गिरिडीह(Giridih)। प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक द्वारा मंगलवार को मास्टर सोवरन मांझी जिला पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें पांच- पांच की संख्या में 16 ग्रुपों में (A से P तक) विभाजित हो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान दो ग्रुप द्वारा बराबर अंक प्राप्त किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजक ने दोनों ही ग्रुपों को विजेता घोषित करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं का काउंसलिंग किया और परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को किस बात से दिक्कत का सामना करना पड़ता है उस पर चर्चा किया। इस दौरान बीडीओ ने उन्हें परीक्षा में कैसे सफलता प्राप्त किया जा सकता है। इससे जुड़ी कई गुढ़ बातों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजक ने पुस्तकालय में अध्ययनरत वैसे छात्र एवं छात्रा जो CGL में चयनित हुए हैं उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में गिरिडीह सदर प्रखंड के कर्मी आनंद कुमार, जिला पुस्तकालय के कर्मचारी नितिन गोविंद व अजय कुमार के अलावे काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें