सोमवार, 2 जून 2025

आज 02 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 02: 06 :: 2025, सोमवार

02 जून 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

सोमवार का दिन हर किसी के जीवन में सकारात्मकता लाने वाला है। सोमवार का दिन मन और माता के कारक चंद्रमा से शुरु होता है। इस दिन के स्वामी साक्षात महादेव हैं। ऐसे में इस दिन किए कर्मों और उसके फलों पर शिव जी की असीम कृपा होती है। आज सोमवार का व्रत रखें। भगवान शिव जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। पार्थिव शिवलिंग की उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रखें। आज रूद्राभिषेक करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर दही, मधु, गंगा जल, बेल पत्र, कमल पुष्प, तिल व कुशोदक अर्पित करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिव पुराण का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सोमवार का विशेष महत्व

  • सोमवार यानी शिव जी का वार. ऐसे में शिव जी की उपासना से कुंवारी कन्याओं को अच्छा जीवनसाथी मिलता है.

क्या करें:

  • शिव जी पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाएं और फिर धीरे-धीरे जल अर्पित करते हुए महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें.

  • बेल को चारा खिलाएं और शाम को उबले पर कपूर का धुआं कर घर में घुमाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.

क्या न करें:

  • भोलेनाथ को कभी खड़े होकर जल नहीं चढ़ाएं, इससे महादेव नाराज होते हैं.

  • इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं करें.



आज का पंचांग: 02 जून 2025, दिन : सोमवार

युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   

शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म

मास       : ज्येष्ठ         पक्ष  :  शुक्ल पक्ष

सूर्योदय : 05: 44 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM

तिथि : सप्तमी 08:36 PM तक उपरांत अष्टमी

नक्षत्र :  मघा 10:56 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

राहुकाल : 06:33 AM से 08:13 AM तक

चन्द्रमा :  सिंह राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत



आज :: 02 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिव सामान्य से बेहतर रहेगा, कुछ लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में अपने कंधों पर बड़ते बोझ को कम करने के लिए आप मदद ले सकते हैं। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नई योजना आपके दिमाग में आएगी। पैसों के लेन-देन के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लोगों की बुराई करने से बचें, नहीं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। नवविवाहित लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने लय पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। योजनाबद्ध कार्यों मैं आपको सफलता के संकेत मिलेंगे। बिजनेस और प्रोफेशन में छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लें। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की उम्मीद करें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से जुड़ी समस्याओं पर किसी बाहरी व्यक्ति से चर्चा करने से बचें।झूठ बोलकर आप कई मुसीबतों में फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपकी लव लाइफ बढ़िया चल रही है। जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। अगर आप अपनी मौजूदा भूमिका में अटके हुए महसूस करते हैं, तो बए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह बेहतर विकल्प हो सकता है। बिजनेस में आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं। आधिकारिक काम आसानी से पूरे होंगे।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा और जनसंपर्क मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ जा सकते हैं। आज आपका लकी रंग भूरा है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज असमंजस की स्थिति बन सकती है, पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। मेहनत के दम पर बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। करियर से जुड़े मामलों पर विचार करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। कुछ लोगों का पुराना ऑफिस नई जगह शिफ्ट हो सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आपअपना समय किसी पुराने शौक को दे सकता हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपको पूरा स्पेस देगा। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आप उम्मीद से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। थोक का व्यापार करने वाले लोगों की बिक्री ज्यादा हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपके जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। आप अपने प्रेमी को उसकी खुशी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। विवाहित लोग अपने रिश्ते में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज मां संतोषी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आप आर्थिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग अगर आज कोई प्रोजेक्ट लॉन्च करते हैं, तो उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को पूरी ईमानदारी से आज अपना काम करना होगा।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर आप अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा बनाए रख पाएंगे। विवाहित राशियों में बातचीत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज पैसों से जुड़ा जो भी काम करें, उसे योजनाबद्ध तरीके से करें। अगर आप अपना खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपनी वेबसाइट अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपके ग्राहक खुश रहें। ऑफिस में काम पर पूरा फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। आज आप मौज-मस्ती पर ज्यादा ध्यान देंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। किसी के बहकावे में आकर आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते है। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज भगवान की कृपा से युवा खूब पैसा कमा सकते हैं। आज आपको बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के सदस्यों पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अपने जीवनसाथी की सोच को समझने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन इनडोर डेट के लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आर्थिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के संकेत हैं, आप बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के काम में फोकस कमजोर न पड़ने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। महिलाओं को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने केबजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोग।आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में नयापन दिखेगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज कई स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबारियों को धन और लाभ के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। युवाओं को बेकार की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर अपनेकरियर पर ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की बात चल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे विचारों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका झुकाव रहेगा, जिससे पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद दूर होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझ के आधार पर आगे बढ़ेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज मेहनत के अनुसार धन लाभ होने की संभावना है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज सामान्य से अधिक लाभ होगा। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर लेने से पहले थोड़ी रिसर्च कर लेनी चाहिए। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय सही है। भाबुक होने के बजाय आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की की ओर ले जाएगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहेगा। महिलाएं आज सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं। पिता आपको कोई सलाह देंगे, जो भविष्य में आपके काम आएगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित होंगे जिसे आप काम से जानते हैं। जो लोग विवाहित हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आध्यात्मिक प्रगति के बीच घन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं, उनके प्रयासों में सफलता मिल सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



रविवार, 1 जून 2025

बराकर नदी में डूबने से किशोर की मौत

गिरिडीह(Giridih)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के राजदाह धाम स्थित बराकर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के शेखर मोदी के रूप में हुई है। 



मिली जानकारी के अनुसार रविवार को किशोर अपने रिश्तेदार के साथ राजदह धाम स्थित बराकर नदी में स्नान करने गया था।  नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। आनन फानन में उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।



सेंट्रल जेल में बंद बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, जेल प्रशासन की तत्परता से बची जान

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह सेंट्रल जेल में बंद नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी एक बंदी युवक ने बीती रात जेल के भीतर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास की भनक लगते ही कारा प्रबंधन मौके पर पहुंच युवक की जान बचा ली। फिलवक्त युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।



क्या है मामला : सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी युवक गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ निवासी रामचंद्र मिस्त्री का 20 वर्षीय पुत्र नवीन मिस्त्री है। वह पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की को भगा कर हैदराबाद चला गया था। जहां उसने उस नाबालिग लकड़ी से शादी रचा ली। इस बीच लड़की के परिजनों ने गावां थाना में एक शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत दर्ज होने के बाद थानेदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम दोनों की खोजबीन शुरू की।


तीन दिन पूर्व युवक ने किया था सरेंडर : पुलिस लगातार छापेमारी कर नवीन पर दबाव बनने लगी। नतीजतन तीन दिनों पूर्व नवीन उक्त लड़की के साथ थाना पहुंचा सरेंडर किया। नवीन के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस बीच शनिवार की रात जेल के भीतर नवीन ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इसकी जानकारी जेल अधीक्षक हिमानी समेत अन्य को मिलते ही पूरा जेल प्रबंधन एक्टिव हुआ और नवीन की जान बचा उसे सदर अस्पताल भिजवाया। जहां नवीन का इलाज चल रहा है।



20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

ग्वालियर (MP)। लक्ष्मीबाई स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बाग AB रोड बहोडापुर में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने समापन समारोह के कार्यक्रम में इन 20 दिनों में सीखी विभिन्न विधाओ का सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया।



समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र बांदिल उपस्थित थे। ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास बहुत आवश्यक है जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होता है और वह अपनी प्रस्तुति हर जगह दे सकती है।


कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद गणेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मान सिंह जादौन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा छात्राओं के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। अतः सभी माता-पिता को अपनी बिटियाओं को संस्कार मय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए। जहां वह अध्ययन कर अपने माता-पिता और गुरुजनों का तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सके।


इस कार्यक्रम में मध्य भारत शिक्षा समिति के सदस्य सुधीर शर्मा, लक्ष्मीबाई स्मारक विद्यालय के प्राचार्य शजगदीश श्रीवास, PGB उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश शर्मा, पार्वती विद्यापीठ के प्राचार्य नरेश त्यागी, सार्वजनिक मध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पना करकरें एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया। यह जानकारी आरएसएस की प्रांत मीडिया प्रभारी मध्य भरत प्रांत जया अग्रवाल ने दी।



विश्व साइकिल दिवस पर सरिया में हुआ साइकिल रैली का आयोजन

गिरिडीह (Giridih)। विश्व साइकलिंग दिवस पर सरिया में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सरिया साइकलिंग क्लब एवं गिरिडीह जिला साइकलिंग संगठन के संयुक्त तत्वावधान में तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित यह साइकिल रैली का शुभारम्भ सबलपुर के मुखिया संगीता कुमारी, स्थानीय निवासी विद्या सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत, अशोक सिंह एवं राजकुमार वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया।



यह साइकिल रैली नावाडीह मोड़ से निकल कर राजदह धाम, नेचर पार्क तक पहुंची। रैली पश्चात राजदह धाम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय मुखिया संगीता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए साइकलिंग करना आवश्यक है। वहीं नीतीश कुमार निशांत ने कहा कि वर्तमान दौर में हमारे जीवन में साइकिल की उपयोगिता काफी बढ़ गयी है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग अवश्य करें। 




राजकुमार वर्मा व अशोक सिंह ने कहा कि साइकलिंग क्लब के गठन से खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे और भविष्य में नियमित रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


मौके पर सुरेश भारती, राजकुमार वर्मा, अशोक सिंह, रंजीत शर्मा, रामेश्वर शर्मा, संजय कुशवाहा,परमेश्वर वर्मा, विजय वर्मा, मनीष कुमार, सदीक अंसारी, जमाल अंसारी, रविंद्र महतो, धीरेंद्र महतो, मुकेश वर्मा, राजेंद्र कुशवाहा समेत काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।



मानवता शर्मशार : 10 साल की मासूम बच्ची संग 60 साल के हैवान ने किया हैवानियत

गिरिडीह (Giridih)। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव की हैं। जहां मुस्लिम समुदाय के एक 60 वर्षीय वृद्ध पर अपनी ही जाति की 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।




पीड़िता के पिता ने तिसरी थाना में एक आवेदन देकर गांव के 60 वर्षीय मो० इसरमेल पर उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि मो० इसरमेल ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर झाड़ी की ओर ले गया। जहां उसका कपड़ा खोल कर उसके साथ जबरन मुंह काला किया।



बताया कि काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आयी तब परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। खोज बीन के दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी के पास बच्ची अर्धनग्नावस्था में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर तिसरी अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। होश में आने के बाद पीड़िता ने उसके साथ हुए हैवानियत की घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इसकी जानकारी दी और कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता काफी डरी सहमी हुई थी।



पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने नाबालिग से दुष्मर्म सम्बन्धी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 



जमीन विवाद में बुजुर्ग की कुदाल से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह(Giridih)। जमीन विवाद में एक भाई ने अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग भाई के सिर में कुदाल से हमला कर व पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक बुजुर्ग कार्तिक रविदास अपने गांव में समाजसेवी के रूप में विख्यात थे। वहीं शोर सुन बीच बचाव करने पहुंचे लक्ष्मण दास, रंजीत दास और राजन दास पर भी दूसरे पक्ष के देवनंदन दास, सुरेश दास, रधिया देवी, अशोक रविदास, रामकिशुन दास, पूरन दास, किशोरी दास और प्रदीप दास ने हरवे-हथियार से हमला किया। जिसमें वो तीनों भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है। घटना जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह (लहंगिया) गांव की है।



मिली जानकारी के सनुसार कार्तिक रविदास शनिवार की देर शाम अपने घर वापस लौट रहे थे। वापसी के क्रम मे उनकी मुलाकात अपने चचेरे भाई देवनंदन दास से हुई। उन्होंने उससे विवादित जमीन को क्यों जोता? इसका कारण पूछा। कार्तिक के इतना पूछते ही देवनंदन अपना आपा खो दिया और दोनों के बीच बतकही और गाली गलौच शुरू हो गया। बात इतना बढ़ा की देवनंदन के परिवार के सुरेश दास, रधिया देवी, अशोक रविदास, रामकिशुन दास, पूरन दास, किशोरी दास और प्रदीप दास ने हरवे-हथियार से लैश होकर वहां पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही देवनंदन ने कुदाल उठा कार्तिक के सिर पर पीछे से वार कर दिया। वार इतना घातक था कि कार्तिक के सिर से खून की धार बह निकला और वह वहीं बेहोश हो गिर गए। उसके बाद भी देवनंदन उन्हें मारता पीटता रहा।



शोर सुन कार्तिक का बचाव करने पहुंचे लक्ष्मण दास, रंजीत दास और राजन दास पर भी देवनंदन और उसके परिवार के लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन फानन में कार्तिक समेत सभी चारों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र जमुआ पहुंचे। लेकिन वहां किसी भी डॉक्टर के उपस्थित नहीं रहने के कारण कार्तिक रविदास ने इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। कार्तिक की मौत के बाद उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था।



वहीं परिजनों में अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर जमुआ थाना की पुलिस असप्तसल पहुंची और मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया। वहीं पोता अमर कुमार दास के आवेदन पर जमुआ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


मृतक के बेटे विजय दास का आरोप है कि जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी डॉक्टर के उपस्थित नहीं रहने के कारण उनके पिता का सही समय पर इलाज नहीं सका। जिस कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।



डैम में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस


गिरिडीह (Giridih)। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदाईबांक डैम में रविवार सुबह एक युवती का शव तैरते मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर तिसरी थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह डैम में नहाने गए एक व्यक्ति ने डैम में एक युवती का शव तैरता देखा। उसने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। डैम में शव होने की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर पाकर काफी संख्या में आस पास के ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई।



डैम में शव मिलने की जानकारी पाकर स्थानीय कई जनप्रतिनिधि व विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने घटना की सूचना तिसरी पुलिस को दी। खबर पाकर तिसरी पुलिस वहांं पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक युवती की शिनाख़्त नही हो सकी है। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।



बगोदर पुलिस को मिली सफलता, एक लाख के ब्राउन सुगर के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार

गिरिडीह। जिले की बगोदर पुलिस ने एक लाख रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ मादक पदार्थ बिक्रेता पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 35.8 ग्राम ब्राउन शुगर और गांजा भरी 19 सिगरेट भी बरामद की है। उक्त जानकारी बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने शनिवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी।



उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को सूचना मिली थी कि बगोदर इलाके में मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने बगोदर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी। टीम ने बगोदर-सरिया रोड पर बगोदर चौक के पास एक गुमटी में छापेमारी कर प्लास्टिक में रखी ब्राउन शुगर पाउडर जिसका कुल वजन 35.8 ग्राम था और 19 गांजा भरी सिगरेट भी बरामद किया। पुलिस नर मौके पर दो धंधेबाजों को धर दबोचा। दबोचे गये धंधेबाजों मर सुरेश साव और कौशल कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं जो बगोदर के साहू मुहल्ला के रहनेवाले हैं।


एसडीपीओ ने बताया कि सुरेश का दूसरा बेटा पहले ही मादक सामग्री बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि बगोदर पुलिस पिछले एक साल से इस धंधे से जुड़े लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। अब सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर कहां से मंगायी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी में बगोदर-सरिया के इंस्पेक्टर ज्ञानरंजन सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के अलावा पुअनि अंजन कुमार शामिल थे।