शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र कुमार चौधरी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज


गिरिडीह (Giridih)।
गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इस बात की पुष्टि नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने की है।



मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र कुमार चौधरु के खिलाफ यह प्राथमिकी नगर थाने में एफएसटी सह पंचायत सचिव कादिर अंसारी की शिकायत पर दर्ज की गई।



प्राथमिकी के अनुसार आसन्न नगर निकाय का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं। बावजूद इसके डॉ. चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों में एक राष्ट्रीय पार्टी के समर्थित उम्मीदवार होने का स्पष्ट उल्लेख किया है। यह आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। प्राथमिकी में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि निर्दलीय चुनाव में किसी राजनीतिक दल का नाम या समर्थन प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें