गिरिडीह (Giridih)। घरेलू विवाद के कारण लगभग दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी का विवाद सुलझा लिया गया। दोनों पति पत्नी राजी खुशी एक साथ रहने का संकल्प ले समझौता किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्थित फ्रंट ऑफिस के माध्यम यह सुलह करवाया गया।
इसके पूर्व पीड़ित महिला ने फ्रंट ऑफिस में आवेदन देकर यह बताया था कि घरेलू विवाद के कारण उसके पति बीते दो वर्षों से अलग रह रहे हैं। दोनों की दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों उसके पास ही हैं और दोनों का लालन पालन वह अकेले अपने दम पर कर रही है।
पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राधिकार के सचिव मो सफदर अली नैयर और फ्रंट ऑफिस के पारा लीगल वॉलंटियर ने दोनों पति पत्नी से बात कर दंपति के बीच के विवाद का सुलह करा मामले को निष्पादित किया। सुलह होने के बाद दंपती खुशी खुशी साथ रहने का संकल्प ले अपने घर गये। दम्पत्ति के बीच समझौता को सफल बनाने में मध्यस्थ के रूप में तृप्ति रंजना, पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया, कामेश्वर कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।
प्राधिकार के सचिव ने बताया के प्राधिकार के कार्यों में एक कार्य मामलों में वाद पूर्व सुलह समझौता आदि कराया जाना भी शामिल है, ताकि न्यायालयों के लंबित मामलों के बोझ को कम किया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें