गिरिडीह (Giridih)। परिवहन आयुक्त संजीव बेसरा से प्राप्त आदेश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरयान निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में आज अम्बेडकर चौक में वाहनों पर “डेज़लिंग लाइट एवं हाई बीम लाइट” के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
इस दौरान मोटरयान निरीक्षक ने वाहन स्वामी एवं वाहन चालक को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने एवं वाहनों पर डेज़लिंग लाइट एवं हाई बीम लाइट के कारण होती है।
उन्होंने वाहन चालकों को डेज़लिंग लाइट एवं हाई बीम लाइट का प्रयोग नही करने का निर्देश दिया। कहा कि हाई बीम लाइट का प्रयोग हाइवे में किया जाता है। आम साधारण सड़कों पर इसके प्रयोग से आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जिसमे लोगों को जान तक गंवानी पड़ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें