मंगलवार, 25 मार्च 2025

आज 25 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::25 :: 03 :: 2025, मंगलवार

25 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज पापमोचनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु को समर्पित यह महान व्रत है। आज श्रद्धा पूर्वक एकादशी का व्रत व विष्णु उपासना करें। आज नियम पूर्वक व्रत व दान - पुण्य करना बहुत फलित होता है। कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न व फलों का दान करें। मन्दिर परिसर में आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। आज भगवान कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। गीता का पाठ करें। एकादशी महान व्रत में आता है। मन, वचन व कर्म से श्री कृष्ण भक्ति मार्ग पर चलें।


आज का पंचांग :   25 मार्च 2025
विक्रम संवत : 2082     दिन : मंगलवार
शक संवत    : 1946      ऋतु : बसंत
महीना         : चैत्र         पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि :  एकादशी
नक्षत्र :  श्रवण 
सूर्योदय : 06: 19 AM, सूर्यास्त : 06:35 PM
राहुकाल : 03:34 PM से 05:05 PM तक
चन्द्रमा :   मकर राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, पापमोचनी एकादशी



आज :: 25:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के डॉक्टर्स अपने अनुभव का इस्तेमाल सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं उन्हें कोई नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः नारंगी


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः मोर नीला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढाई के प्रति उनकी गम्भीरता बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। बेरोजगारो को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः लाल 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। कुछ लोग पुराने कार्य के प्रति फिर से उत्साहित होंगे परन्तु समय आने पर ही उसमें सफलता मिल पायेगी। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। भाग्यशाली संख्या: 7, भाग्यशाली रंगः पीला 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य रहेगा। नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। आज शाम को घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वो एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी। मेडिटेशन करें, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है अन्यथा कोई हानि हो सकती है। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः गेरू 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन की मुरादें पूरी होगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः गहरा हरा



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः ग्रे 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप खुद से काम करने पर विचार करेंगे तो फायदा होगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, आपको किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान भी मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


सोमवार, 24 मार्च 2025

राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीता 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

गिरिडीह (Giridih)। रांची में सम्पन्न हुए चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतने में कामयाबी पायी।



गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया की बीते 22 और 23 मार्च को रांची में चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित था। जिसमे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 300 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेने पहुंचे थे। उक्त प्रतियोगिता में गिरिडीह की दो ताइक्वांडो खिलाड़ी तनीशा आर्या एवं कोमल कुमारी गोंड कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ शामिल हुई थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे।


प्रतियोगिता में तनीशा आर्या ने पुमसे(काता) में स्वर्ण एवं कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक जीतने में कामयाब रही, वहीं कोमल कुमारी गोंड ने कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक हासिल की।

गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार साहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा जिला संघ के आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार आदि ने दोनों विजेता खिलाड़ियों और कोच को इस कामयाबी के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा को मातृ शोक, अंतिम संस्कार कल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा की माता रेनू देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया।  93 वर्षीय रेनू देवी बीते कुछ समय से अस्वस्थ थी।  सोमवार सुबह उन्होंने जमुआ थाना के समीप स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।


दिवंगत रेनू देवी अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। मृदुभाषी, हँसमुख स्वभाव और मिलनसार प्रवृति के साथ साथ वह काफी धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन की खबर सुन उनके परिवार जनों, पड़ोसियों व पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। काफी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच शोक संवेदन व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


दिवंगत रेनू देवी के पुत्र सुधीर सिन्हा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों व नाते रिश्तेदारों, हित कुटुम्बों के पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को जमुआ स्थित मुक्ति धाम में किया जायेगा।


वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा के माता के निधन की खबर सुन विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जमुआ विधायक मंजू देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (ऐअफडब्लूजे) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष कानन किस्कू, महासचिव विलियम जैकब, कोषाध्यक्ष अख्तर इमाम, संजय कुमार, अजय चौरसिया, बजरंगी महतो, अभय वर्मा, प्रतीक कुमार, इरफान आलम, मोजाहिद अली, आदित्य पांडेय, सुजीत पांडेय, बिजय यादव, अविनाश कुमार सिन्हा, झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के अभय कुमार सिन्हा, बजरंगी यादव, संजय लाल, संजीव घोष एवं जमुआ प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार शामिल हैं।

बिजली करंट की चपेट में आने से नव विवाहिता की मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले गांवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बिजली का करंट की चपेट में आने से एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मृतक गावां के बिरने निवासी बीएसएफ जवान विनोद यादव की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी है।


मिली जानकारी के अनुसार सुधा देवी का विवाह छः माह पूर्व ही विवाह बीएसएफ जवान विनोद यादव के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह सुधा खाना बनाने के लिये बिजली के हीटर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस कर बेशुध हो गयी।



घटना के बाद परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांवा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। सुधा की मौत के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।