गिरिडीह : सर जेसी बस बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस सह विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके द्वारा पहने कपड़ों से नहीं बल्कि उनके अंदर निहित गुणों से होती है। सामाजिक समरसता के पक्षधर रहे स्वामी जी युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का काम किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद के आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार युगों युगों तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।
शिक्षक मुन्ना कुशवाहा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा पाठक, अनुष्का कुमारी, नीलू कुमारी, जेना परवीन और तमन्ना परवीन ने विवेकानंद के जीवन परिचय और राष्ट्र के प्रति समर्पित उनके विचारों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में शिक्षक अख्तर अंसारी, विपिन विश्वास, राजेंद्र कुमार, पापिया सरकार, संध्या संथालिया, गीता कुमारी सिन्हा, अमरीश कुमार, मिथिलेश कुमार, कुसुम कुमारी, अस्मिता प्रसाद, अमृता कुमारी, कृष्णा प्रिया, नाजिया, नरेश सहित विभिन्न बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।