आज का राशिफल :: 02: 06 :: 2025, सोमवार
02 जून 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।
सोमवार का दिन हर किसी के जीवन में सकारात्मकता लाने वाला है। सोमवार का दिन मन और माता के कारक चंद्रमा से शुरु होता है। इस दिन के स्वामी साक्षात महादेव हैं। ऐसे में इस दिन किए कर्मों और उसके फलों पर शिव जी की असीम कृपा होती है। आज सोमवार का व्रत रखें। भगवान शिव जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। पार्थिव शिवलिंग की उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रखें। आज रूद्राभिषेक करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर दही, मधु, गंगा जल, बेल पत्र, कमल पुष्प, तिल व कुशोदक अर्पित करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिव पुराण का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
सोमवार का विशेष महत्व
सोमवार यानी शिव जी का वार. ऐसे में शिव जी की उपासना से कुंवारी कन्याओं को अच्छा जीवनसाथी मिलता है.
क्या करें:
शिव जी पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाएं और फिर धीरे-धीरे जल अर्पित करते हुए महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें.
बेल को चारा खिलाएं और शाम को उबले पर कपूर का धुआं कर घर में घुमाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
क्या न करें:
भोलेनाथ को कभी खड़े होकर जल नहीं चढ़ाएं, इससे महादेव नाराज होते हैं.
इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं करें.
आज का पंचांग: 02 जून 2025, दिन : सोमवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
मास : ज्येष्ठ पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 44 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM
तिथि : सप्तमी 08:36 PM तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र : मघा 10:56 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
राहुकाल : 06:33 AM से 08:13 AM तक
चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत
आज :: 02 :: 06 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिव सामान्य से बेहतर रहेगा, कुछ लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में अपने कंधों पर बड़ते बोझ को कम करने के लिए आप मदद ले सकते हैं। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नई योजना आपके दिमाग में आएगी। पैसों के लेन-देन के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लोगों की बुराई करने से बचें, नहीं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। नवविवाहित लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने लय पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। योजनाबद्ध कार्यों मैं आपको सफलता के संकेत मिलेंगे। बिजनेस और प्रोफेशन में छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लें। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की उम्मीद करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से जुड़ी समस्याओं पर किसी बाहरी व्यक्ति से चर्चा करने से बचें।झूठ बोलकर आप कई मुसीबतों में फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपकी लव लाइफ बढ़िया चल रही है। जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। अगर आप अपनी मौजूदा भूमिका में अटके हुए महसूस करते हैं, तो बए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह बेहतर विकल्प हो सकता है। बिजनेस में आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं। आधिकारिक काम आसानी से पूरे होंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा और जनसंपर्क मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ जा सकते हैं। आज आपका लकी रंग भूरा है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज असमंजस की स्थिति बन सकती है, पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। मेहनत के दम पर बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। करियर से जुड़े मामलों पर विचार करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। कुछ लोगों का पुराना ऑफिस नई जगह शिफ्ट हो सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आपअपना समय किसी पुराने शौक को दे सकता हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपको पूरा स्पेस देगा। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आप उम्मीद से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। थोक का व्यापार करने वाले लोगों की बिक्री ज्यादा हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपके जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। आप अपने प्रेमी को उसकी खुशी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। विवाहित लोग अपने रिश्ते में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज मां संतोषी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आप आर्थिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग अगर आज कोई प्रोजेक्ट लॉन्च करते हैं, तो उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को पूरी ईमानदारी से आज अपना काम करना होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर आप अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा बनाए रख पाएंगे। विवाहित राशियों में बातचीत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज पैसों से जुड़ा जो भी काम करें, उसे योजनाबद्ध तरीके से करें। अगर आप अपना खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपनी वेबसाइट अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपके ग्राहक खुश रहें। ऑफिस में काम पर पूरा फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। आज आप मौज-मस्ती पर ज्यादा ध्यान देंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। किसी के बहकावे में आकर आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते है। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज भगवान की कृपा से युवा खूब पैसा कमा सकते हैं। आज आपको बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के सदस्यों पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अपने जीवनसाथी की सोच को समझने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन इनडोर डेट के लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आर्थिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के संकेत हैं, आप बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के काम में फोकस कमजोर न पड़ने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। महिलाओं को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने केबजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोग।आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में नयापन दिखेगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज कई स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबारियों को धन और लाभ के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। युवाओं को बेकार की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर अपनेकरियर पर ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की बात चल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे विचारों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका झुकाव रहेगा, जिससे पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद दूर होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझ के आधार पर आगे बढ़ेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज मेहनत के अनुसार धन लाभ होने की संभावना है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज सामान्य से अधिक लाभ होगा। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर लेने से पहले थोड़ी रिसर्च कर लेनी चाहिए। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय सही है। भाबुक होने के बजाय आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की की ओर ले जाएगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहेगा। महिलाएं आज सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं। पिता आपको कोई सलाह देंगे, जो भविष्य में आपके काम आएगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित होंगे जिसे आप काम से जानते हैं। जो लोग विवाहित हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आध्यात्मिक प्रगति के बीच घन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं, उनके प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें