रविवार, 5 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::05 :: 01 :: 2025, रविवार

आज का पंचांग: 5 जनवरी 2025, रविवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी उपरांत सप्तमी, नक्षत्र अश्विनी, सूर्योदय 07:13 प्रातः सूर्यास्त 05:41 सायं 
राहुकाल : शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, गुलिक काल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, यमगंड दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, 
शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से 12:45 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 02:09 बजे से 02:51 बजे तक। रवि प्रदोष व्रत (भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ दिन), सूर्य उपासना के लिए विशेष दिन। सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और "ऊँ आदित्याय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें, जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें।


आज :: 05:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन संभलकर रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर व्यापार में आपकी कोई योजना लंबे समय से अटकी हुई थी तो उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। दान-पुण्य के कामों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।




वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के लिए आसानी से कुछ समय निकाल पाएंगे। किसी की कही हुई बात पर भरोसा करने से आपको बचना होगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे।




मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए, नहीं तो वे इसका फायदा उठा सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है, जिसके बाद आपका जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आपको मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। मातृ पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। आप माता से कोई वादा कर सकते हैं। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी परेशान रहेंगे। अगर आपके व्यापार में कहीं पैसा फंसा हुआ था तो वह भी मिलने की संभावना है। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को समझदारी से करें। व्यापार में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। किसी से भी बात करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों पर किसी बात का झूठा आरोप लग सकता है।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। एक साथ कई काम होने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। किसी से कोई बात बहुत सोच-समझकर ही कहनी पड़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आजK का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छी संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। भविष्य में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नया घर, मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। मौसम का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच पैसों को लेकर कुछ मतभेद था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको कोई नई संपत्ति मिल सकती है। नौकरी में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है और अपने बॉस से झूठ न बोलें। आपको अपने पिता से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करनी होगी।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। जब आप अपने बच्चे की तरक्की देखेंगे तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार को लेकर चिंतित लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी होने पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी। अगर लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा था तो आप उसे भी सुलझा लेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आप अपने व्यापार के लिए कुछ नया शोध कर सकते हैं, जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको किसी से भी पैसे उधार लेने से बचना होगा। आपके खर्चों में वृद्धि होने से आप तनाव में रहेंगे।




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को जन समर्थन में वृद्धि मिलेगी, वे कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। संतान को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी को लेकर चिंतित थे, तो आपकी वह समस्या भी हल हो जाएगी।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शनिवार, 4 जनवरी 2025

सड़क सुरक्षा के तहत निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया जागरूक

गिरिडीह (Giridih)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बस स्टैंड, गिरिडीह में "निःशुल्क जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वाहन चालकों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों द्वारा सभी आगन्तुक चालकों को नेत्र के साथ साथ उनके स्वास्थ्य की भी जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी।


इस दौरान हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में बताया गया। सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करने की भी सभी से अनुरोध की गई। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर मदद करने और नज़दीकी अस्पताल में पहुंचा गुड सेमारिटन बनने की भी अपील की गई। मौके पर सभी बस चालकों एवं कंडक्टर को यात्रियों के साथ कैसा व्यवयहार रखा जाय इसकीं भी जानकारी दी गई। वहीं कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए बस चालक और कंडक्टर यात्रियों के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर एक सकारात्मक वातावरण बना सकते है।

कार्यक्रम में ट्रैफिक इंपेक्टर दुगन टोपनो, एमवीआई इरफान अहमद,एमवीआई शुभम लाल,एमवीआई गौरी शंकर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन (मोहम्मद वाजिद हसन), साकेत भारती जिला परिवहन कार्यालय से राजन कृति राकेश सिंह मंगलम एवं रवि उपस्थित थे।

उपायुक्त ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

गिरिडीह (Giridih)।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।


वहीं मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विश्व ब्रेल दिवस पर नेत्रहीन विद्यालय में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम

गिरिडीह (Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय अजीडीह में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता मो फैयाज अहमद ने बताया कि विश्व ब्रेल दिवस हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है। 


यह दिन, ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पैनल अधिवक्ता रविकांत शर्मा ने बताया कि लुई ब्रेल का जन्म 1809 में फ़्रांस में हुआ था। उन्होंने 10 साल की उम्र में फ़्रांस के रॉयल इंस्टीट्यूट फ़ॉर ब्लाइंड यूथ में पढ़ाई की थी।  उन्होंने उभरे हुए बिंदुओं की प्रणाली को विकसित किया, जिसे बाद में ब्रेल के नाम से जाना गया। कहा कि ब्रेल लिपि नेत्रहीन लोगों के लिए बनाई गई एक लेखन पद्धति है। ब्रेल लिपि किसी भी भाषा को लिखने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। यह कई भाषाओं में उपलब्ध है, जैसे कि संस्कृत, अरबी, चीनी, हिब्रू, और स्पेनिश। ब्रेल लिपि पढ़ने के लिए, अंगुलियों को बायीं से दायीं ओर बिंदुओं पर चलाया जाता है और उभरे हुए पैटर्न को महसूस किया जाता है।


उन्होंने बताया कि विश्व ब्रेल दिवस 2025 की थीम  'समावेश और विविधता के माध्यम से सशक्तिकरण' हैं इस थीम का मकसद, दृष्टिबाधित लोगों को समाज के हर पहलू में शामिल करना और उन्हें स्वीकार करना है। ताकि हर कोई अपनी क्षमताओं के मुताबिक आगे बढ़ सके और योगदान दे सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा,कामेश्वर कुमार, सुनील कुमार, रिया कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वर्ण व्यवसायियों व चैम्बर के पदाधिकारियों संग पुलिस पदाधिकारियों ने की बैठक

गिरिडीह में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण हेतु की गई विस्तृत चर्चा


गिरिडीह (Giridih)। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं गिरिडीह पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सिरसिया स्थित एक होटल में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा और जिले में बढ़ते हुए अपराध पर कैसे नियंत्रण हो इस पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेष कुमार, पचम्बा थाना निरीक्षक मंटू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए और स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बातचीत की।


व्यवसायियों ने शहर में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन को कई तरह के सुझाव भी दिए। वहीं बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने स्वर्ण व्यवसायियों को पूरी सुरक्षा देने की बात कही साथ ही शहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा और स्वर्ण व्यवसायियों को सेंसर लगाने की बात कही। 


चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि चेंबर व्यवसायियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखती है और आगे भी ख्याल रखता रहेगा। व्यवसायियों को हो रही परेशानी और सुरक्षा का कैसे मुहैया कराया जाए इस पर गहन चिंतन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्वर्ण व्यवसायियों को सेंसर लगवा कर और सीसीटीवी कैमरा लगवा कर उनके दुकान की सुरक्षा की जाने की बातें कही। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग से पेट्रोलिंग की व्यवस्था बढ़ाये जाने की भी बातें कही, ताकि जिले में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

 इस बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों में सौरभ बर्मन, विनोद बर्मन, प्रमोद स्वर्णकार, बबलू बर्मन, अजय स्वर्णकार, बाबू, गाजू सोनार, सुमेर, चिंटू कुमार, सुबोध बर्मन, संजय सहित कई लोग मौजूद थे।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उग्रवाद प्रभावित पीरटांड के नौकोनियाँ में हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए डीसी व एसपी

गिरिडीह (Giridih)। जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड प्रखंड के नौकोनियाँ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में गिरिडीह पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि में एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएफओ मनीष कुमार और एडिशनल एसपी सुरजीत कुमार मौजूद थे। 


कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह पुलिस द्वारा ठंड को देखते हुए  बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच कंबल एवं स्कूली छात्र छात्राओं के बीच कॉपी पेंसिल कलम चॉकलेट बिस्किट तथा खेल सामग्री का वितरण किया गया। 


इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच परस्पर मधुर संबंध स्थापित करना और आम लोगों के साथ पुलिस का रिश्ता बनाना है। 


वहीं एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जनता के बीच पुलिस का विश्वास कायम करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। सुदूरवर्ती गांव में रहने वाले युवकों और युवतियों को मुख्यधारा में रहने का लाभ दिलाना,  बेरोजगार युवकों और युवतियों को रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम से जोड़ना भी है। कहा कि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में यह देखा जाता है कि रोजगार नहीं रहने के कारण नक्सली इन्हें लोभ लालच देकर उन्हें अपने चंगुल में फंसा कर  मुख्यधारा से भटकाते है। 
सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवको और युवतियों के साथ बच्चों में राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने का मार्ग दिखाया जाता है।


कार्यक्रम में पीरटांड़ बीडीओ, सीओ व पीरटांड़ थाना प्रभारी सहित अन्य स्थानीय सभी पदाधिकारी के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे उपस्थिति थे।

बिहार से मवेशी लेकर लौट रही पिकअप वैन पलटी, 7 किसान गम्भीर, एक मवेशी की हुई मौत

गिरिडीह(Giridih)। जिले के तिसरी गिरिडीह मुख्य मार्ग में स्थित थम्बाचक के समीप शनिवर अहले सुबह  एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित हो पलट गई। वाहन में 4 मवेशी के साथ 7 लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी 7 लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। सभी घायल गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के निवासी बताये जाते है। वहीं इस दुर्घटना में सभी मवेशी भी घायल हुए है। जिनमे एक मवेशी की मौत हो गयो है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान मवेशी खरीदने बिहार गये थे।  बिहार के छपरा से गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को खरीद वे सभी एक पिकअप वाहन में लोड कर खुद उसी में सवार हो वापस लौट रहे थे।  वापसी के क्रम में शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के समीप उनकी वाहन अनियंत्रित हो सड़क से 10 फीट नीचे गड्ढे में जा पलटी। घटना में वैन पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मवेशियों को भी चोटें आई है।

दुर्घटना में घायलों लोगों में देवरी थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह निवासी अजय कुमार राणा पिता सहदेव राणा, भरत वर्मा पिता मिश्री वर्मा, राजेश वर्मा पिता देवनंदन वर्मा, नीरज वर्मा पिता अक्ला वर्मा, श्याम बाबू राय पिता स्वर्गीय हरिलाल राय, कृष्णा वर्मा पिता रामलाल वर्मा एवं प्रभा राणा पिता स्वर्गीय नेम राणा शामिल हैं। इस दुर्घटना में मवेशियों को भी चोटें आई है। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

लंगटा बाबा उर्फ लंगेश्वरी बाबा का समाधि पर्व 13 को,अधिकारियों ने बैठक कर तैयार की रूप रेखा

जमुआ (Giridih)। गिरिडीह जिला के खरगडीहा स्थित लंगेश्वरी बाबा उर्फ लंगटा बाबा मेला की तैयारी को लेकर समाधि स्थल खरगडीहा में प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई। खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खोरीमहुआ अनुमंडल के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद,जमुआ अंचल के पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ अमल जी, अंचलाधिकारी संजय पांडेय, जमुआ के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह के थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, खरगडीहा मुखिया सुनील कुमार साहू उर्फ़ पप्पू साहू, पूर्व मुखिया चीना खान, बीस  सूत्री अध्यक्ष जुनेद आलम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन एवं खोरीमहुआ डीएसपी राजेंद्र प्रसाद ने समाधि पर्व पर बाबा के दरबार में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मेला की तैयारी में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने मेला में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं वाहनों का परिचालन व्यवस्थित करने हेतु बैरिकेटींग करने की बातें कही। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपना अपना सुझाव दिया। 


बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 13 जनवरी 2025 ई को लंगटा बाबा का समाधि पर्व निर्धारित है। जिसमे 13 जनवरी को चादरपोशी, भंडारा, महालंगर एवं 14 जनवरी को महाप्रसाद खिचड़ी एवं 15 जनवरी को साधु संतों के बीच चादर वितरण कार्यक्रम निर्धारित है। मेला में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है और बाबा के समाधि पर चादरपोशी करती है। लंगटा बाबा समाधि पर्व पर आयोजित मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने मे स्थानीय प्रशासन, अनुमंडलस्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों, व्यवसाईयों, समाजसेवियों के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता रहती है। हर् वर्ष की तरह इस वर्ष भी लंगटा बाबा के समाधि पर्व पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की प्रबल संभावना है। जिस पर  प्रशासनिक महकमा का विशेष ध्यान रहता है।


आज की बैठक में पदाधिकारीयों के अलावा स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साहू उर्फ़ पप्पू साव, पूर्व मुखिया चीना खान, अमरेंद्र कुमार ,रामेश्वर सिंह, रविन्द्र यादव, सूरज कुमार साहू, अनुप राम, अनूप साहू ,आशीष भदानी, मनीष भदानी, विजय पाठक, सुखदेव राम, रिंटु सिन्हा, डॉक्टर विपिन कुमार, गणेश प्रसाद, आनंद बरनवाल, विवेक इंद्र गुरु, चेतन विवेक ज्योति, अनूप चंद्रवंशी, नंदकिशोर शर्मा, मोनू शर्मा, आनंद बरनवाल, सन्नी रवानी आदि लोग मौजूद थे।

दहेज की बलि चढ़ी एक गर्भवती महिला, पति ससुर समेत तीन गिरफ्तार

डाल्टनगंज (Daltangunj)।  गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके घर में फंदे से झूलता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद मायकेवालों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा  पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि डालटनगंज शहर के बैरिया निवासी गर्भवती महिला प्रिया कुमारी का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. परिजनों ने बताया कि मृतका गर्भवती थी और 15 दिन बाद उसकी डिलीवरी होनी थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु MMCH भेज दिया. 


सोने की चैन और चांदी की बर्तन का था डिमांड 
जानकारी के अनुसार कोकरसा निवासी अरुण दुबे एवं सुषमा देवी की पुत्री प्रिया कुमारी की शादी अप्रैल माह 2024 में काला पहाड़ निवासी मणिकांत तिवारी पिता अरुण तिवारी के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी. परिजनों ने बताया कि उस समय शादी की सामग्री के साथ दहेज़ के रूप में 5 लाख रुपए नगद राशि दी गई थी. उसके बाद भी लगातार सोने की चैन और चांदी की बर्तन का डिमांड किया जा रहा था और उसी के कारण ससुराल वालों के द्वारा मारपीट किया जाता था. मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति मणिकांत तिवारी, सास अंजना देवी, ससुर अरुण तिवारी, देवर और ननद इन पांच लोगों ने मिलकर जान से मार दिया और कार्रवाई से बचने के लिए फांसी के फंदे पर टांग दिया.


पति, ससुर समेत तीन गिरफ्तार
मामले में प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति, ससुर, सास, ननद और देवर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इनमें से तीन लोग पति मणिकांत तिवारी, ससुर अरुण तिवारी और सास अंजना देवी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है. बाकी पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी.

मंईयां सम्मान योजना समारोह 6 को, तैयारी जोरों पर, जुटेंगी राज्य की 4 लाख महिलाएं, कलाकार करेंगे कला का प्रदर्शन

रांची (Ranchi)।   मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. नामकुम के आर्मी ग्राउंड (खोजाटोली) में 6 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राज्यभर से 3-4 लाख महिलाएं शामिल होंगी. लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगे. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपए भेजेंगे. कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है. बाकी लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी.


झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी. दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पूरी तैयारी पर बारीक नजर रख रहे हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो.रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं.


लोक कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन 
 झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा.




आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::04 :: 01 :: 2025, शनिवार

आज का पंचांग: 4 जनवरी 2025, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र शतभिषा, सूर्योदय 7:31 प्रातः सूर्यास्त 5:34 सायं राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक,कल: पंचक विचार


आज :: 04:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। नयी जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी वाली परियोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलने की सम्भावना है। आज यदि आप एकाग्रचित्त होकर काम करें तो शानदार परिणाम प्राप्त कर पायेंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिन चीजों का इन्तजार कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो जायेंगी। आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। गृहक्लेश दूर होने की सम्भावना है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है।






कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर पर उत्सव का माहौल रहेगा। लवमेट्स के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। आप अपने सभी कार्य काफी आसानी से पूरे कर पायेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नये व्यवसाय की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में कुछ नये रचनात्मक आइडियाज़ आयेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर से कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में रूचि ले सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आलस्य त्यागकर अपने काम पर फोकस करें। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया में आप सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। चतुरायी के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिये आपको पुरस्कार भी मिल सकता है।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी पुरानी बात को याद करके खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की सम्भावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय के स्रोत मजबूत होंगे।




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अपने स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। विरोधियों को बिल्कुल भी नजरअन्दाज न करें। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷