकार व कर्तव्य पर ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न


गिरिडीह। संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर वी द पीपुल अभियान, नई दिल्ली एवं अम्बेडकर सामाजिक संस्थान गिरिडीह द्वारा भारतीय संविधान पर पहाड़पुर पंचायत भवन में एक संयुक्त ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक शोभना स्मृति एवं पवन कुमार सिन्हा मौजूद थे। 


कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए अम्बेडकर सामाजिक संस्थान के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि आज के युवाओं को संविधान की जानकारी जरूरी है। सरकार को चाहिए कि, सभी स्कूलों और पंचायत में संविधान की प्रति दे, ताकि गांव में रह रहे लोग अपने अधिकार को जान सकें।


वहीं वी द पीपुल अभियान की शोभना स्मृति ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार पर चर्चा करते हुए मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य की जानकारी दी। जबकि पवन कुमार सिन्हा ने संविधान के वर्णित मुख्य पहलुओं से उपस्थित युवक युवतियों को परिचित कराया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवक युवती को समूह में बांट कर शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य, न्याय, भेद भाव विहीन समाज, समानता और भाईचारा आदि संविधान में वर्णित बिंदुओं पर परिचर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित युवक युवतियों ने संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की शपथ ली।


कार्यक्रम में रूपा मरांडी, शांति मुर्मू,सीमा कुमारी, राजेश वर्मा, वाजीर दास, सहदेव राणा, बबीता वर्मा, मनीष कुमार, शिवम् भारती, लालिया देवी, ममता देवी, सूरज मुनि मरांडी, जुली देवी, गायत्री देवी आदि मौजूद थे।

शारदा कन्या मध्य विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस


गिरिडीह।  शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान के प्रस्तावना की तस्वीर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर विधायल के छात्र-छात्राओं, बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय के शिक्षकों ने संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया गया और संविधान का शपथ लिया। 



इस दौरान गिरिडीह कालेज के बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिका को आव्जर्वेशन पुर्ण हो जाने पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई पूर्व गिरिडीह कालेज के प्रशिक्षुओं द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र शिक्षिका स्वीटी कुमारी, प्रमोद बर्मा, तनु प्रिया, माया मरियम हांसदा, पुनम कुमारी, प्रशिक्षु शबनम हांसदा, प्रियंका हेम्बरोम, नीतीश कुमार, बाल संसद के आयुषी, श्रुति, मौसम, प्रेम सागर, सुप्रिता आशीष सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।