बुधवार, 30 अप्रैल 2025

आज 30 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 30:: 04 :: 2025, बुधवार

30 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आज किया गया दान -पुण्य का ह्रास नहीं होता है। यह पुण्य मंगल व यश प्राप्ति का सुअवसर देता है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज जल, मिठाई सप्त अन्न व गुड़ का दान करना बहुत फलित होता है। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी और शुभ कार्यों की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है।आज बुधवार को गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य 30 अप्रैल मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 1 मई सुबह 03:14 तक वृष राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। 



आज का पंचांग: 30 अप्रैल 2025, दिन : बुधवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 41 AM, सूर्यास्त : 06: 56 PM
तिथि : तृतीया 02:12 PM तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र : रोहिणी 04:18 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
राहुकाल : 12:24 PM से 02:00 PM  तक
चन्द्रमा :   वृष राशि पर 03:14 AM तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत, मातंगी जयंती



आज :: 30 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज खुश रहने के लिए लव लाइफ से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लें। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे और भाग्यशाली रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी जबकि आपका धन-धान्य बना रहेगा। ऑफिस में भी आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कार्यालय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। वित्त और स्वास्थ्य दोनों दिन भर अच्छे रहेंगे, जिससे खुशी के पल आप महसूस करेंगे। वहीं, एक खुशहाल रिश्ते को व्यावसायिक सफलता का भी सहारा मिलता है। पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपनी क्षमता साबित करने के लिए दफ्तर में हर मुद्दे को सुलझाएं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन एक्सपर्ट से बात करना जरूरी है। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहने वाला है। वहीं, प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से कल कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। करियर में सफल होने के लिए हर आने वाली चुनौती को पूरी शिद्दत से हल करें। अच्छे श्रोता बनें और अपने साथी के साथ समय बिताएं। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
हर आकर्षक व्यक्ति पर लेफ्ट स्वाइप करने से आप तुरंत उसके प्यार में नहीं पड़ सकते। आपको खुद को समय देना होगा। गलत फैसला लेने से बचें। कोई मित्र आपकी सहायता कर सकता है। परिवार किसी फंक्शन में आपके साथ शामिल हों सकता है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आय के मार्ग खुलेंगे। पत्नी और बच्चों के कहीं बाहर घूमने का मूड बन सकता है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
काम पर समझौता करने में जल्दबाजी न करें। आज अपने बिजी कार्यक्रम के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बहस की उम्मीद की जा सकती है लेकिन आखिर में आप आसानी से विवाद को सुलझा लेंगे। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने पार्टनर से अपनी मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं। काम पर एनर्जी थोड़ी लो हो सकती है। सिंगल लोगों को कई निराशाजनक प्रयासों के बाद प्यार खोजने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। यह ब्रेक उन्हें यह जानने में मदद करेगा कि उन्हें वास्तव में एक साथी से क्या चाहिए। आज का दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। आपके सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी।  व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें, नहीं तो भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप परेशान दिखाई देंगे।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं क्योंकि पूरी संभावना है कि सब कुछ आपके पक्ष में होगा। प्यार से जुड़ी उम्मीदें आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं। आप गलत जगह पर प्यार की तलाश कर रहे हैं। जो आपका है, वह खुद ही आपके पास आएगा। आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का कल आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम कल आप शुरू कर सकते है। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पैसों की समस्या दरार पैदा कर सकती है। बहस करने से बचें। खुद को यह याद दिलाना चाहिए कि आप और आपका पार्टनर एक साथ क्यों हैं। संघर्ष से निपटें और फिर पैसों की स्थिति को सुलझाने की दिशा में काम करें।आज आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें, नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों से जानकारी लें। वैसे व्यापार में बड़ा निवेश करना कल आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको अपना पूरा फोकस काम पर रखना चाहिए। शादीशुदा जोड़ों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बात-चीत करने और एक-दूसरे के लिए समय निकालने की सलाह दी जाती है। आपको अपने परिवार को छोटे-मोटे झगड़ों में शामिल होने से बचाना चाहिए। आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी और बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज खर्चों को कंट्रोल करें। सेहत पर ध्यान दें। अच्छे ह्यूमर वाला कोई आकर्षक व्यक्ति आपसे संपर्क कर सकता है। बिना आपको एहसास हुए ही आप दोनों के बीच चीजें तेजी से बदल जाएंगी। आपके सितारे आने वाले दिनों में आपके लिए खुशहाल रिश्ते की भविष्यवाणी करते हैं।  आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दोस्त आज आपको किसी ऐसे स्पेशल व्यक्ति से मिलवा सकता है, जो आपको अच्छा फील करवाएगा। उनकी उपस्थिति में आपको खुशी महसूस होगी, जिससे आप उनसे दोबारा मिलने की इच्छा करेंगे। आज आपके लव सितारे आपका साथ देंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें। आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे। सामंजस की स्थिति नजर आएगी और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

दो वर्षों से चला आ रहा पति पत्नी का विवाद सुलझा, राजी खुशी एक साथ रहने का दम्पत्ति ने लिया संकल्प

गिरिडीह (Giridih)। घरेलू विवाद के कारण लगभग दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी का विवाद सुलझा लिया गया। दोनों पति पत्नी राजी खुशी एक साथ रहने का संकल्प ले समझौता किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्थित फ्रंट ऑफिस के माध्यम यह सुलह करवाया गया। 


इसके पूर्व पीड़ित महिला ने फ्रंट ऑफिस में आवेदन देकर यह बताया था कि घरेलू विवाद के कारण उसके पति बीते दो वर्षों से अलग रह रहे हैं। दोनों की दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों  उसके पास ही हैं और दोनों का लालन पालन वह अकेले अपने दम पर कर रही है।


पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राधिकार के सचिव मो सफदर अली नैयर और फ्रंट ऑफिस के पारा लीगल वॉलंटियर ने दोनों पति पत्नी से बात कर दंपति के बीच के विवाद का सुलह करा मामले को निष्पादित किया। सुलह होने के बाद दंपती खुशी खुशी साथ रहने का संकल्प ले अपने घर गये। दम्पत्ति के बीच समझौता को सफल बनाने में मध्यस्थ के रूप में तृप्ति रंजना, पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया, कामेश्वर कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।


प्राधिकार के सचिव ने बताया के प्राधिकार के कार्यों में  एक कार्य मामलों में वाद पूर्व सुलह समझौता आदि कराया जाना भी शामिल है, ताकि न्यायालयों के लंबित मामलों के बोझ को कम किया जा सके।


जिला पुस्तकालय में बीडीओ ने आयोजित किया क्विज प्रतियोगिता, विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

गिरिडीह(Giridih)। प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक द्वारा मंगलवार को मास्टर सोवरन मांझी जिला पुस्तकालय में  छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें पांच- पांच की संख्या में 16 ग्रुपों में (A से P तक) विभाजित हो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

  
प्रतियोगिता के दौरान दो ग्रुप द्वारा बराबर अंक प्राप्त  किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजक ने दोनों ही ग्रुपों को विजेता घोषित करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 


इसके पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं का काउंसलिंग किया और परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को किस बात से दिक्कत का सामना करना पड़ता है उस पर चर्चा किया।  इस दौरान बीडीओ ने उन्हें परीक्षा में कैसे सफलता  प्राप्त किया जा सकता है। इससे जुड़ी कई गुढ़ बातों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजक ने पुस्तकालय में अध्ययनरत वैसे छात्र एवं छात्रा जो CGL में चयनित  हुए हैं उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


कार्यक्रम में गिरिडीह सदर प्रखंड के कर्मी आनंद कुमार, जिला पुस्तकालय के कर्मचारी नितिन गोविंद व अजय कुमार के अलावे काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।