गिरिडीह: सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने गुरुवार को मिशन परिवार विकास अभियान-॥ के तहत जागरूकता रथ सारथी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ (सारथी ऑन व्हील) जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों व गावों में घूम-घूम कर परिवार नियोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार करेगा। मिशन परिवार विकास अभियान-॥ का आयोजन आगामी 31 मार्च 2023 तक किया जाना प्रस्तावित है। इस अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
सिविल सर्जन ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, MPW, BEE सहिया एवं ए०एन०एम० के माध्यम से समुदाय स्तर पर जागरूकता रथ के माध्यम से योग्य दम्पति को परिवार नियोजन अपनाने हेतु उत्प्रेरित कर सेवाएं मुहैया करायेगें। योग्य दम्पति (महिला एवं पुरूष) को परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों से लाभान्वित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें।