शनिवार, 5 अप्रैल 2025

आज 05 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल,

आज का राशिफल :: 05 :: 04 :: 2025, शनिवार

05अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की  अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 07:26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज चैत्र नवरात्री का आठवां दिन है। आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में अत्यंत ही पावन पर्व है, जो मां दुर्गा की उपासना का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व की अष्टमी तिथि विशेष महत्व रखती है, जिसे दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां महा गौरी की पूजा की जाती है और कन्या पूजन का विशेष आयोजन होता है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और चंद्र राशि को देखकर पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे साधकों को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्रि का पर्व, हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इनमें अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे दुर्गाष्टमी कहा जाता है। ये दिन मां दुर्गा के 8वें स्वरूप मां महा गौरी की आराधना के लिए समर्पित होता है। अष्टमी तिथि के दिन भक्त उपवास रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पंचांग की दृष्टि से, अष्टमी तिथि पर विशेष मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, चंद्र राशि और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इन तत्वों के आधार पर पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जाता है ताकि माता रानी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। मान्यता है कि यदि अष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज रात्रि 11:25 तक मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।  आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। 



आज का पंचांग: 05 अप्रैल 2025,दिन : शनिवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 07 AM,सूर्यास्त : 06: 41 PM
तिथि : अष्टमी  07:26 PM तक उपरांत नवमी
नक्षत्र : पुनर्वसु 05:32 AM तक उपरांत पुष्य
राहुकाल : 09:24 AM से 10:56 AM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 11:25 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का महाअष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत, अशोक अष्टमी, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 05 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। घर के लिए कुछ नया फर्नीचर मंगवा सकते हैं। आपका कोई प्रतिद्वंद्वी सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। शाम को आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपने संबंधों को रोचक बनाए रखने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज मनोरंजन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। घर में किसी योजना को लागू करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करवी पड़ेगी। इस समय व्यापार पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। पदोन्नति से जुड़े मामलों में भी रुकावटें आने की संभावना है।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज कोशिश करें कि आप ज्यादा दबंग न बनें। सामाजिक क्षेत्र में सभी से संपर्क बनाए रखने की आपकी कोशिश आपको लोकप्रिय बनाएगी। आप किसी खास व्यक्ति के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाहित पुरुषों को आज अपनी पत्नी का प्यार मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। इस समय आप बचत जैसे कामों में भी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को लाभ के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। जिस भी काम में लगे हैं, उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बेटे के करियर के मामले में कोई खास बात हो सकती है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहवा होगा। किसी को धोखा न दें, हो सकता है कि आपको उनसे श्राप मिल जाए। आपके परिवार वाले आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेंगे। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं। आप अपने प्रेमी के साथ प्यार के बेहतरीन पल बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है।
आज का दिन पैसों और करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से आपको फायदा हो सकता है। किसी के साथ बिजनेस शुरु करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। शांत और संयमित रहने का प्रयास करें, आपके बहुत से काम अपने आप ही सुलझ जाएंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों पर न छोड़ें।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज अपने आसपास उत्साही लोगों को रखें, आपकी कुंडली आपको नई चीजें आजमाने की सलाह देती है। अगर आपकी अपनी मां की सेवा करते का मौका मिल रहा है, तो उसे जाने न दें। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आपका प्रेमी आपकी कही कोई बात बुरी लग सकती है, सावधान रहें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए छोटी पूंजी निवेश कर सकते हैं। संदिग्ध वित्तीय लेन-देव में फंसने से साबधान रहें। कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आप ऑफिस में अपने पुराने अनुभव से काम पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा। स्वास्थ्यः दूषित जल और भोजन के कारण पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहें।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका भाग्य आप पर मेहरबाव रहेगा। जिस व्यक्ति को आप खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके साथ आपको अपनी हर बात शेयर करते रहना होगा। महिलाएं अपने घर के सामान की मरम्मत करके खुद को व्यस्त स्ख सकती हैं। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना रखनी चाहिए। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज का दिव आपके रिश्ते में चार चांद लगा देगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इस समय व्यवसाय में जो चल रहा है, उस पर ध्यान दें। संपत्ति के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमाव हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार बनाए रखें।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा। घर में शांति और सुकून के कारण आप शांति महसूस करेंगे। किसी को जानने में समय और प्रयास लग सकता है। गृहणियां घर के माहौल को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ प्रयोग कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के प्रति खुलापन आपको अप्रतिरोध्य बनाएगा। आज आपका शुभ अंक 7 है।आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश के अवसर तलाश सकते हैं। आज कारोबारियों को आत्मविश्वास के साथ काम करता होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। वौकरी से जुड़े लोग मत में भ्रम के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्य का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज बोलने की बजाय दूसरे की बात ज्यादा सुनें, यहीं धन लाभ छिपा है। जिन लोगों का व्यापार बंद है, उन्हें व्यापार से जुड़ा कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही रहेगा। नौकरी में नए लोगों को अपनी योग्यता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किस्मत का साथ देने वाला है। आपकी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपको यह एहसास हो सकता है कि किसी के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ़ एकतरफा है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको अपना पुरावा पैसा अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने की उम्मीद है। महिलाओं को अपने करियर से जुड़ी खास सफलता मिलने वाली है। काम से जुड़े मौके और तरक्की मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कोई अच्छा मौक़ा मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी छोटे व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ विजी पल बिताएँगे। प्यार में छोटी-मोटी शरारतें प्यार को और भी गहरा कर देंगी। आज आपका लकी नंबर 10 है। अगर आज आपके आर्थिक मामले में अच्छी चीजें हो रही हैं, तो इसी राह पर चलते रहें। प्रॉपर्टी के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय ध्यान देना होगा। आज आप कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभमिलेगा। आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बच्चों के साथ आप बेहतर समय बिताएंगे। आज मुफ्त में कुछ भी पाने की उम्मीद करना बेकार है। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोडा कमजोर रहेगा। आज आपका
लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव आने के योग हैं। व्यावसायिक कार्यों में कुछ कमी रहेगी। आपको कोई बढ़िया जॉब ऑफर मिल सकता है। कामकाज में घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपको तरक्की के कुछ वए साधन मिलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। अगर किसी दोस्त को आपकी सलाह की जरूरत है, तो उसे निराश न करें। घर के कामों में मदद करने से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज व्यापार में किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में है। आप घरेलू सामान खरीद सकते हैं। टेलीकॉम से जुड़ा व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी ऐसे काम को लेकर लापरवाही न करें जो आपको खुद उचित व लगे।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज और करीबी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। धार्मिक मामलों की ओर आपका झुकाय रहेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए
आदर्श है। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको अनावश्यक खचों से बचने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपने संपर्कों को सक्रिय रखना चाहिए। किसी भी मामले में कोई भी बड़ा निर्णय धैर्य के साथ लें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

160 किलोमीटर प्रति घण्टा रफ्तार वाली स्पेशल ट्रायल ट्रेन का डीडीयू- गया- धनबाद रेलखंड में हुआ स्पीडी ट्रायल

गिरिडीह (Giridih)। भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गया-धनबाद रेल खंड पर ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की योजना के तहत शुक्रवार 4 अप्रैल को ग्रेंड कोर्ड खंड पर उच्च गति परीक्षण (स्पीडी ट्रायल) किया गया। ट्रेनों को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। वहीं आगामी 6 अप्रैल को पुनः ट्रायल होगी। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने विशेष निर्देश जारी किया था। 


 बता दें कि डीडीयू-गया- धनबाद रेलखंड में रेल को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने के लिए कार्य तेजी से जारी है। पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत डीडीयू-गया- प्रधानखांता (धनबाद) रेलखंड में रेल परिचालन की 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति क्षमता तक वृद्धि कार्य के क्रम में इस रेलखंड पर 4 अप्रैल को एलएचबी रेक युक्त एक स्पेशल ट्रायल ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया गया। 


अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा तक की गति से परिचालित इस निर्बाध स्पीडी ट्रायल ट्रेन शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे डीडीयू (दीनदयाल उपाध्याय जंक्सन) से खुली और अपराह्न 14.13 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन से क्रॉस की। जबकि इसके पूर्व यह ट्रेन लगभग 13 बजे गया जंक्सन पहुंची और 15 बजे सीधे धनबाद स्टेशन पहुंची। उसके बाद डीडीयू तक वापसी की योजना थी। 


ट्रायल को लेकर रेलवे द्वारा आमजन से शुक्रवार को दिन भर रेलवे ट्रैक से पर्याप्त सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखने की अपील की थी। जिसमें सभी जनसामान्य को रेल लाइन के निकट नहीं आने और मवेशियों को भी रेल लाइन से दूर रखने तथा सभी समपार फाटक पर सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया गया था।वहीं अनाधिकृत स्थान से या बंद समपार फाटक से रेलवे लाइन पार न करने, स्टेशनों पर सभी लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए उपलब्ध फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने के आदेश जारी किया था। रेलवे ने सख्त निर्देश दिया था कि यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा।

हेल्थ जागरुकता कार्यक्रम में दी गयी ब्रेस्ट कैंसर के कारण वे लक्षण की जानकारी

गिरिडीह (Giridih)। एएसआई झारखंड चैप्टर एवं सरिया कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हेल्थ जागरुकता प्रोग्राम आयोजन शुक्रवार को सरिया कॉलेज में किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सर्जन डॉ राजेश कुमार सिंह, विशिष्ठ अतिथि डॉ नम्रता महनसरिया एवं आमंत्रित अतिथि के रूप मे मोनिला जैन उपस्थित हुई।


कार्यक्रम में डॉ नम्रता महनसरिया ने  ब्रेस्ट कैंसर रोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओ मे स्तन कैंसर होने के कारण तथा लक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे आम कैंसर है। यह तब होता है जब महिलाओं के स्तनों में कैंसर कोशिकाएं बढ़ जाती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं। 


डॉ नम्रता ने कहा कि स्तन कैंसर के लगभग 80 फीसदी मामले आक्रामक होते हैं। जिसमें स्तन में बने ट्यूमर शरीर के अन्य क्षेत्रों में फैल जाता है।  कहा कि आम तौर पर स्तन कैंसर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रभावित करता है, लेकिन कभी कभी कम उम्र की महिलाओं को भी यह प्रभावित करता है। हालांकि उन्होंने कहा कि हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है। मौके पर उन्होंने कैंसर के चार चरणो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  इस दौरान विद्यार्थियों द्वारापूछे गए कैंसर से जुड़े सवालों का काफी सहज और सरल भाषा में जवाब दी।


इस कार्यक्रम का संचालन प्रो चायरा निशा ने कि जबकि विषय प्रवेश प्रो अल्का रानी जोजो ने की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता ने की। मौके पर प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, मनीला जैन, प्रो अरुण कुमार,प्रो आरके मिश्रा, विनिता डागा, अर्चना लाल समेत काफी संख्या मे अभिभावक व छात्राएं उपस्थित थीं।


रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

गिरिडीह (Giridih)। दिवंगत कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिंहा की जन्म जयंती के मौके पर नरेंद्र सिंहा फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को बरमसिया स्थित चिल्ड्रन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा समेत 27 यूनिट लोगों ने रक्तदान किया। 



इसके पूर्व इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंहा, ब्लड बैंक के अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा,  चेयरमेन अरविंद कुमार, आनंद कुमार वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने हेतु पहुंचे युवाओं में रजतदान के प्रति खासा उत्साह दिखा।


मौके पर गिरिडीह ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सोहेल अंसारी ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। शरीर के कमजोर होने की बात भ्रामक है। वहीं फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

रामनवमी व चैती दुर्गापूजा के मद्देनजर पचम्बा थाना में हुई अखाड़ा कमिटियों संग विशेष बैठक

गिरिडीह (Giridih)। पचम्बा थाना परिसर में रामनवमी व चैती दुर्गापूजा के मद्देनजर अखाड़ा कमिटियों के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी कौसर अली और संचालन पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की। 



इस बैठक में लाइसेंसधारियों, रूट चार्ट, डीजे प्रबंधन आदि बिंदुओं पर विस्तृत से चर्चा की गई। स्पष्ट कहा गया कि त्यौहार के दौरान डेजी साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


इस दौरान लाइसेंसधारियों की समस्याओं और परेशानियों को सुना गया उसका अविलम्ब समाधान कर लिए जाने की बातें कही गयी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने लाइसेंसधारियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न करने की अपील की गई। साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिये प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसधारी, शांति समिति के सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व चैती छठ पुजा हुआ सम्पन्न

छठ घाटों पर उमड़ा रहा आस्था का जनसैलाब

गिरिडीह (Giridih)। उदीयमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व चैती छठ पुजा सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को अहले सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उगते सूर्य को अर्ध्य देने उमड़ पड़ी थी। उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण करने के बाद  छठ व्रतियों ने घाट पर ही अपने 36 घण्टे के निर्जला उपवास का पारण किया। 


शुक्रवार अहले सुबह आसमान में ज्यों ही भगवान सूर्य की लालिमा दिखी छठव्रती पवित्र नदी तालाबों व पोखरों में स्नान कर हाथों में डाला लेकर भगवान सूर्य की आराधना शुरू की और वहां मौजूद घर के सदस्यों के अलावे अन्य श्रद्धालु भक्तों ने अर्ध्य देना शुरू किया। इस दौरान छठ पर्व को लेकर चौक चोरोहे व नदी घाटों में महा छठ पर्व के बजते लोकगीतों से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। 


वहीं छठ पर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा छठ घाटों में निःशुल्क दुग्ध वितरण केंद्र खोल छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अर्ध्य हेतु दुग्ध वितरण किया। 


इसके पूर्व अहले सुबह संध्या पहर की तरह ही छठव्रती अपने घरों से उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने नदी घाटों के लिए निकली। इस दौरान कई व्रती अपने घर से छठ घाट तक की दूरी दंड देते पूरी की। इस दंड देने के दौरान छठ व्रती अपने परिवार की सुख शांति समृद्धि और यश कृति की कामना भगवान सूर्य और छठी मइया से करती रही।


गुरुवार सन्ध्या अर्ध्य की तरह शुक्रवार सुबह भी चैती छठपुजा का मुख्य आकर्षण का केंद्र शहर का अरगाघाट छठा घाट ही रहा। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित हो श्रद्धालु ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। 


वहीं अर्ध्य समाप्ति के बाद छठ व्रतियों के हाथों से माथे पर टीका लेने जहां वाले पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ छठव्रती के इर्द गिर्द जुट गयी। वहीं छठ घाट पर मौजूद सुहागिन महिलाएं भी व्रती के हाथों से अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर अपनी अपनी मांग से सिंदूर भरवाते दिखी। वहीं छठ घाटों पर छठ पर्व का प्रसाद लेने वालों की भीड़ दिखी।


राजधानी रांची में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची (Ranchi)।  राजधानी रांची में कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है.
शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम एक साथ कई जगहों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है


छापेमारी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, ईडी की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी छापेमारी कर रही है.


उल्लेखनीय है कि साल 2025 में ईडी की यह पहली छापेमारी है. छापेमारी की विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर दिग्गज सिने अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

मुम्बई (Mumbai)। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।


मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’


मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। उसी नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनसे से एक था, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ कहते थे। वैसे मनोज कुमार का असली नाम शायद ही आप जानते हों। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।


हरिकिशन से ऐसे बने मनोज कुमार

24 जुलाई 1937 को हरिकिशन गिरि गोस्वामी (मनोज कुमार) का जन्म ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। मनोज कुमार के माता-पिता ने उन दिनों भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक रहा। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।


सिनेमा में ऐसे हुई एंट्री

मनोज कुमार अपने कॉलेज के दिनों में काफी हैंडसम हुआ करते थे और इसी वजह से वह कॉलेज में थिएटर से जुड़ गए थे और फिर उन्होंने एक दिन दिल्ली से मुंबई का रास्ता चुन लिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में वह बतौर लीड अभिनेता नजर आए थे, जो सफल रही। मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी कमाल की फिल्में दीं। अधिकतर फिल्मों में मनोज कुमार का नाम ‘भारत कुमार’ हुआ करता था और इसी वजह से वह अपने चाहने वालों के बीच ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हो गए।

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी फिल्म ‘उपकार’ 

मनोज कुमार के कलाकारों के साथ-साथ राजनेताओं से भी अच्छे संबंध थे। साल 1965 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ था और इस युद्ध के बाद ही मनोज कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने अभिनेता से युद्ध से होने वाली परेशानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए कहा। हालांकि, उन दिनों तक अभिनेता को फिल्म बनाने का अनुभव नहीं था। इसके बावजूद अभिनेता ने ‘जय जवान जय किसान’ से संबंधित ‘उपकार’ फिल्म बनाई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि, इस फिल्म को खुद लाल बहादुर शास्त्री नहीं देख पाए थे। ताशकंद से लौटने के बाद लाल बहादुर शास्त्री इस फिल्म को देखने वाले थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।


लोकसभा के बाद राज्‍यसभा में भी पारित हुआ वक्‍फ संशोधन विधेयक

राज्‍यसभा ने 95 के मुकाबले 128 मतों से विधेयक हुआ पारित

नई दिल्ली (New Delhi)। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लंबी चर्चा के बाद राज्‍यसभा में भी पारित हो गया. राज्‍यसभा ने 95 के मुकाबले 128 मतों से विधेयक को मंजूरी दे दी.  इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी. इससे पहले, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की स्थिति में, 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं. 2006 में, अगर सच्चर समिति ने 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से 12,000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि ये संपत्तियां अब कितनी आय उत्पन्न कर रही होंगी.


राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वक्फ विधेयक को मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह (विधेयक) अल्पसंख्यकों को तबाह करने के लिए लाया गया है. खरगे ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों को तंग करने के लिए लाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह इस विधेयक को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाएं और सरकार इसे वापस ले ले.


लोकसभा में 288 सांसदों के समर्थन से पारित हुआ बिल

वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पारित हो गया है. इस बिल पर लोकसभा में वोटिंग हुई, जिसमें 288 सांसदों ने इसके समर्थन में और 232 सांसदों ने विरोध में वोट दिया. लंबी चर्चा के बाद गुरुवार रात 2 बजे के बाद इसे लोकसभा में पास करवा लिया गया. लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मैं अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी द्वारा पेश किए गए विधेयक का समर्थन करता हूं. मुझे लगता है कि या तो निर्दोष भाव से या राजनीतिक कारणों से कई भ्रांतियां कई सदस्यों के मन में है और सदन के माध्यम से कई सारी भ्रांतियां पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है.


राज्यसभा में 95 के मुकाबले 128 मतों से पारित हुआ विधेयक

राज्यसभा ने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों वाले वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को बृहस्पतिवार को लंबी चर्चा के बाद 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी. इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी. इसी के साथ संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी. उच्च सदन ने विपक्ष द्वारा लाये गये कई संशोधनों को खारिज कर दिया.