मंगलवार, 24 जून 2025

आज 24 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 24: 06 :: 2025, मंगलवार


24 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। वहीं, दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष मानी जाती है। मंगलवार का दिन शक्ति व साहस का प्रतीक होता है। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जो सौम्यता और रचनात्मकता का प्रतीक है। साथ ही शूल योग प्रातः 9:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद एक अनुकूल समय की शुरुआत मानी जा सकती है। आज रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। मंगलवार के दिन तमाम परेशानियों से राहत पाने के लिए स्नान-ध्यान के बाद जल में कुमकुम या सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और बूंदी का दान करें।

मंगलवार का विशेष महत्व : मंगलवार को मंगल देव और हनुमान जी की आराधना करने वालों के जीवन में कभी संकट के बादल नहीं मंडराते हैं। जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार बना रहता है।

क्या करें: एक नारियल लेकर उसे सात बार अपने सिर से घुमाएं. फिर इसे हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें। कहते हैं इससे बाबा बजरंगबली आपको सारी परेशानी हर लेते हैं।

क्या न करें: असहाय को परेशान न करें. किसी का अहित करने के लिए पूजन न करें। इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।



आज का पंचांग: 24 जून 2025, दिन : मंगलवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष         सूर्योदय : 05: 25 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : चतुर्दशी 07:00 PM तक उपरांत अमावस्या  नक्षत्र : रोहिणी 12:54 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा राहुकाल :  03:53 PM से 05:38 PM तक      चन्द्रमा :  वृषभ राशि पर 11:45 PM तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा                               व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, रोहिणी व्रत, बजरंग बली पुजन दिवस



आज :: 24 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कार्य करेंगे। आप किसी षड्यंत्र या साजिश में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। आपका जीवन साथी आपको आदर्श मानकर आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप अपने साथी का प्यार पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज पुराना पैसा अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यवसायी लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। महिलाओं को अपने करियर से जुड़ी विशेष सफलता मिलने वाली है। काम से जुड़े अवसरों और प्रगति के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी काम संभाल लेंगे। अपने प्रियजनों को लेकर आपके मन में जो भी गलतफहमियां थीं, वे दूर हो जाएंगी। सिंगल लोगों को पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज धन वृद्धि का रास्ता तलाश रहे लोगों को काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में रणनीति बनाकर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी से छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप कोई महंगा सामान खरीदने की इच्छा कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता न अपनाएं। घर में विवाह की चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी से रोमांटिक बातें करते समय सावधान रहें। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 7 है।आज वए अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार रखें। घरेलू समस्याओं को बिजनेस पर हावी न होने दें। कारोबारियों को आज किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग जीवन में आ रही बाधाओं से परेशान रहेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपको दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। अपनों पर भरोसा बनाए रखें। विवाहित लोग एक-दूसरे को बहुत रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 1है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए और अधिक लगन से काम करना शुरू करेंगे। बौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आज सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका देंगे। व्यापार और नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय दूसरों पर निर्भर व रहें। किसानों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद हो सकता है। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे अलग होने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : दिल से दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे और दूसरों की सेवा करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। आज किए गए काम धन लाभ के लिए सफल रहेंगे। कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस कर देगा। व्यापार में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है। जब तक आप कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक अच्छी चीजें होती रहेंगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए अपने पसंदीदा काम करना उचित रहेगा। जीवनसाथी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसी भी तरह का दिखावा न करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। आज आपका लकी नंबर 6 है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। काम से बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जा देने में मदद करेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करते रहें, सफलता मिल सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज खुद को उत्साही लोगों के साथ घेरें, आपकी कुंडली आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देती है। अगर आपको अपनी मां की सेवा करने का मौका मिल रहा है, तो उसे जाने न दें। विवाहित लोगों के घरेलू जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। युवक-युवतियों को प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको परिवार में पैसों की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े काम अच्छी गति से चलेंगे। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना स्खते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। पैसों के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मनचाही डील मिलेगी। कारोबारियों को सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी।मिल सकती है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज का दिन आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपको अपने काम को पूरा करने के लिए सही तरीके की जरूरत होगी, शॉर्टकट से बचें। गलतफहमियों के कारण प्रेम संबंधों में दरार पड़ सकती है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज धन संबंधी मामलों में मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय के लिए बनाई गई योजनाओं पर अभी चर्चा न करें। फैक्ट्री और उत्पादन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। अतिरिक्त कार्य में किसी से मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी प्रकार की पूछताछ हो सकती है, सावधान रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और अपने कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करें। परिवार के छोटे सदस्यों को समझाने और समझाने के लिए समय निकालें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने के कारण कुछ लोग आपका विरोध करेंगे, सावधान रहें। आपका व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। आपने अतीत में किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। अपने महत्वपूर्ण कामों में ढिलाई न बरतें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिना किसी चिंता के आगे बढ़ने के लिए पिछली समस्याओं को सुलझाना ज्यादा जरूरी है। घर में जरूरी बदलाव लाने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन रोमांटिक होने के साथ-साथ रचनात्मक भी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खाने-पीने का कारोचार करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है। कारोबार में किसी वए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



सोमवार, 23 जून 2025

धनवार में हुआ मोबाइल लोक अदालत सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह (Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को जिले के धनवार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मोबाइल लोक अदालत सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता प्रियांशु शेखर और अमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।


इस दौरान उपस्थित लोगों को वर्ष 1987 में स्थापित विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्य और क्रिया कलापों से अवगत कराया गया। बताया गया कि अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम करना और समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों को निःशुल्क न्याय दिलाना ही प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। बताया गया कि प्राधिकार स्थायी लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत और स्पेशल ड्राइव के तहत मुकदमों की संख्या घटा रही है। इसके माध्यम से बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग एवं बैंक से से जुड़े सैकड़ों लंबित वादों का निपटारा मासिक और राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से किया जाता है।


मौके पर मौजूद पैनल अधिवक्ता प्रियांशु शेखर ने बताया कि पिछड़े, वंचित, निःशक्त लोगों को न्याय दिलाने के लिए फ्रंट कार्यालय, पैनल अधिवक्ता और पीएलवी के माध्यम से लोगों को निरंतर जागरूकता की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं, पीड़ित, वंचित और सालाना तीन लाख रुपए से कम आय वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्राधिकार ऐसे लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराता है। कहा कि दुर्घटना और दुष्कर्म जैसे मामलों में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भी काम प्राधिकार करता है।



कार्यक्रम में पीएलवी सुरेश कुमार यादव , अरविंद कुमार, कुश कुमार , प्रदीप ठाकुर, नंदलाल,लालजीत आदि कई लोग मौजूद थे।



सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

सुपरवाइजर गौरव कुमार द्वारा कर्मियों को दी जाने वाली धमकी पर संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग

गिरिडीह (Giridih)। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 13 ब्लॉक में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी ने एक बार फिर मासिक वेतन और ईपीएफ (EPF) सहित सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया हैं। जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी और आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले सोमवार को आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने सदर अस्पताल में धरना देते हुए कार्य बहिष्कार की घोषणा की। 


धरना के दौरान जेएलकेएम केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गिरिडीह में काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डिटेक्टिव फोर्स प्रा. लि. द्वारा कर्मचारियों के वेतन में कटौती और EPF में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को मामले को लेकर आवेदन देने के साथ ही आंदोलन किया जा चुका है। बावजूद इसके कंपनी के कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कोई ठोस करवाई ही की जा रही है। जिस कारण कर्मियों में भारी आक्रोश है।


मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि वेतन में कटौती और EPF में गड़बड़ी के कारण उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और बच्चों की शिक्षा तक प्रभावित हो रही है। कई कर्मचारियों को पिछले महीनों का वेतन भी समय पर नहीं मिला है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।


आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों के सात सूत्री मांगों में :

●.अप्रैल और मई माह का बायोमेट्रिक के नाम पर काटा गया मानदेय राशि पूरा दिया जाए।

◆. EPF और ESI में कंपनी द्वारा की जा रही गड़बड़ी की जांच हो और जिनका EPF और ESI कार्ड नहीं बना उन्हें जल्द से जल्द बना कर दिया जाए।

●.प्रत्येक माह का सैलरी स्लिप दिया जाए एवं ससमय वेतन दिया जाएं।

●.2023, 2024, 2025 का बोनस दिया जाए।

●. सभी टेक्निकल डिग्रीधारी कर्मियों को कुशल की श्रेणी में शामिल करके कुशल का वेतन दिया जाए।

 ●.डिमोशन किये गये कंप्यूटर ऑपरेटरो को बिना शर्तों के पुनः कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर बहाल किया जाए

●.सुपरवाइजर गौरव कुमार से सवाल करने पर हटाने और ट्रांसफर करने की जाने वाली धमकी पर संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ करवाई की जाए।



धरना में थे शामिल : 

धरना में जेएलकेएम अर्जुन पंडित, रंजन कुमार, विकास झारखंडी, नीतीश राय, मिहिर चन्द्रवंशी, सुभाष चौधरी, हर्षित भदानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के अलावे आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी आफताब आलम, मिंकल कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, ऋषभ कुमार, चंदन वर्मा, सुनील यादव, राहुल कुमार गिरी, देवनंदन दास, सिकंदर अंसारी, नकुल यादव, अजय यादव, तारिक़ अनवर, सिकन्दर अंसारी, उज्जवल कुमार, चन्दन कुमार, फूलकुमारी, मोनिका हांसदा, प्रतिमा कुमारी सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।



महेशलुंडी के तेलिया पोखर के समीप खाली मैदान में सीसीएल ने मिनी स्टेडियम निर्माण की दी है मंजूरी : मुखिया

तेलिया पोखर के समीप खाली मैदान में मिनी स्टेडियम ही बने : राजेश सिन्हा

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह में खेल को बढ़ावा देने और यहां के युवाओं को खेल के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल करने के लिए यहां खेल का मैदान बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन इसके विपरीत गिरिडीह का सरकारी महकमा यहां के खेल के मैदान पर ही अपनी गिद्ध दृष्टि डाले हुए है। और यहां के खेल के मैदान को ही खत्म करने की फिराक में जुटी है। यधपि राज्य की सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रखी है। ताकि राज्य के युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने जिले के साथ साथ राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। लेकिन गिरिडीह का सरकारी महकमा राज्य सरकार की मंशा पर ही पानी फेरने में जुटी है।




बताते चलें कि गिरिडीह सदर प्रखंड के महेशलुण्डी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय से सटे तेलिया पोखर के समीप खाली मैदान में, बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। बाल ग्राम सभा आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बीते 11 फरवरी 2023 को इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव भी पारित किया था।



वहीं सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी प्रशासन ने ग्रामीणों के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाते हुए एन सी आर पी फंड से उक्त स्थान पर मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु इसका प्राक्कलन भी तैयार कर चुकी है। बावजूद इसके गिरिडीह का सरकारी महकमा, उसी जमीन पर खेल परिसर बनाने की तैयारी कर रही हैं। जिसका विरोध खेल में रुचि रखने वाले बच्चे, जनप्रतिनिधि और पंचायत के ग्रामीण कर रहे हैं।


सोमवार 23 जून को पुनः ग्राम सभा का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव और माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि यह जमीन पहले ही मिनी स्टेडियम के लिए चयनित है और ग्राम सभा में पारित हो चुकी है। बावजूद विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य करना पंचायती सरकार के नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने आर्थिक व शारीरिक सहयोग से मेहनत और पैसे लगाकर उक्त जमीन को खेल मैदान बनाया है। कहा कि विभाग को खेल परिसर के लिए दूसरी जमीन देखनी चाहिए। पंचायत में अधिग्रहित कई खाली जमीनें हैं, जहां खेल परिसर बनाया जा सकता है। ग्राम सभा के दौरान मुखिया शिवनाथ साव और ग्रामीणों ने यह मामला मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गिरिडीह उपायुक्त के समक्ष रखने की बात कही है।



ग्राम सभा में उप मुखिया रमेश कंधवे, सोनू ठाकुर, अविनाश मंडल, सोमनाथ पाल, गोविंद दास, जगत पासवान, सागर ठाकुर, राजेश साहू, जगदीश दास, अमन पासवान, गणेश ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



गिरिडीह पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

गिरिडीह (GIRIDIH)। गिरिडीह की पुलिस ने पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में देह व्यापार मामले का उद्भेदन करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उस मकान से दो नाबालिग बच्चियों को भी सुरक्षित बरामद किया है।



जानकारी के अनुसार गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर गुमशुदा नाबालिग बच्ची की तलाश हेतु गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पचम्बा थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित 28 नम्बर मुहल्ला पहुंची थी। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व मे पुलिस की टीम ने 28 नम्बर निवासी पिंकी उर्फ़ नीतू देवी नामक महिला के घर में छापामारी कर दो नाबालिग बच्चियों को बरामद किया।


पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों बच्चियों को काम दिलाने के बहाने बहला फुसला कर वहां लाया गया था और उन्हें देह व्यापार करने हेतु उन्हें देवघर जिले के मधुपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में भी ले जाया गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंकी उर्फ नीतू देवी और ऑटो चालक इरफान को गिरफ्तार किया है।




सुविज्ञ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महिला नीतू देवी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के 28 नंबर में किराये के मकान मे रहकर जिस्म फरोशी का रैकेट चलाती थी। वह अपने इसी किराये के मकान से ग्राहक सेट करती थी और दोनों नाबालिग को भेजा करती थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर महिला के घर छापेमारी की और दोनों नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू करने मे सफल रही। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इस मामले में संलिप्त लोगों की तलाश करने में जुटी है।

तरुण मित्र परिषद का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, अशोक जैन बने अध्यक्ष व मनोज कुमार जैन महासचिव

गिरिडीह (GIRIDIH)। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद  की 49 वीं वार्षिक सभा मे नये सत्र हेतु द्विवार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी प्रताप जैन के देख रेख में सम्पन्न हुआ। परिषद कार्यालय, लक्ष्मी नगर मे सम्पन्न हुए इस चुनाव मे नए सत्र हेतु सर्वसम्मति से अशोक जैन को अध्यक्ष एवं मनोज कुमार जैन को महासचिव चुना गया।



वहीं संस्था के उपाध्यक्ष के पद के लिये अशोक कुमार जैन, सह सचिव के लिए आलोक जैन, संगठन सचिव के लिए राकेश जैन एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए अजय जैन को चुना गया। इस मौके पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पी के जैन, फूल चंद जैन, राम औतार शर्मा, राम किशोर शर्मा, रविन्द्र कुमार जैन, समकित जैन व विनीत शर्मा को चयनित किया गया। चुनाव उपरांत चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई।

                 मनोज कुमार जैन

मौके पर संस्था के नव निर्वाचित महासचिव मनोज कुमार जैन ने कहा कि वह संस्था को और अधिक उचाइयों पर ले जाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।