गुरुवार, 26 जून 2025

आज 26 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 26: 06 :: 2025, गुरुवार

26 जून 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि  और गुरुवार दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आज गुरुवार दिन है जो भाग्य और ज्ञान के कारक ग्रह गुरु से शुरू होता है।                          जीवन में सकारात्मकता, समृद्धि और सुख का वरदान पाने के लिए इस दिन के स्वामी विष्णु जी की पूजा आराधना कर सकते हैं। विष्णु जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होंगे। गुरुवार के दिन को हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन की ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष मान्यता है। आज तिथि के हिसाब से आज आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। बृहस्पति ग्रह का ये दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन व्रत रखने, पूजा-अर्चना करने तथा भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का होता है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिलाएं और पुरुष इस दिन व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र पहनते हैं, पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं और पीले फूलों से भगवान श्री हरि के अवतारों की पूजा करते हैं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। आध्यात्मिक दृष्टि से भी गुरुवार का दिन अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है। आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं। यह धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। गुप्त नवरात्रि में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए, साथ ही 9 दिन जरुरतमंदों को उनकी इच्छा अनुसार जो आपसे दान हो सके वो करें। अभी गुरु अस्त हैं ऐसे में विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ नहीं माना जाता है।

गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व : गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि का मुख्य उद्देश्य गुप्त सिद्धियों को प्राप्त करना, तंत्र-मंत्र की साधना करना और अपनी आंतरिक शक्ति को जागृत करना होता है।                                                   क्या करें: गुप्त नवरात्रि में शनिवार के दिन काली हल्दी की पूजा करें, फिर इसे तिजोरी में रख लें। मान्यता है इससे धन का आगमन बना रहता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए।                                                   क्या न करें:  9 दिन तक भूलकर भी तामसिक भोजन न करें. नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती हैं। घर में कलेश, द्वेष या अपमान नहीं करना चाहिए. बरकत चली जाती है।


आज का पंचांग: 26 जून 2025, दिन : गुरुवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष         सूर्योदय : 05: 25 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : प्रतिपदा 01:25 PM तक उपरांत द्वितीया     नक्षत्र : आद्रा 08:47 AM तक उपरांत पुनर्वसु राहुकाल : 02:09 PM से 03:53 PM तक       चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 01:39 AM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा                                 व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पुजन दिवस, गुप्त नवरात्र प्रारंभ, चंद्र दर्शन



आज :: 26 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ लोग किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर बिना वजह गुस्सा करने से बचें।मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्रेम के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और अपने साथी की बातों को महत्व दें। आज आपका लकी नंबर 2 है। आपको किसी ऐसी चीज पर खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जो आप नहीं चाहते थे। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों को प्रमोशन पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारणवश अधिकारियों की फटकार सुवनी पड़ सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी। घर में जिम्मेदारियों को बांटने के बारे में खुलकर बात करें। आज जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को हल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आप भविष्य के निवेश की योजना बना सकते हैं। तुला राशि के किसी बुद्धिमान व्यक्ति से वित्तीय सलाह लें। आज आपको किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापारिक कामों को बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने में आपको सफलता मिल सकती है। समय-समय पर पढ़ाई से ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज भगवान गणेश की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी और परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अगर आप आज अपने प्रेमी के साथ डिबर पर आते हैं तो प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज आपका लकी रंग बैंगनी है। आज आपका लकी नंबर1 है। आज आप आय बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं और कोशिश भी कर सकते हैं। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आज व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती है। स्वभाव से आप मेहनती है और अब आप देख सकते हैं कि आपकी मेहनत कितनी सार्थक है।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)) : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। बिना किसी चिंता के आगे बढ़ने के लिए अतीत की समस्याओं को सुलझाना अधिक महत्त्वपूर्ण है। आज आपको किसी ट्रस्ट में मदद करने का मौका मिल सकता है। घर में जरूरी बदलाव लाने में आपको अपने जीवन साथी का सहयोग मिल सकता है। सिंगल लोग अपने पूर्व साथी के बारे में सोच सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 9 है। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जो मुकाम आप पाना चाहते हैं, उसे पाने के लिए आज पूरा प्रयास करें। फ्रीलांस जॉब करने वालों को उम्मीद से अधिक लाभमिलने के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में सहकर्मियों आदि से अच्छा व्यवहार करें,ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों से थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खास तौर पर निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात न करें। प्रेम जीवन जीने वाले लोग प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको किसी प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको उसी के अनुसार प्रयास करने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिल सकती है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज संतान सुख मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय पावे में सफल रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों से बहस करने से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांस के सहारे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 3 है। अगर आप वाहन खरीदने की योजना चना रहे हैं तो समय बहुत अनुकूल है। आप बिजनेस में नए समझौते करने का मन बनाएंगे। आज आपको अपने करियर से जुड़ा कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपकी नौकरी में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने आस-पड़ोस के किसी झगड़े में न पड़े। आज आपका जीवनसाथी आप पर खास ध्यान देगा। आज के लिए आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ने के बाद आप अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है। धन लाभ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजली से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। विदेशी कारोबार से बड़ी सफलता मिलवे की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। ऑफिस में अपने बॉस और सीनियर्स से संभलकर बात करें।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप आश्वस्त होना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की मांगें पूरी हो रही है। प्रेम में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन आज आपको जीवन के कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। आज आपका शुभ रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आप अच्छी वित्तीय योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी या पिछले निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। आपको बिजनेस में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस को वर्णित करने के लिए एकदम सही शब्द हैं।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : रिश्तों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज किसी सफाई कर्मचारी को आर्थिक या खाय दान दें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन करेगा। आप अपने प्रेमी को उसकी खुशी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। विवाहित लोग अपने रिश्ते में बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज नियमों की अनदेखी न करें, मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया गया कर्ज समय पर वापस करके भरोसा बनाए रखेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। अपने खास संपकों के जरिए आपको बिजनेस में कोई चढ़िया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। बेहतर होगा कि ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर व करें।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज और करीबी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। बच्चों की मीठी-मीठी बातें आपको बहुत सुकून देंगी। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की तुलना में आपका अधिक ख्याल स्खेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। मकर राशि के जातकों की सकारात्मक प्रभाव महसूस होने चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नई परियोजनाएं शुरू हो सकती हैं। साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन निर्णय बहुत सावधानी से लेने होंगे। यदि आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में बैठते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए थोडा व्यस्तता भरा रहेगा। मकान या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती के संकेत हैं। जीवनसाथी से आपको खुशी और सहयोग मिलेगा। प्रेमी से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा। आज आपका लकी नंबर 3 है।आज आपको धन प्राप्ति के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इसका मतलब है कि आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही अधिक परिणाम मिलेगा। अगर व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरा रहेगा। आप जो दूसरों को सिखाते हैं, उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं आज घर में कुछ दया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम संबंधों में पड़े लोगों के लिए दिन काफी सुकून भरा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज अगर आप बिजनेस में किसी से पैसे का लेन-देन करते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए आपको अपनी बचत।को खत्म करना पड़ सकता है। करियर को लेकर अब आप उतने आश्वस्त नहीं हैं। आप अपने करियर की राह बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


बुधवार, 25 जून 2025

त्रिभुवन राय हत्याकांड का पुलिस ने किया 24 घण्टे के भीतर खुलासा, हत्यारा सगा भाई भिखारी राय गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र के चरकी गांव में मंगलवार 23 जून को हुए वृद्ध त्रिभुवन राय की हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। मृतक त्रिभुवन राय की हत्या उसके ही सगे बड़े भाई भिखारी राय ने जमीन विवाद में टांगी से वार कर की थी। पुलिस ने आरोपी भिखारी राय को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी।


एसडीपीओ ने बताया कि 23 जून को चरकी गांव स्थित तालाब किनारे सड़क पर त्रिभुवन राय का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के पुत्र गोवर्धन राय द्वारा थानासिंहडीह ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के क्रम में मृतक के बड़े भाई भिखारी राय को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की।

                   फाइल फोटो

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पिछले तीन वर्षों से उसका अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन जब त्रिभुवन राय ने विवादित जमीन की जुताई कर दी, तो भिखारी राय आगबबूला हो गया। शराब पीने के बाद वह तालाब के पास बैठ गया और जैसे ही उसका भाई वहां पहुंचा, सुनसान पाकर टांगी से उसके सिर और कई बार गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। स्वीकारोक्ति बयान में उसने स्वीकारा की हत्या के बाद उसने टांगी तालाब में फेंक दी और जंगल के रास्ते घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से खून से सना हुआ शर्ट भी बरामद कर लिया है।

                    फाइल फोटो


इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन में गठित विशेष छापामारी दल में गावां अंचल तिसरी से पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, लोकायनयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, थानासिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुणकान्त पांडेय एवं पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार शामिल थे।



फॉरवर्ड ब्लॉक ने किया खावा नदी पर बन रहे पुल के घटिया निर्माण का विरोध, किया जांच कर कार्रवाई की मांग

गिरिडीह (Giridih)। सदर प्रखंड के जगमनरायडीह और खावा गांवों के बीच खावा नदी पर बन रहे पुल के घटिया और धीमी गति से निर्माण का ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने विरोध किया है। पार्टी नेता मनोज यादव की अगुवाई में आज स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा किया और प्रशासन से इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की है।


पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा पुल के घटिया और धीमा निर्माण करने की जानकारी उन्हें दी गयी, जिसके बाद पार्टी की टीम ने पुल निर्माण का जायजा लिया जिसमें लोगों के सभी आरोप सही पाये गये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ताकि विकास के नाम पर सरकारी पैसे की लूट के बजाय पुल का निर्माण कार्य सही तरीके से हो।


श्री यादव ने बताया कि, नवंबर 2024 में ही इस पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। निर्माण की गुणवत्ता तो खैर अलग चीज है, लेकिन धीमी गति से निर्माण के कारण 7 माह बीतने पर भी अपेक्षित काम  लोगों को दिख नहीं रहा है। 



कहा कि, यह पुल खावा पंचायत के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुल नहीं रहने से बारिश के मौसम में स्थानीय पंचायतवासी दो भागों में बंट जाते हैं। कई गांवों के लोगों को पंचायत मुख्यालय या अन्य गांवों में जाने में परेशानी होती है। इसलिए पुल का निर्माण ठीक से होना जरूरी है। 




मौके पर पंकज वर्मा, शंकर रजक, प्रमोद यादव, नीतीश यादव, अभीजीत मिश्रा, सबा अंसारी आदि मौजूद थे।


आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा : बाबुलाल

गिरिडीह (Giridih)। सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 25 जून 1975 में लगाए गए आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा है। श्री मरांडी बुधवार को गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही।



उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय देश में संविधान, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया था, जिससे देश गंभीर संकट में चला गया था। उन्होंने कांग्रेस की कड़ी शब्दों में आलोचना करते हुए दावा किया कि भाजपा ने जिस तरह उस वक्त आपातकाल के संकट से देश को उबारा था। ठीक उसी तरह से वर्तमान में भी कांग्रेस से देश को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और सक्रिय रहने की अपील की।



कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र के सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। लोकतंत्र के वैसे सेनानियों और शहीदों के परिजन जो किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित करने की घोषणा की गई।



कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजु कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व विधायक प्रो० जय प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सुकर रविदास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, प्रकाश सेठ, नुनूलाल मरांडी महादेव दुबे, विनय शर्मा, विनय सिंह आदि उपस्थित थे।


जिले में संचालित CSR, DMFT केे कार्यों की उपायुक्त ने किया समीक्षा, अधिकारियों को दिया कई निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में डीएमएफटी सीएसआर व अनटाइड फंड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए।


उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि सारे कार्याे का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। जिससे सीएसआर मद का अच्छे से उपयोग किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के कार्यों पारदर्शिता लाने तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। 


कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास हेतु जितने भी योजनाओं का चयन किया जाता है सभी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाय, ताकि खनिज प्रभावित उन क्षेत्रों में वहा के परिवेश के अनुसार योजनाओं का चयन किया जाय एवम सही विकास हो सके। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यथा- पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च किया जाय। साथ ही योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाय।


बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।


राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण सेल द्वारा चलाया गया जांच अभियान, कारोबारियों को लगाया अर्थदण्ड

गिरिडीह (Giridih)। झारखंड सरकार के द्वारा मादक पदार्थ से मुक्ति/नशामुक्ति को लेकर 10 जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम सेल गिरिडीह द्वारा जांच अभियान चलाया गया।


इस दौरान सार्वजनिक स्थल जैसे विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू समेत अन्य मादक उत्पादों को बेचने वाले कारोंबारियों के विरुद्ध COTPA -2003 के तहत अर्थदंड लगाया गया।


जॉच अभियान के दौरान टीम ने गिरिडीह H.E. HIGH SCHOOL के पास दो कारोंबारियों पर एवं सर जे.सी. बोस बालिका विद्यालय के समीप तथा मकतपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास एक- एक कारोबारी के विरुद्ध एक हजार रुपए (1000/-) का चलान काटा गया। 


अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गिरिडीह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय -2 मोहम्मद कौशर अली एवं तम्बाकू कंट्रोल सेल के कर्मी शामिल थे।



अभिभावक शिक्षक बैठक में शामिल हुए थाना प्रभारी, किया अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

गिरिडीह (Giridih)।  पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में प्रथम अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन सोनी देवी की अध्यक्षता में हुई।  कार्यक्रम का उद्घाटन पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, अध्यक्ष संयोजिका एवं विद्यालय के शिक्षिका स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


मौके पर थाना प्रभारी अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए उन्हें अपनर बच्चों को नियमित विधालय भेजने की अपील की। कहा कि विद्यालय आने से आपके बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा। वहीं उन्होंने अभिभावकों से विधालय के शिक्षकों को भी सहयोग करने की बातें कही।

वहीं प्रधानाध्यापक सह सचिव अशोक कुमार मिश्र ने बैठक के बाबत जानकारी देते हुए अभिभावकों से सुझाव और सहयोग की अपील की। मौके पर उन्होंने सरकार एवं विभाग द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। जिसमे निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, स्कूल बैग, पोशाक की राशि, आधार सिडिंग अपार आईडी, छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति परीक्षा परिणाम की जानकारी शामिल थी।




मौके पर उन्होंने अपार आईडी के संबंध में उपस्थित अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वहीं सभी सभी वर्ग शिक्षक भी अपने-अपने वर्ग के छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन एवं पठन-पाठन के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी।


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा,  शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, पूनम कुमारी, माया मरियम हांसदा, सारिका देवी, सुशीला देवी, काजल देवी, सोनी देवी, नगीना देवी, आशा देवी, रेणु देवी, कविता देवी, गीता देवी, राखी कुमारी, मीना देवी, सीमा देवी, हिना परवीन, सलमा खातून, सुमन देवी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं के माता-पिता अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन तनु प्रिया एवं स्वीटी कुमारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका सारिका देवी ने की।