गिरिडीह (GIRIDIH)। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49 वीं वार्षिक सभा मे नये सत्र हेतु द्विवार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी प्रताप जैन के देख रेख में सम्पन्न हुआ। परिषद कार्यालय, लक्ष्मी नगर मे सम्पन्न हुए इस चुनाव मे नए सत्र हेतु सर्वसम्मति से अशोक जैन को अध्यक्ष एवं मनोज कुमार जैन को महासचिव चुना गया।
वहीं संस्था के उपाध्यक्ष के पद के लिये अशोक कुमार जैन, सह सचिव के लिए आलोक जैन, संगठन सचिव के लिए राकेश जैन एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए अजय जैन को चुना गया। इस मौके पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पी के जैन, फूल चंद जैन, राम औतार शर्मा, राम किशोर शर्मा, रविन्द्र कुमार जैन, समकित जैन व विनीत शर्मा को चयनित किया गया। चुनाव उपरांत चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई।
मनोज कुमार जैनमौके पर संस्था के नव निर्वाचित महासचिव मनोज कुमार जैन ने कहा कि वह संस्था को और अधिक उचाइयों पर ले जाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें